Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी
- यादों में नाना पाटेकर: मेजर चौहान बनने के लिए ली सैन्य ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
Author: News Maati
रांची। झारखंड की लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पलामू में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने घोषणा की कि राज्य की सभी लड़कियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना का प्रस्ताव पहले ही तैयार कर लिया गया है और इसे लागू करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार समेत अन्य राज्यों…
नयी दिल्ली । सत्तहतरवें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहनावे में सोमवार को पारंपरिकता के साथ आधुनिकता की झलक भी देखने को मिली। गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश की निगाहें परेड के साथ ही प्रधानमंत्री की वेशभूषा पर टिकी रहती है। वह हर साल अलग-अलग परिधान धारण करके समारोह शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। वह हर साल अनूठी शैली के पहनावे के जरिए देश की विविध परंपराओं की याद दिलाते हैं और अपने विशेष अंदाज से देशवासियों को प्रभावशाली संदेश देने का काम करते हैं। एक ओर जहां पूरी दुनिया के नेता ऐसे…
रांची। हरिहर सिंह रोड स्थित Skydale सोसाइटी परिसर में रविवार को 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष रौशन सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सोसाइटी के करीब 150 लोग मौजूद थे ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में कई लोग मौजूद थे : कार्यक्रम में सोसाइटी के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सीमा गुप्ता, अजीत गुप्ता, बिरेन्द्र कुमार, विकास पाठक, डॉ. विवेकानंद, विवेकानंद कुमार, सुधा प्रसाद, दीपक शर्मा, पूनम शर्मा, संगीता चौधरी, सुबोध चौधरी, स्नेहा गुप्ता, कामदेव यादव, रवींद्र…
पटना। बिहार में पिंक बसों का संचालन पूरी तरह महिलाएं करने जा रही हैं। अब महिला ड्राइवर भी तैयार हैं। गणतंत्र दिवस पर वे झांकी का भी हिस्सा बनीं। पहले चरण में 6 महिला ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी गई है। यह सभी समाज में सबसे पिछड़े महादलित समुदाय से आती हैं। पटना के परिवहन कार्यालय से इसकी शुरुआत की गई है। परिवहन विभाग ने पिछले साल मई में पिंक बस सेवा की शुरुआत की थी। तब यह सोचा गया था कि इसमें ड्राइवर और कंडक्टर सभी महिलाएं ही होंगी। बिहार परिवहन के मुख्य निदेशक अतुल कुमार वर्मा ने कहा, “पिंक…
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 से उम्मीद की जा रही है कि छुट्टियों वाले इस छोटे हफ्ते में इनमें कुछ सुधार (रिकवरी) देखने को मिल सकता है। इसके पीछे अमेरिका की ओर से टैरिफ में राहत की उम्मीद और भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार समझौते में प्रगति की संभावनाएं हैं। गणतंत्र दिवस 2026 के कारण सोमवार यानी 26 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार बंद है। बीएसई और एनएसई में ट्रेडिंग मंगलवार से फिर शुरू होगी। पिछले शुक्रवार को शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी, जिसकी वजह विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, वैश्विक…
नई दिल्ली । भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 77वें गणतंत्र दिवस के आयोजन समारोह में यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उर्सुला ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान बताया। कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट बनना जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है। एक सफल भारत दुनिया को ज्यादा स्थिर, खुशहाल और सुरक्षित बनाता है और हम सभी को फायदा होता है।” बता दें, ईयू…
नई दिल्ली । कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में वायुसेना का फ्लाई पास्ट इस बार बेहद महत्वपूर्ण रहा। वायुसेना के जांबाज फाइटर पायलटों ने कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन बनाया। यह फॉर्मेशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित था। दरअसल फ्लाई-पास्ट गणतंत्र दिवस परेड के सबसे ज्यादा इंतजार वाले कार्यक्रमों में से एक है। इस वर्ष फ्लाई-पास्ट में कुल 29 विमान शामिल हुए। फ्लाई-पास्ट करने वाले विमानों में 16 फाइटर विमान भी शामिल थे। वहीं वायुसेना के चार ट्रांसपोर्ट विमान और नौ हेलीकॉप्टर भी इस शानदार फ्लाई-पास्ट में शामिल हुए। गणतंत्र दिवस समारोह में किए गए फ्लाई-पास्ट…
पटना । बिहार में गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडा फहराया। इस मौके पर राज्यपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सुशासन एवं न्याय के साथ विकास पर जोर दे रही है। उन्होंने देशवासियों और बिहारवासियों को इस मौके पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन 1950 में हमारा देश एक गौरवशाली संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ और संसदीय व्यवस्था पर आधारित…
रांची । 77वें वें गणतंत्र दिवस पर झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर शानदार परेड का आयोजन हुआ और सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गईं। राज्यपाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में भारतीय संविधान को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से प्रेरित दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया। उन्होंने कहा कि संविधान ने भारत को एकता, समानता और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया है। राष्ट्र निर्माण में झारखंड के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने राज्य की…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को किया अशोक चक्र से सम्मानित
नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांति कालीन वीरता सम्मान ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा की और 2025 में अपनी स्पेस फ्लाइट पूरी की थी। विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद वह अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे। इस मिशन के दौरान उन्होंने असाधारण साहस, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण का परिचय दिया,…