Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी
- झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर
- संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी
- झारखंड में 82.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, अनमैप्ड वोटरों की सूची वेबसाइट पर जारी
- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनी, जस्टिस रंजना देसाई को बनाया अध्यक्ष
- झारखंड में निवेश समझौतों से रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा : चेंबर
- झारखंड में 1,150 करोड़ निवेश, 1 लाख AI रोजगार का लक्ष्य
- मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 5.67 लाख करोड़ का मुनाफा
Author: News Maati
रांची । रांची पुलिस ने मुहर्रम पर शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील चौक-चौराहों एवं मुहर्रम जुलूस मार्गों में फ्लैग मार्च निकाला गया। सिटी एसपी अजित कुमार और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में अलबर्ट एक्का चौक से फ्लैग मार्च शुरू हुआ, जो डेली मार्केट, उर्दू लाइबेरी, अंजुमन प्लाजा, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, बिक्रांत चौक, चर्च रोड होते हुए वापस अलबर्ट एक्का चौक में संपन्न हुआ। सिटी एसपी ने बताया कि फ्लैग मार्च निकालने का उद्देश्य आमजनों में…
पटना। उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विधि-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिया कि अपराध के कारणों की पूरी तहकीकात कर दोषी की पहचान करें। बिना किसी भेदभाव के जांचोपरांत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। घटना के पीछे अगर किसी प्रकार की साजिश है, तो उसकी भी जांच की जाए और जांच के पश्चात कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विधि-व्यवस्था की उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने डीजीपी से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण…
रांची। मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में शनिवार को 215 लोगों ने भोजन किया। अन्नपूर्णा सेवा अमृता गुप्ता (अमृता मेटल) के सौजन्य से कराया गया। वहीं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा में 210 लाभुकों ने भोजन किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा में कुल 425 लोगों ने भोजन किया। सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव सबों के परिवार पर बनी रहे। उन्होंने…
रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर रांची में स्मरण सभा और संगठनात्मक बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रामविलास पासवान के योगदान, विचारों और दलित-पिछड़ा समाज के प्रति उनके संघर्षों को याद किया गया। साथ ही संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता अभियान और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का…
रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (जेयूएसएनएल) के कार्यालय में महाप्रबंधक अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह कर्मियों के अधिकार का सवाल है, जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रबंधन के जवाब पर कड़ी आपत्ति जताई। और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। संघ के अन्य लोगों ने कहा कि जहां नियमित कर्मियों को इसका लाभ मिल चुका है, वहीं आउटसोर्स कर्मी आज भी इससे वंचित हैं, जो घोर अन्याय है ज्ञापन में…
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच लंबे समय से कानूनी और व्यक्तिगत विवाद चल रहा है। इस बीच, हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबे चौड़े मैसेज के साथ एक पोस्ट डाली है, जिसमें वह शमी के प्रति प्यार के इजहार के साथ-साथ दोनों के बीच के खटास के कारणों को भी गिना रही हैं। हसीन जहां ने ‘तेरे लिए मैं, मेरे लिए तू…’ गाने पर एक क्लिप साझा की है। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक लंबा भावनात्मक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने मोहम्मद शमी के लिए “I Love…
धनबाद। राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर डोमनपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसे में कोयलांचल के दो बड़े कारोबारी के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को एसएनएमएमसीएच लाया गया. जहां औपचारिक रूप से डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के परिजनों का अस्पताल में रो रोकर बुरा हाल है। दोनों कोलकाता में रहकर बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों अच्छे मित्र थे और कल ही कोलकाता से अपने घर पहुंचे थे। व्यवसायी शांतनु चंद्रा ने बताया कि धनबाद के दो प्रतिष्ठित व्यवसायी विशाल कृष्णानी और…
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों के कुछ हिस्सों पर टोल रेट्स में 50 प्रतिशत तक की कमी की है। इन हिस्सों में सुरंग, पुल, फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड जैसे स्ट्रक्चर शामिल हैं। इस कदम का उद्देश्य यात्रा की लागत को कम करना और सड़क यात्रा को लोगों के लिए अधिक किफायती बनाना है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 में संशोधन किया है और टोल चार्ज की गणना के लिए एक नया फॉर्मूला अधिसूचित किया है। नए नियम के अनुसार, अब टोल की गणना इस…
वाशिंगटन ।अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में ‘फोर्थ ऑफ जुलाई’ पिकनिक के दौरान ऐतिहासिक टैक्स राहत और खर्च कटौती (वन बिग ब्यूटीफुल बिल) संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए। इस बहु-अरब डॉलर के घरेलू विधेयक को ट्रंप प्रशासन की दूसरी पारी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों और अपनी कैबिनेट के सदस्यों की मौजूदगी में व्हाइट हाउस के ड्राइववे पर बनाए गए विशेष मंच पर विधेयक पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने इसके बाद प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन द्वारा भेंट किए गए एक गेवेल (हथौड़े) को मेज पर…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाएं लंबित हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने ‘यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट इंपावरमेंट एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट नियम 2025’ को नोटिफाई किया है। ये नियम वक्फ संपत्तियों के पोर्टल और डेटाबेस से संबंधित हैं। सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। नए नियमों के अनुसार, सभी राज्यों की वक्फ संपत्तियों की निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत पोर्टल और डेटाबेस बनाया जाएगा। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में वक्फ विभाग के प्रभारी संयुक्त सचिव इसकी निगरानी…