Author: News Maati

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे नवादा गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन सगे भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा सेप्टिक टैंक का सेटरिंग खोलने के दौरान हुआ। जब एक-एक कर चार लोग टैंक में उतरे और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान नवादा गांव निवासी मोती चौधरी के तीन पुत्र, राजू शेखर चौधरी (55), अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42), और गांव के ही मल्टू राम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजू शेखर चौधरी के घर का निर्माण कार्य चल रहा…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर जीएसटी में सुधार की बात कही । उनके भाषण के तत्‍काल बाद ही वित्‍त मंत्रालय भी एक्‍शन में आ गया। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने मंत्रियों के समूह (जीओएम) को दो स्लैब वाली जीएसटी दर संरचना और साथ ही चुनिंदा वस्तुओं के लिए विशेष दरों का प्रस्ताव दिया है। दिवाली पर मिलेगा तोहफा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि जीएसटी सुधार दिवाली तक लागू हो जाएंगे, जिससे कर का बोझ काफी कम होगा और छोटे उद्योगों को लाभ…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की घोषणा का देश के व्यापारियों ने स्वागत किया है। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि जीएसटी में सुधार होना एक अच्छा कदम है। इससे व्यापारियों को काफी मदद मिलेगी। मौजूदा समय में टैक्स की दरें 5 प्रतिशत से लेकर 28 प्रतिशत के बीच में हैं। इससे व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। इस कारण व्यापारियों की हमेशा से जीएसटी रिफॉर्म एक मांग रही है और प्रधानमंत्री मोदी के इस ऐलान का हम स्वागत करते हैं।…

Read More

रांची/रामगढ़ । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में झंडात्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने समस्त झारखंडवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। राज्य के गठन के बाद यह पहला अवसर है जब मुख्यमंत्री राजधानी रांची में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए। इस बार मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री के अनुपस्थित रहने का कारण उनके परिवार का…

Read More

रांची । 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया। उन्होंने राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए सशक्त राष्ट्र और राज्य के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में झारखंड नक्सल समस्या से पूरी तरह मुक्त होकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बुनियादी ढांचे में देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा होगा। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पूर्व राज्यपाल ने सशस्त्र बलों की संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। राज्यपाल गंगवार ने कहा कि राज्य में नक्सल हिंसा…

Read More

नई दिल्ली।भारत ने आज पाकिस्तान को चेतावनी दी कि उसे निशाना बनाकर किए जाने वाले किसी भी दुस्साहस के लिए पड़ोसी देश को ‘‘कष्टकारी परिणाम” भुगतने होंगे। ‘‘युद्ध भड़काने” और ‘‘नफरती” बयानबाजी से दूर रहने की सलाह दी। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर द्वारा भारत को परमाणु धमकी दिए जाने तथा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एवं रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ सहित कई नेताओं के भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर नई दिल्ली की यह कड़ी प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि हमने पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से भारत के…

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्र सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बड़ा ऐलान किया है। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन लॉन्च करेगा। उन्होंने कहा कि मिशन ‘सुदर्शन चक्र’ पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो दुश्मन के हमले को ध्वस्त करेगा और साथ ही कई गुना ज्यादा दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि अगले 10 साल यानी 2035 तक देश के प्रमुख स्थलों, सामरिक व नागरिक क्षेत्रों और धार्मिक केंद्रों को टेक्नोलॉजी के नए प्लेटफॉर्म से सुरक्षा का कवच दिया…

Read More

पटना । बिहार में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग जोश और जुनून के साथ इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तिरंगा फहराया। नीतीश कुमार ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जहाँ चलाई जा रही विकास योजनाओं की चर्चा की, वहीं कई घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 से, जब से काम करने का मौका मिला, सभी धर्मों और जातियों के लिए काम किया जा रहा…

Read More

नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आज से यानी 15 अगस्त से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है, जिसकी कुल लागत 1 लाख करोड़ रुपए होगी। इस योजना का उद्देश्य निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाना और युवाओं को आर्थिक प्रोत्साहन देना है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “देश के नौजवानों के लिए बड़ी खबर है। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के…

Read More

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में ऐसी तबाही हुई है कि उसकी नींद उड़ी हुई है और अगर दुश्मनों ने आगे भी कोई हिमाकत की तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा तथा भारत अब ‘न्यूक्लियर ब्लैकमैल’ नहीं सहेगा। उन्होंने देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में यह भी कहा कि सिंधु जल समझौता ‘अन्यायपूर्ण और एकतरफा’ है जो भारत को मंजूर नहीं हैं। मोदी ने कहा, ‘‘आज मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के वीर जाबांजों को सलामी देने…

Read More