Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी
- यादों में नाना पाटेकर: मेजर चौहान बनने के लिए ली सैन्य ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
Author: News Maati
मुंबई। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता होने से बढ़े उत्साह के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 487 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी में 167 अंक की तेजी रही। कारोबारियों ने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इटर्नल के शेयरों में लिवाली आने से भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला। बीएसई का 30 शेयर वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 487.20 अंक यानी 0.60 प्रतिशत उछलकर 82,344.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 646.49 अंक की तेजी के साथ…
रांची । रांची में चार दिन पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी शख्स की लाश फंदे से लटकी हुई मिली है। शख्स का नाम तौकिर अंसारी है, जो डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोली वारिस चौक इलाके का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी की दोपहर तौकिर अंसारी ने अपनी पत्नी तरन्नुम परवीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस संबंध में डोरंडा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी बीच मंगलवार की देर रात तौकिर…
मुंबई । महाराष्ट्र के बारामती में मंगलवार सुबह विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। अजित पवार सहित विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही राज्य और देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र की सियासत में ‘दादा’ के नाम से मशहूर अजित पवार को सत्ता और संगठन दोनों में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता के तौर पर जाना जाता था। उन्होंने अपने चाचा और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की उंगली पकड़कर राजनीति में कदम रखा और धीरे-धीरे खुद को राज्य की राजनीति के…
बारामती । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की बुधवार को विमान दुर्घटना में मौत हो गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पुष्टि की कि विमान में सवार अजित पवार समेत सभी छह यात्रियों की मौत हो गई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चल रहे चुनावों के बीच जनसभा में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। उनका विमान बारामती के पास लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। बताया जा रहा है कि विमान बारामती के एक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रहा सियासी संकट एक बार फिर दिल्ली दरबार तक पहुंच गया है। हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों राधाकृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की समेत प्रमुख नेताओं और वरिष्ठ चेहरों को बुधवार को दिल्ली बुलाया गया है, जहां शाम के वक्त नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उनसे सीधे संवाद करेंगे। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ समय से पार्टी के भीतर असंतोष, आपसी खींचतान और संगठनात्मक कमजोरियों की चर्चा लगातार तेज होती जा रही है। ऐसे में राहुल गांधी के…
जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-01 में हथियार का भय दिखाकर राहगीरों से रुपये ऐंठने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 26 जनवरी की रात में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद पटमदा डीएसपी बचनदेव कुचुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से संभावित इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान रोड नंबर-14 से कपाली जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दूसरे दिन भी लगातार बर्फबारी का दौर जारी रहा, जिससे धाम में करीब दो फीट तक बर्फ जम गई है। कड़ाके की ठंड के बीच मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी हुई है। आइटीबीपी एवं पुलिस बल के जवान बर्फबारी के बीच नियमित रूप से मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं। वही चोपता-मंडल मोटर मार्ग पर बर्फबारी से वाहनो की आवाजाही पर भी असर पड रहा है, जिससे वाहन रपट रहे है। केदारनाथ के साथ-साथ तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर, त्रियुगीनारायण सहित जिले के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी दूसरे दिन बर्फबारी होती…
पटना । रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर राजद के कार्यकारी अध्यक्ष और अपने भाई तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया और चुनौती देते हुए कहा कि वे खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटाएं। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया, ये तो लोकसभा और हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों व पार्टी की वर्तमान स्थिति से ही साफ है। जिसे जिम्मेदारी सौंपी गई, उसने (तेजस्वी…
नई दिल्ली। यूजीसी के नए नियमों को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया है कि इन प्रावधानों का दुरुपयोग नहीं होगा। किसी के साथ भेदभाव या अत्याचार के लिए इन प्रावधानों का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यूजीसी, केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के तय दायित्व की भी बात कही। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कहना है कि वह सभी को आश्वस्त करते हैं कि किसी से भी भेदभाव नहीं होगा और कोई भी इस कानून का दुरुपयोग नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था…
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत ने यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ अपने इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता किया है जो साझा समृद्धि का प्रारूप है। श्री मोदी ने मंगलवार को यहां यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन के साथ 16 वें भारत- ई यू शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त वक्तव्य में कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है जब विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियां अपने संबंधों में निर्णायक अध्याय जोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ…