Author: News Maati

रांची। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर केंद्र सरकार ने रांची को दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने इन दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी है और इनके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से रांची और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। स्वीकृत परियोजनाओं के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 पर रामपुर चौक के समीप ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जमशेदपुर-हजारीबाग मार्ग पर विकासपुर चौक…

Read More

नयी दिल्ली । मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में एक अहम उपलब्धि के तहत महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार को पहाड़ी सुरंग (एमटी)-5 को सफलतापूर्वक खोल दिया गया है। करीब 1.5 किलोमीटर लंबी यह सुरंग विरार-बोईसर स्टेशनों के बीच स्थित है। इससे पहले सितंबर 2025 में ठाणे-बीकेसी के बीच पांच किमी लंबी देश की पहली अंडरग्राउंड हाई-स्पीड रेल टनल पूरी की गयी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यहां स्थित रेल भवन से ही ऑनलाइन माध्यम से इस समारोह में जुड़े और रेलवे की इस उपलब्धि को देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह 1.5 किलोमीटर लंबी पहाड़ी सुरंग…

Read More

नई दिल्ली । अब देश के 19 राज्यों के नागरिक अपने जमीन के कागजात (लैंड रिकॉर्ड) घर बैठे डिजिटल रूप में डाउनलोड कर सकेंगे। ये कागज कानूनी रूप से मान्य होंगे। इसके अलावा, 406 जिलों में बैंक अब ऑनलाइन ही जमीन गिरवी रखने (मॉर्गेज) की जानकारी जांच सकते हैं, जिससे लोगों को लोन जल्दी मिलने में मदद मिलेगी। सरकार के मुताबिक, भूमि संसाधन विभाग ने जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। इससे जमीन से जुड़े काम अब लाइन में लगकर नहीं, बल्कि ऑनलाइन होने लगे हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, देश के…

Read More

पटना। जिस बंगले (10, सर्कुलर रोड) को खाली करने के लिए सरकार नोटिस दे चुकी है, उसके फीके माहौल में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने जीवन के 68वें वर्ष में प्रवेश किया। 1995 के बाद से जहां सुबह-सकारे ही बधाई देने वालों का तांता लग जाता था, वहां के परिवेश में इस बार उदासी का घना कोहरा था। उस कोहरे को छांटते हुए दोपहर में शुभकामना देने पहुंचे बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को देख राबड़ी की आंखें सजल हो गईं। सात माह बाद तेजप्रताप इस बंगले में आए थे। लगभग घंटा भर वे साथ रहे। राबड़ी ने…

Read More

पटना। बिहार की विकास गाथा में साल 2026 एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है। सड़कों के कायाकल्प की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से बिहार की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। इस साल राज्य को न केवल छह लेन वाली अत्याधुनिक सड़कें मिलेंगी, बल्कि एक्सप्रेस-वे और एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे जैसी बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी मिलने जा रही है। इससे न केवल आम जनता का सफर सुगम होगा, बल्कि व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। बिहार के सड़क इतिहास में पहली बार छह लेन वाले नेशनल हाईवे का सपना इस साल…

Read More

पटना। आलोक राज, भा.पु.से. (1989) को सेवानिवृत्ति के बाद बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी), पटना के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 01 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। सरकारी आदेश के अनुसार, आलोक राज की नियुक्ति पाँच वर्षों की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु प्राप्त होने तक, जो भी पहले हो, तक के लिए की गई है। सेवानिवृत्ति के पूर्व वे महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक अनुभव और पुलिस सेवा में दीर्घकालीन योगदान को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोग के कार्यों…

Read More

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड परियाेजना को चरणबद्ध ढंग से चालू किया जाएगाऔर सबसे पहले 15 अगस्त 2027 को गुजरात के नवसारी जिले में बिलिमोरा से सूरत के बीच पहली बुलेट ट्रेन चलेगी। इसके बाद वापी से सूरत, वापी से अहमदाबाद, ठाणे से अहमदाबाद एवं आखिर में मुंबई से अहमदाबाद के बीच परिचालन शुरू किया जाएगा। वैष्णव ने यहां रेल भवन में वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर संस्करण के उद्घाटन की घोषणा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी। मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्यान्वयन के बारे में एक…

Read More

जमशेदपुर। एमजीएम थाना पुलिस हिरासत में एक 22 वर्षीय युवक की बुधवार देर रात संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की पहचान गोकुलनगर निवासी जीत महतो के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि चोरी के एक मोबाइल फोन की जांच के नाम पर पुलिस ने जीत महतो को हिरासत में लेकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रविवार को पुलिस बिना किसी नोटिस या…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने नववर्ष 2026 के अवसर पर झारखंडवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष केवल समय का बदलाव नहीं, बल्कि झारखंड को और अधिक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का एक नया संकल्प है। कल्पना सोरेन ने कहा कि वीर पुरखों के संघर्ष और सपनों से बने झारखंड को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। राज्य का समग्र विकास तभी संभव है, जब समाज…

Read More

हजारीबाग । झारखंड की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेलों में शुमार हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) से तीन सजायाफ्ता कैदी फरार हो गए हैं। फरार हुए तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने तीन कैदियों के फरार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह प्रारंभिक सूचना है। कैदियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जाता है कि नियमित प्रक्रिया के तहत कैदियों की गिनती के लिए उन्हें बैरक से बाहर निकाला गया था। इसी दौरान तीनों कैदी अचानक लापता पाए गए। प्रारंभिक…

Read More