Author: News Maati

रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित सिंह मोड़ के एक अपार्टमेंट में महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक बच्चों में बेटे की उम्र 14 साल और बेटी की उम्र 12 साल है। महिला और दोनों बच्चों का शव जब्त कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना दो दिन पूर्व की है। महिला तीन दिनों से अपने पति ब्रजेश सिंह का फोन नहीं उठा रही थी, जिसके बाद पति ने अनहोनी की आशंका पर शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत के आधार पर जगन्नाथपुर पुलिस आज को मौके पर पहुंची, तो कमरे में महिला…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सिस्मिक मॉनिटरिंग सेंटर (एनएसएमसी) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र रावत से 15 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था और इसकी गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर थी। यह झटके शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 12:10 बजे महसूस किए गए, जिससे लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए और कलिमा तय्यबा पढ़ते रहे। भूकंप का असर खैबर पख्तूनख्वा, इस्लामाबाद, रावलपिंडी और आस-पास के कई इलाकों में देखा गया। भूकंप के झटके इस्लामाबाद और रावलपिंडी के साथ-साथ मर्दान, मुर्री, हरिपुर, चकवाल, ताला गंग और…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन लगातार तीसरे दिन (रविवार को) भी जारी रहा। सुरक्षा बलों ने जारी मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना, सीआरपीएफ, और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कुलगाम के अखाल वन क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इलाके की घेराबंदी के बाद सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में शुक्रवार को एक आतंकी मारा गया, जबकि शनिवार को दूसरा आतंकी ढेर कर दिया गया। रविवार को तीसरे आतंकी…

Read More

सावन माह अपने अंतिम चरण में है और इस वर्ष इसका समापन 9 अगस्त को होगा। शिवभक्तों के लिए यह समय विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह माह संपूर्ण रूप से भगवान शिव की आराधना को समर्पित होता है। इस दौरान सोमवार के दिन को विशेष रूप से शुभ माना जाता है। चार अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है और यह दिन भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। ऐसे में शिवभक्त इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं को शिवलिंग पर अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं, जिससे उन्हें सुख, शांति और समृद्धि का वरदान…

Read More

पटना । बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा गरमाया हुआ है। विपक्ष इसको लेकर सरकार पर हमलावर है। वहीं, बिहार पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए अपनी ओर से तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में पिछले पांच साल के अंदर हुई आपराधिक घटनाओं के इतिहास खंगाले जा रहे हैं तथा अपराधियों की कुंडली जुटाई जा रही है। पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों के अधिकारियों को साफ तौर पर कहा गया है कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी भी अपराध की साजिश रचते हैं, इसलिए उन पर नजर बनाए रखना जरूरी है।…

Read More

तेल अवीव । इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने हमास कमांडर सलाह अल-दीन जारा को मार गिराया है। वह हमास आतंकवादी संगठन में अल-फुरकान बटालियन का उप-कमांडर था। आईडीएफ का कहना है कि वह 24 जुलाई, को मारा गया। इसके अलावा, उत्तरी गाजा पट्टी के बेत हनून इलाके में सुरंग में छिपे आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।IDF के अनुसार, जारा पहले बटालियन की लड़ाकू सहायता कंपनी का कमांडर था। उसने गाजा पट्टी में इस्राइली नागरिकों और आईडीएफ बलों पर कई हमले करवाए थे। गाजा सुरंग में छिपे आतंकियों का आत्मसमर्पण : इस्राइली सेना ने शनिवार…

Read More

पटना । बिहार सरकार ने पांच वर्ष यानी 2029-30 तक राज्य में 23 हजार 968 मेगावाट अक्षय ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। साथ ही 6 हजार 100 मेगावाट घंटा ऊर्जा के भंडारण का भी लक्ष्य निर्धारित किया है। इसका उद्देश्य राज्य को स्वच्छ ऊर्जा का हब बनाना है। वर्ष 2070 तक देश के शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य में अहम योगदान देना भी है। इसके लिए पिछले सप्ताह पटना में बिहार नई और अक्षय ऊर्जा स्रोत प्रोत्साहन नीति 2025 और बिहार पंप्ड स्टोरेज परियोजना प्रोत्साहन नीति 2025 के लिए एक विशेष समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जुर्माने की धमकियों के बावजूद भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि ये दीर्घकालिक तेल अनुबंध हैं। रातोंरात खरीदारी बंद करना इतना आसान नहीं है। ट्रंप ने पिछले महीने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में संकेत दिया था कि रूसी हथियार और तेल खरीदने के लिए भारत को अतिरिक्त पेनल्टी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन, अमेरिका के साथ जारी टैरिफ वार के बीच रूस से तेल खरीद जारी रखने को भारत सरकार का करारा जवाब माना जा रहा है। भारत रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा…

Read More

लायंस क्लब ऑफ एकलव्य ग्रेटर व लायंस क्लब ऑफ अम्बर के सयुंक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन राँची। सावन की रिमझिम बूँदों के बीच लायन्स क्लब के सदस्यों ने ‘सावन सिंधारा’ धूमधाम के साथ मनाया। हरमू स्थित होटल ‘द काल्फ’ में आयोजित समारोह का आयोजन लायंस क्लब ऑफ एकलव्य ग्रेटर एवम् लायंस क्लब ऑफ अम्बर के सयुंक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर क्लब के डिस्ट्रिक्गट गवर्नर संजय कुमार, शुभ्रा मजूमदार, सिद्धार्थ मजूमदार, पूनम आनंद देबजानी भट्टाचार्य बतौर सम्मानित अतिथि उपस्थित थे। इस दौरान महिलाओं व पुरूषों के लिए कपल गेम, टीम वर्क, डांस और बच्चों के लिए डांस,…

Read More

पटना। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के निवासी सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। मधुरेन्द्र का नाम लंदन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। 31 वर्षीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को यह सम्मान ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में आयोजित एक समारोह के दौरान दिया गया। समारोह में लंदन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अविनाश डी सकुंडे व यूरोपीय संघ के प्रमुख डॉ इवान गैसीना ने संयुक्त रूप से उन्हे प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र के साथ मैडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर लंदन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड…

Read More