Author: News Maati

पटना। केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को चुनौती देते हुये शनिवार को कहा कि यदि उनके पास चुनाव आयोग के कार्यकलाप को लेकर आरोप को साबित करने के लिये साक्ष्य का कोई बम है जिसका वे दावा कर रहे हैं, तो वह उसे जल्द फोड़ दें। राजनाथ सिंह ने एक हिंदी दैनिक के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि गांधी चुनाव आयोग के कार्यकलाप के संबंध में बार-बार बिना कोई आधार के आरोप लगाते रहते हैं । उन्होंने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने एक बार…

Read More

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को दावा किया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने इस दावे का खंडन करते हुए मसौदा मतदाता सूची का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें यादव का विवरण और तस्वीर देखी जा सकती है। चुनाव आयोग ने भी उनके दावे को झूठा और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। प्रेस वार्ता के दौरान, पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने अपने फोन को एक बड़ी स्क्रीन से…

Read More

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आॅपरेशन सिंदूर के जरिये पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने का उनका वादा भगवान शिव के आशीर्वाद से पूरा हुआ। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ कार्रवाई का वर्णन करने के लिए भगवान शिव के प्रचंड रुद्र रूप का जिक्र किया और कहा कि आॅपरेशन सिंदूर ने दुनिया को देश की ताकत दिखाई है और एक स्पष्ट संदेश दिया है – जो कोई भी भारत पर हमला करने की हिम्मत करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, यहाँ तक कि पाताल लोक में भी नहीं। मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

Read More

बेंगलुरु । कर्नाटक में यहां की एक विशेष अदालत ने पूर्व सांसद एवं जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के एक मामले में शनिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सांसदों/विधायकों के लिए विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने दोषी पर कुल 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने शुक्रवार को 34 वर्षीय रेवन्ना को उसके खिलाफ दर्ज यौन शोषण और बलात्कार के चार मामलों में से एक में दोषी ठहराया था। यह मामला 48 वर्षीय उस महिला से जुड़ा है, जो हासन जिले के होलेनरसीपुरा में स्थित रेवन्ना परिवार के गन्निकाडा…

Read More

रांची। मां काली सेना, रांची महानगर की ओर से रविवार शाम सात बजे से अल्बर्ट एक्का चौक में भव्य जागरण होगा। सेना प्रमुख भोलू सिंह ने शनिवार को बताया कि सावन के पवित्र माह की अंतिम सोमवारी को राजधानी में आयोजित इस विशेष आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धालू भक्ति के रस में डूबेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन काली सेना के मुख्य संरक्षक जितेन्द्र सिंह शाम साात बजे करेंगे। सेना के महानगर प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में सराबोर कर देंगे। इनमें कोलकाता और पटना से आमंत्रित नृत्य…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू ने शनिवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा पिछड़ा विरोधी है। पिछड़ों का विरोध कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल है। कांग्रेस पार्टी फिर से पिछड़ा समाज का हितैषी बनने का दिखावा कर रही है। सांसद साहू ने भाजपा पार्टी कार्यालय में आज कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने पिछड़ा वर्ग आयोग को कभी भी संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। मंडल कमीशन की रिपोर्ट को वर्षों तक ठंडे…

Read More

रांची। हटिया विधायक नवीन जायसवाल को प्रदेश भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाए जाने पर जायसवाल समुदाय में हर्ष की लहर है। जायसवाल बिजनेस एसोसिएशन और अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा झारखंंड ने शनिवार को नवीन जायसवाल से मुलाकात कर बधाई दी। प्रभात रंजन, पारस जायसवाल और गोपाल भगत एवं एसोसिएशन के संरक्षक सुनील जायसवाल ने नवीन जायसवाल को समाज के आराध्य शहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान की फोटो भेंट की। नवीन जायसवाल ने शहस्त्रबाहु अर्जुन के बारे रोचक बातें बताई। उन्होंने कहा कि शहस्त्रबाहु अर्जुन, जिन्हें कार्तवीर्य अर्जुन भी कहा जाता है, प्राचीन भारत के एक प्रतापी राजा थे। उन्हें…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने अवैध रूप से लोगों को अमेरिका भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टर माइंड उदय कुमार कुशवाहा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उदय मूल रूप से हजारीबाग जिले के टाटीझरिया का रहने वाला है। वह पिछले 45 वर्षों से अमेरिका में रह रहा था और वहां व्यवसाय करता था। उसके पास से अमेरिका की नागरिकता और ओवरसीज सिटीजनशिप कार्ड भी है। इस मामले का खुलासा सोनू कुमार नामक युवक की शिकायत से हुआ। सोनू को अमेरिका में अवैध रूप से रहने के आरोप में डिपोर्ट किया गया…

Read More

लातेहार। जिले के कई कोयला साइडिंग पर आतंक मचाने वाले छह अपराधियों को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग निवासी बालेश्वर कुमार और शंकर महतो, रांची निवासी बबलू कुमार, लातेहार निवासी मनोज कुमार साहू, बालूमाथ निवासी मुकेश कुमार तथा बरवाडीह निवासी सागर कुमार शामिल है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल और गोलियां भी बरामद की। एसपी कुमार गौरव ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के जरिये ही लातेहार जिले के चंदवा,बालूमाथ,बारियातु थाना क्षेत्र के कोयला साइडिंग पर हमला कर ट्रकों में आग लगाई गई थी। बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी राहुल दुबे गिरोह…

Read More

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर ने पहाड़ी मंदिर के समीप स्थित सृजन हेल्प स्कूल के 30 दिव्यांग बच्चों के बीच छाते का वितरण किया। गौरतलब है कि ‘वन डिस्ट्रिक , वन प्रोग्राम’ के तहत गत 20 जुलाई से ही क्लब के सदस्य ज़रूरतमंदों के बीच छाते का वितरण कर रहे हैं। इसी कार्यक्रम की अगली कड़ी के स्वरूप आज भी रिमझिम फुहारों के बीच इस कार्यक्रम को किया गया। इस अवसर पर क्लब के गणेश सिंह, सुनील कुमार वर्मा, बाला सिंह, पुष्पलता वर्मा, प्रकाश अग्रवाल, अमित कुमार साहू समेत कई सदस्य मौज़ूद थे।

Read More