Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में आएगी 1100 रुपये मासिक पेंशन, 1,423.94 करोड़ रुपए होंगे हस्तांतरित
- दीपक गिरोह के चार शूटर मुठभेड़ में ढेर
- तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी
- झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर
- संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी
- झारखंड में 82.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, अनमैप्ड वोटरों की सूची वेबसाइट पर जारी
- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनी, जस्टिस रंजना देसाई को बनाया अध्यक्ष
- झारखंड में निवेश समझौतों से रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा : चेंबर
Author: News Maati
रांची। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक से मुलाकात की। बंधु तिर्की ने झारखंड में कांग्रेस के संगठनात्मक काम काज और विस्तार को लेकर चर्चा की। पूर्व मंत्री ने संगठन सृजन को लेकर राज्य में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक चलाये जा रहे अभियान की जानकारी भी दी। झारखंड में कांग्रेस का संगठन कैसे प्रभावशाली बने और इसके साथ-साथ जनता से जुड़ी हुई समस्याओं का कैसे समय रहते समाधान हो इस पर सबसे ज्यादा फोकस करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। राज्य में…
रांची। राजधानी रांची में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 27 जून को निकाली जाएगी। रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के साथ रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी जाएंगे। इसे लेकर जगरनाथपुर मन्दिर समिति और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही है। नौ दिनों तक लगनेवाले मेले के लिए झूले लगने लगी हैं और दुकानें सजने लगी हैं। रथयात्रा हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष के द्वितीया तिथि को शुरू होती जो एकादशी तिथि तक चलती है। 10 दिनों तक चलनेवाले इस रथयात्रा में हजारों लोग भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए उमड़ते…
जमशेदपुर। पुलिस ने पहली बार लुक आउट नोटिस के जरिए एक इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या, रंगदारी, फायरिंग और अवैध वसूली के 12 मामलों में वांछित अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य निशार हसन उर्फ नीशु को बहरीन से लौटते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय(आईजीआई) हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। यह जानकारी मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि डीएसपी नगर प्रथम भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में…
रांची। झारखंड की बेटी डॉ पार्वती तिर्की को उनकी कविता संग्रह फिर उगना के लिए वर्ष 2025 का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार प्रदान किया गया है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को रांची में उनसे मुलाकात कर बधाई दी। उन्होंने बकायदा अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल में कहा है कि डॉ पार्वती तिर्की को मिला यह सम्मान न केवल साहित्यिक क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि को दर्शाता है, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा भी दिलाता है। उनकी यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व की बात है और उम्मीद की जाती है कि वे साहित्यिक…
रांची। रातू रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में मंगलवार को तीनों कमिटियों सत्संग सभा, गुरु नानक भवन कमेटी और गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवनिर्वाचित सदस्य पदाधिकारियों ने श्री जपूजी साहिब के दरबार में मत्था टेक के आशीर्वाद किया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में अर्जुन देव मिढ़ा को प्रधान चुना गया। महेश सुखीजा उपप्रधान, सुरेश मिढ़ा और मनीष मिढ़ा को सचिव, हरजीत सिंह बेदी को कोषाध्यक्ष तथा आशु मिढ़ा और नवीन मिढ़ा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। गुरु नानक भवन कमेटी में प्रेम मिढ़ा…
पटना। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश की ऊर्जा स्थिति और भविष्य की योजनाओं को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में एक न्यूक्लियर पावर प्लांट लगेगा। केंद्र सरकार ने इसकी सहमति दे दी है। राजधानी पटना स्थित होटल ताज में मंगलवार को पांचवीं क्षेत्रीय ऊर्जा बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बिहार में बिजली के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। ऊर्जा क्षेत्र में बिहार अब अग्रिणी राज्यों की कतार में खड़ा है। इस क्षेत्र में काफी आगे बढ़ा है। उन्होंने बिहार में 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कामयाबी की…
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजनाह्ण को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत पंचायतों में विवाह भवनों के निर्माण के लिए 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसकी जानकारी एक्स पर मुख्यमंत्री ने दी। मुख्यमंत्री नीतीश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों के द्वारा किया जाएगा। पंचायत स्तर पर विवाह भवनों के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहुत फायदा होगा। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 46…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए, हालांकि बेंचमार्क सूचकांकों ने वर्तमान भू-राजनीतिक चिंताओं के कारण अपनी अधिकांश शुरुआती बढ़त गंवा दी। शुरुआती कारोबार में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के बाद, ईरान और इजराइल के बीच हाल ही में घोषित युद्धविराम के संभावित उल्लंघन की खबर आने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स ने दिन के कारोबार में 83,018.16 का उच्चतम स्तर छुआ था, लेकिन बाद में अपनी बढ़त कम करते हुए 82,055.11 पर बंद हुआ। इंडेक्स कारोबार के अंत में 158.32 अंक या 0.19…
हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साइट पर हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार की देर रात हमला कर उत्पात मचाया है। उन्होंने दो जेसीबी, दो हाइवा ट्रक के अलावा ग्रेडर, पानी टैंकर और जेनरेटर को आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत है। अपराधियों के जाने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि बड़कागांव प्रखंड के बादम कस्बे से लेकर रांची-पटना रोड पर स्थित चरही के बीच सड़क निर्माण कार्य का ठेका ‘मां इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी’ को मिला है। कंपनी ने जोराकाठ…
नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 पर चर्चा की मांग का चुनाव आयोग ने जवाब दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को चुनाव आयोग के साथ बातचीत के लिए निमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने और सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भी तैयार है। भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय ने कहा, “पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर एक अखबार में प्रकाशित आपके लेख के मद्देनजर मुझे यह बताने का निर्देश दिया गया है कि नवंबर 2024 में विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी)…