Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच
- इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने
- ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील
- अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन
- झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
- इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
- खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
- रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
Author: News Maati
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सत्र में शामिल होने वाले मंत्रियों, विधायकों को उनके क्षेत्र से विधानसभा आने-जाने के दौरान अपराधी या माओवादी निशाना बना सकते हैं। ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा पुख्ता करें, गश्त तेज करें। पुलिस मुख्यालय ने 11 फरवरी को इससे संबंधित अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के अनुसार, 18 फरवरी से 19 मार्च तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र प्रस्तावित है। इस सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा सदस्य व मंत्री अपने-अपने क्षेत्र से 17 या 18 फरवरी रांची स्थित विधानसभा पहुंचेंगे या बंदी के दिन वापस अपने क्षेत्र में जा…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट- 2026 के अंतर्गत 16 फरवरी को होने वाले फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। इस मौके पर रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, सह – सचिव चंदन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह के साथ कार्यसमिति सदस्य निर्भय कुमार, संतोष सिन्हा, सौरभ शुक्ला और अमित कुमार शामिल थे।
रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है और इस प्रयास में विपक्ष से भी सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि राज्य में किडनी और लिवर प्रत्यारोपण कराने वाले मरीजों को विशेष पैकेज दिया जाएगा। मंत्री ने यह बातें गुरूवार को एमएस मेमोरियल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आलम हॉस्पिटल यूनिट) का उद्घाटन करते हुए कही। मौके पर मंत्री अंसारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। रिम्स-2 परियोजना का विरोध…
पटना। बिहार के हर जिले में औद्योगिक इकाई का चुनावी वादा पूरा करने में नीतीश सरकार का काम शुरू हो गया है। श्याम स्टील गयाजी के प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर स्टील का कारखाना लगाएगा। कंपनी की ओर से इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव दिया गया है। इसके तहत कंपनी ने राज्य में पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश करने पर सहमति जताई है। यह यूनिट लगने से राज्य में हजारों की संख्या में नौकरी और रोजगार के साथ राज्य में स्टील प्रोडक्शन में बढ़ोतरी होगी। सरकार अगले पांच सालों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार के लक्ष्य के…
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के एकीकरण को सक्रिय रूप से मजबूत कर रही है। उन्होंने देश में कक्षा तीन से ही छात्रों को एआई की शिक्षा देने की बात कही। प्रधान राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को भारत बोधन एआई सम्मेलन 2026 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के शिक्षा तंत्र में एआई पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश में प्रतिभाओं का एक मजबूत और प्रचुर भंडार मौजूद है। मंत्री ने कहा कि एआई को भारत की शिक्षा प्रणाली…
नयी दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगले सप्ताह की भारत यात्रा से पहले सरकार ने वायु सेना के लिए फ्रांस से अतिरिक्त बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान राफेल की दो दशक से भी अधिक समय से लटकी पड़ी खरीद के प्रस्ताव को गुरुवार को हरी झंडी दिखा दी। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यहां हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में 3. 60 लाख करोड़ रुपये की लागत से राफेल लड़ाकू विमानों के साथ-साथ नौसेना के लिए आठ पी- 8 आई टोही विमानों , मिसाइलों तथा स्यूडो सेटेलाइट की खरीद को…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित दो मरीजों में से एक मरीज की मौत हो गई है। देश में इस साल निपाह वायरस से यह पहली मौत है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि 11 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल से रिपोर्ट किए गए निपाह संक्रमण के दो पॉजिटिव मामलों में से एक नर्स, जो गंभीर रूप से बीमार थीं और अस्पताल में गहन चिकित्सा देखभाल के तहत भर्ती थीं। 25 साल की महिला नर्स का बुधवार को उपचार के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार…
पटना । पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के जरिए पूरे कोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसकी सूचना मिलते ही एहतियातन अदालत परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सिविल कोर्ट के तीनों प्रवेश द्वार बंद कर दिए और किसी भी व्यक्ति के अंदर आने पर रोक लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच…
नई दिल्ली। लोकसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। बुधवार (11 फरवरी) को राहुल गांधी ने सदन में सरकार पर “भारत माता को बेचने” का आरोप लगाया था, जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक प्रस्ताव (मोशन) पेश करने की बात कही है। दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं और उन्होंने अपने प्रस्ताव में इस मामले पर चर्चा कराने की मांग…
पटना।वैलेंटाइन डे पहले पटना में कई जगहों पर एक पोस्टर नजर आ रहा है। इन पोस्टरों की हेडिंग है- जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना। इन पोस्टरों के जरिए एक तरह से प्रेमी जोड़ों को 14 फरवरी से पहले ही चेतावनी दे दी गई है। मैसेज क्लियर है कि अगर पार्क या रेस्तरां में प्यार का इजहार करते पाए गए तो वहीं पिटाई की जाएगी। वैलेंटाइन डे से पहले, पटना में हिंदू शिवभवानी सेना के नाम से ये पोस्टर कई जगह दिखे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस अवसर को हिंदू संस्कृति के विपरीत बताते हुए जोड़ों को चेतावनी…