Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- योगी की राह पर शुभेंदु , बरुईपुर रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 12 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी
- अमेरिका ने ईरान पर फिर किया जोरदार हमला, धमाकों से दहला तेहरान
- गूगल-माइक्रोसॉफ्ट समेत 100 टेक कंपनियों के सामने झारखंड सरकार आज रखेगा निवेश का रोडमैप, रांची IT पार्क और AI पॉलिसी पर रहेगा फोकस
- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.66 लाख महिलाओं के खातों में ₹275 करोड़, तीन माह की ₹7,500 राशि ट्रांसफर
- जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर डीसी ने किया निरीक्षण, रथ मार्ग से हटेगा अतिक्रमण, सीसीटीवी से होगी निगरानी
- रिम्स अपनी नियमावली बनाए, ऑनलाइन रोस्टर सिस्टम लागू करे : आशा लकड़ा
- मुख्यमंत्री से जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर किया आमंत्रित
- झारखंड के युवाओं में कौशल विकास के लिए चेंबर और जेएसडीएमएस के बीच हुआ एमओयू
Author: News Maati
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सेना के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सोमवार को उनकी आलोचना करते हुए कहा, ‘‘अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसा कुछ नहीं कहेंगे।” हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस मामले में लखनऊ की एक अदालत में गांधी के खिलाफ जारी कार्यवाही पर रोक लगा दी। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया। पीठ ने कहा, ‘‘आप विपक्ष के नेता हैं। संसद में बातें कहें, सोशल मीडिया पर…
रांची । गुरुजी नहीं रहे, गुरुजी यानी शिबू सोरेन। उनके अवसान के साथ एक इतिहास थम गया। झारखंडियत की सबसे बड़ी आवाज शांत हो गई। जब भी आदिवासी चेतना की बात होगी, जब भी जनसंघर्षों का जिक्र होगा, शिबू सोरेन का नाम लिया जाएगा। सम्मान के साथ। गर्व के साथ। वे सिर्फ एक नेता नहीं थे। एक विचार थे। एक आंदोलन थे। उन्होंने दु:ख को हथियार बनाया, संघर्ष को धर्म बनाया और सियासत को गरीब-गुरबों की आवाज। 11 अप्रैल 1944, नेमरा गांव, हजारीबाग (अब रामगढ़), यहीं से शुरू हुई उनकी कहानी। सिर्फ 12 साल के थे। तभी पिता की हत्या…
पटना । बिहार सरकार ने शिक्षक बहाली को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए डोमिसाइल नीति लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस बात की जानकारी सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने लिखा…
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स अकाउंट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं, जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू, शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर संवेदना भी प्रकट की।राष्ट्रपति के एक्स हैंडल से फोटो शेयर करते हुए लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को दोनों की याचिकाओं पर सुनवाई से साफ इनकार करते हुए उन्हें अंतरिम राहत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को निर्देश भी दिया है कि वह दोनों की अर्जियों पर जल्द सुनवाई करे। भूपेश बघेल और उनके बेटे की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कई सख्त टिप्पणियां…
नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगाराम अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उनका पूरा जीवन आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।” शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन के प्रतीक…
रांची। 38 वर्षों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई करने वाले शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी निगरानी कर रही थी। सोमवार सुबह शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी। एक नजर शिबू सोरेन की अब तक की राजनीतिक यात्रा पर डालते हैं। शिबू सोरेन को ‘दिशोम गुरु’ के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 11 जनवरी 1944 को रामगढ़…
नई दिल्ली । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया और उनके पुत्र व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, “शिबू सोरेन एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने…
रांची/दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज सोमवार को निधन हो गया। शिबू सोरेन ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें 19 जून 2025 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्टि की। हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं। कई वर्षों से बीमार चल रहे थे शिबू सोरेन शिबू सोरेन के निधन का खबर मिलते ही पूरे झारखंड में शोक की लहर हो…
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मालेगांव मामले में जैसे ही सत्य सामने आया, कांग्रेस की साजिशें बेनकाब हो गईं। जिन्होंने भगवा को आतंक का प्रतीक बताकर देश की आस्था को कलंकित किया, उनका चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर पर दुष्प्रचार कर विपक्ष देशविरोधी ताकतों की ढाल बनने का कार्य कर रहा है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल झंडा…