Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलिंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी, योगी ने दुर्गा पूजा से पहले दिया बड़ा गिफ्ट
- बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवी तत्वों पर निगरानी बढ़ाएं अधिकारी : सम्राट चौधरी
- गोपालगंज एडीएम के पास 12 जमीन-फ्लैट और खाते में 1.5 करोड़
- उपचुनाव के नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण : मोदी
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
- जेपीएससी, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट अब 12 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
Author: News Maati
जमशेदपुर। सोनारी में शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने एक फुटबॉल खिलाड़ी को निशाना बनाया। दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने पिस्टल की नोक पर उन्हें डरा-धमकाकर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित खिलाड़ी रामदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए सोनारी लिंक रोड पर निकले थे। सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और पिस्टल दिखाकर धमकाया। अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन उतरवा कर ले लिया और भाग गये। प्रत्यक्षदर्शी…
हजारीबाग। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पुत्रवधू प्रीति किस्कू के साथ हजारीबाग में अभद्र व्यवहार और उनके चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रीति किस्कू ने इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। प्रीति किस्कू ने आवेदन में बताया कि यह घटना तब हुई, जब वह अपनी ससुराल गिरिडीह से रांची लौट रही थीं। हजारीबाग के अमृत नगर के पास शाम गुरुवार शाम में अमृत नगर पूजा समिति के सदस्यों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया। आरोप है कि समिति के सदस्यों ने उनके साथ गाली-गलौज की…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित योजनाओं और पहलों का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के 46 अखिल भारतीय टॉपरों को सम्मानित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाली केंद्र प्रायोजित योजना ह्यपीएम-सेतुह्ण (प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार परिवर्तन) का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत देशभर के 1 हजार सरकारी आईटीआई को हब-एंड-स्पोक मॉडल पर अपग्रेड किया जाएगा। इस मॉडल में 200 हब आईटीआई और 800 स्पोक आईटीआई…
रांची । आदित्य साहू झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना 3 अक्टूबर को जारी की गई है। रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के कुच्चू गांव निवासी आदित्य साहू झारखंड से राज्यसभा के सांसद भी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, उनकी नियुक्ति इस पद पर पूर्व से कार्यरत रहे रवींद्र कुमार राय के स्थान पर की गई है। रवींद्र राय को पिछले साल अक्टूबर में झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले इस पद पर नियुक्त किया गया था। संभावना जताई…
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वाल्डई क्लब में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत पर अमेरिकी टैरिफ नाकाम होंगे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमकर तारीफ की। जबकि अमेरिका और यूरोपीय नेताओं पर भी हमला किया। पुतिन ने भारत की विदेश नीति और प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की खुलकर सराहना की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह रणनीति अंतत: विफल होगी। पुतिन ने कहा कि भारत और चीन जैसे देश आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी हैं। ये दोनों देश…
लखनऊ। कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी दशहरा के दिन शस्त्र पूजा की । वीडियो में राजा भैया के पास हथियारों का बड़ा जखीरा दिखा है। राजा भैया जब दशहरे पर पूजा कर रहे तब उनके सामने मेज पर 200 से ज्यादा हथियार सजाए गए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजा भैया के शस्त्र पूजन की काफी चर्चा हो रही है। विधायक राजा भैया ने विजयादशमी के अवसर पर कुंडा के बेंती स्थित राजभवन में शस्त्र पूजन किया है। विजयादशमी के दिन सनातन धर्म में शस्त्र पूजने का नियम है। हालांकि, इस…
रांची। अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के बैनर तले गुरुवार को रांची स्थित विशालाक्षी बैंक्वेट हॉल में भव्य शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजपूत समाज के भाई-बंधु हुए शामिल। कार्यक्रम की शुरूआत एक लघु डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन से की गई, जिसमें यह दर्शाया गया कि शस्त्र पूजन क्यों आवश्यक है और शस्त्रों की पूजा परंपरागत रूप से क्यों की जाती है। इस डॉक्यूमेंट्री ने उपस्थित जनों को समाज की परंपरा और शस्त्र पूजन की महत्ता से अवगत कराया। अपराजिता और शमी पौधे की पूजा हुयी। कार्यक्रम के यजमान के रूप में अखिल राजपूताना कल्याण न्यास…
पटना । बिहार के सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि राज्य सरकार 17,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से गंगा नदी के किनारे तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं का विकास जल्द ही शुरू करने जा रही है। नवीन ने बताया कि इन परियजोजनाओं का विकास हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएएम) के तहत किया जाएगा। ये परियोजनाएं दीघा-शेरपुर-बिहटा-कोइलवर (35.65 किमी), मुंगेर (सफियाबाद)-बरियारपुर-घोघाट-सुल्तानगंज (42 किमी) और सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर (41.33 किमी) हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार अक्टूबर को इनमें से एक परियोजना का शिलान्यास करेंगे। बिहार सरकार देगी 40 फीसदी : उन्होंने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में आर्थिक गतिविधियों और…
रांची । भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने चार अक्टूबर तक गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों के लिए ‘ऑरेंज चेतावनी’ (तैयार रहें) और लातेहार, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह और धनबाद के लिए ‘येलो चेतावनी’ (सावधान रहें) जारी की है। कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, दुमका और रांची जैसे कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई। दशहरा उत्सव के दौरान गुरुवार को राज्य की राजधानी और कई अन्य इलाकों में बारिश जारी रही। दुमका शहर के गिलानपाड़ा इलाके में एक महिला बुधवार रात नाले में बह गई। उसकी पहचान सावित्री देवी के रूप में की गई है। टाउन पुलिस थाना…
नागपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि इस वर्ष पूरे देश में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने समाज को उत्पीड़न, अन्याय और सांप्रदायिक भेदभाव से बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था, इसलिए उनका योगदान अमर और अतुलनीय है। भागवत ने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित समस्त संयोजकों, अधिकारियों, पूज्य संतों, स्वयंसेवकों और महिलाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह दिन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज…