Author: News Maati

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले को सात साल हो गए हैं। यह भारत के इतिहास का एक दुखद अध्याय था जब देश ने आतंकी हमले में 40 बहादुर जवानों को खो दिया। पूरा देश उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है। पुलवामा हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा अमिट रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “2019 में आज के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर नायकों को याद कर रहा हूं। उनकी…

Read More

पटना। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी), पटना जोनल ऑफिस ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), पटना के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर और रीजनल ऑफिसर सदरे आलम से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 17.35 लाख रुपए की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया है। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, अटैच की गई प्रॉपर्टी सद्रे आलम के नाम पर रजिस्टर्ड खेती की जमीन है। यह प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर कथित तौर पर आय से ज्यादा संपत्ति खरीदने और अपराध से मिले पैसे की लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में जारी किया…

Read More

रांची। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) में अवैध खनन से कोयला घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने शुक्रवार को कोयला मफिया अनूप माजी उर्फ लाला व उसके सहयोगियों से जुड़े 100.44 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थाई रूप से जब्त की है। ईडी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से अधीकृत बयान जारी कर इसकी जानकारी साझा की है। ईडी की ओर से बताया गया है कि कोयला घोटाला के इस केस में अब तक ईडी आरोपितों से जुड़े 322.71 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इससे पहले ईडी ने आठ जनवरी को आरोपितों…

Read More

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव और चंद्रप्रकाश शामिल थे। आदित्य साहू ने ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी ने राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने निर्वाचन आयोग…

Read More

धनबाद। धनबाद पुलिस ने बरवाअड्डा थाने में दर्ज मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधकर्मी किशन खान उर्फ तसलीम खान को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपित कुमीर्डीह, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र का निवासी है और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रांची में छापेमारी कर आरोपित को धर दबोचा और बरवाअड्डा थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान…

Read More

पटना। अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को पुलिस ने किया। उनके खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 44 / 2026 दर्ज किया गया है। जहानाबाद की नाबालिग छात्रा को लेकर इन्होंने टिप्पणी की थी। पुलिस उनका मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है। शुक्रवार को उनके आवास पर गिरफ्तारी के लिए बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची थी। अमिताभ दास ने मीडिया में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बयान दिया था। उन्होंने निशांत कुमार का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी। उन्होंने…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 7 निश्चय पार्ट- 3 के तहत समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की बंद पड़ी सभी चीनी मिल को अविलंब चालू किया जाए। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जो भी बंद चीनी मिले हैं, उनकी जल्द से जल्द शुरूआत करायें। राज्य में पश्चिम चम्पारण जिले के चनपटिया, पूर्वी चम्पारण जिले के बाराचकिया एवं मोतिहारी, गोपालगंज जिले के सासामूसा, सारण जिले के मढ़ौरा, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर, समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर एवं दरभंगा…

Read More

पटना। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 127 किलोमीटर लंबे पटना-डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। पहले चरण में पंचायतों के मुखिया और जिला पार्षद के सहयोग दोनों तरफ 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसमें बड़ी संख्या में फलदार पौधे भी होंगे। यह एक सामुदायिक कृषि को भी बढ़ावा देने का सरकार का प्रयास होगा। योजना की खास बात यह है कि हर करीब पांच किलोमीटर तक एक ही तरह के फलदार पेड़ लगाए जाएंगे। रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित : इनमें आम, अमरूद,…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने नए दफ्तर के सबसे पहले निर्णयों में ‘सेवा भावना’ को प्राथमिकता देने का भी संदेश दिया। पीएम मोदी ने महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्ग के लिए अहम फैसलों से जुड़ी जरूरी फाइलों पर साइन किए। पीएमओ के सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने के बाद जिन फैसलों पर प्रधानमंत्री मोदी ने साइन किए हैं, उनका उद्देश्य समाज के हर तबके, युवाओं, महिलाओं, किसानों और कमजोर वर्ग, को सशक्त बनाना है। खास बात ये है कि प्रधानमंत्री ने जिन…

Read More

मुंबई । विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 1,048.16 अंक (1.25 प्रतिशत) लुढ़ककर 82,626.76 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 336.10 अंक यानी 1.30 प्रतिशत टूटकर 25,471.10 अंक पर बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन टूटे हैं। यह दोनों सूचकांकों का 02 फरवरी के बाद का निचला स्तर है।मझौली और छोटी कंपनियों पर और भी अधिक दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.69 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.79 फीसदी गिर गया। शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के…

Read More