Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलिंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी, योगी ने दुर्गा पूजा से पहले दिया बड़ा गिफ्ट
- बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवी तत्वों पर निगरानी बढ़ाएं अधिकारी : सम्राट चौधरी
- गोपालगंज एडीएम के पास 12 जमीन-फ्लैट और खाते में 1.5 करोड़
- उपचुनाव के नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण : मोदी
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
- जेपीएससी, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट अब 12 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
Author: News Maati
रांची। कोल इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जल्द ही वर्दी (यूनिफॉर्म) अनिवार्य होगा। इसकी शुरूआत 17 सितंबर श्रमिक दिवस, विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से होगी। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शुक्रवार को रांची में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के सम्मान और गौरव को बढ़ाने के लिए यूनिफॉर्म लागू किया जा रहा है। यह यूनिफॉर्म कोल इंडिया की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोल माइंस में कार्यरत कर्मचारियों के…
रांची। रातू रोड में आरआर स्पोर्टिंग क्लब इस वर्ष भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण कर रहा है। इटली के रोम शहर में स्थित वेटिकन सिटी का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। चार माह से पंडाल निर्माण कार्य में 70 से ज्यादा कारीगर दिन-रात लगे हुए हैं। क्लब के संरक्षक विक्की यादव ने गुरुवार को बताया कि यह पंडाल वेटिकन सिटी की तरह दिखेगा। पंडाल का निर्माण कोलकाता से आए कारीगर कर रहे हैं। मां की प्रतिमा भी बंगाल से ही मंगाई जा रही है। सिर्फ पंडाल निर्माण में लगभग 68 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। पंडाल पूरी…
बेगूसराय। बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग भी की। दरअसल, बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर एक एआई वीडियो शेयर किया है। भाजपा ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे महिलाओं और गरीबों का अपमान करार दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं तो इतना ही कहूंगा कि राहुल गांधी बहुत नीचे गिर गए…
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाई। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे। धनखड़ उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद वह पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा आदि शामिल हुए। राधाकृष्णन (67) ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए…
वाशिंगटन। भारत में अमेरिकी राजदूत पद के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित सर्जियो गोर ने खुलासा किया कि अमेरिका ने अगले सप्ताह वाशिंगटन आने के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया है और दोनों पक्ष एक समझौते के करीब हैं। उन्होंने कहा कि हम अभी भारतीयों के साथ बातचीत कर रहे हैं। दरअसल, राष्ट्रपति ने उनके वाणिज्य और व्यापार मंत्रियों को अगले हफ्ते मिलने के लिए आमंत्रित किया है और वह वाशिंगटन में राजदूत ग्रीर से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में एक आशाजनक समझौता भी शामिल होगा। अभी हम समझौते से ज्यादा दूर नहीं हैं। वे समझौते…
नई दिल्ली। देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राधाकृष्णन को राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे आयोजित एक समारोह में शपथ दिलाएंगी। राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की। यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के बाद आयोजित किया गया था। भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया : राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन को मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया। राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने…
काठमांडू । नेपाल की अंतिम प्रधानमंत्री के नाम का सस्पेंस खत्म हो गया है । सुशीला कार्की नेपाल की नई अंतरिम प्रधानमंत्री होंगी । नेपाल के सेना प्रमुख और राष्ट्रपति ने उनके नाम पर सहमति जता दी है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को चुनाव होने तक नेपाल का अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। अंतरिम सरकार के गठन पर आम सहमति बनाने के लिए नेपाल की राष्ट्रपति, सुशीला कार्की और सेना प्रमुख के बीच काठमांडू में आधी रात को अहम बैठक हुई। जेएन-जेड के एक समूह ने सेना को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा था कि वह सुशीला कार्की…
राँची। घु उद्योग भारती रांची महानगर की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आज अध्यक्षता में श्री सुनील गुप्ता (अध्यक्ष) के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, सचिव सीए शरवन बर्नवाल, कार्यकारिणी सदस्य श्री एन.सी. अग्रवाल, श्री बेनी प्रसाद अग्रवाल, श्री किशोर मंत्री तथा श्री अभिषेक नेमानी उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में झारखंड प्रांत सचिव श्री बिनोद अग्रवाल, प्रांतीय संयुक्त सचिव श्री प्रकाश हेतमसरिया तथा झारखंड प्रांत के तात्कालिक भूतपूर्व अध्यक्ष श्री विजय छप्पारिया सम्मिलित हुए। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। बैठक में…
मोराबादी चिल्ड्रेंस पार्क में ‘ नवरात्र उत्सव’ मनायेगा अभाकाम राँचीवासियों को झूमाने आ रहे डीजे कुणाल राँची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( अभाकाम) झारखंड, प्रदेश की ओर से आगामी 26 सितम्बर को नवरात्र उत्सव ‘डांडिया नाइट’ का आयोजन किया जायेगा। मोराबादी स्थित चिल्ड्रेंस पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में डीजे कुणाल रॉक बैंड के साथ ढोल की प्रस्तुति होगी। डांडिया नाइट में सिंगल के लिए 300 रुपये, कपल के लिए 500 रुपये एवम् पूरे परिवार के लिए मात्र एक हजार रुपये का टिकट रखा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत ( शाम साढ़े पाँच बजे ) से हो जायेगी। इसमें…
चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड और आसपास संचालित होटल स्वर्ण पैलेस और होटल पारिजात रेसिडेंसी में पुलिस ने छापेमारी कर दो जोड़े युवक-युवतियों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि इन होटलों में चोरी-छिपे अवैध गतिविधियां चल रही हैं और बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार को बढ़ावा दिया जा रहा है। हजारीबाग। चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड और आसपास संचालित होटल स्वर्ण पैलेस और होटल पारिजात रेसिडेंसी में पुलिस ने छापेमारी कर दो जोड़े युवक-युवतियों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। थाना प्रभारी…