Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी
- यादों में नाना पाटेकर: मेजर चौहान बनने के लिए ली सैन्य ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
Author: News Maati
नई दिल्ली । संसद का बजट सत्र गुरुवार से शुरू हो गया है। यह सत्र कई मायनों में खास रहने वाला है। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद परिसर में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ को सरकार की नीति बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2026 के प्रारंभ में ही राष्ट्रपति ने संसद के सदस्यों के सामने जो अपेक्षाएं रखी हैं, वे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सांसदों ने उन अपेक्षाओं को गंभीरता से लिया होगा और उसी भावना से…
नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन पीएम मोदी ने कहा कल आदरणीय राष्ट्रपति जी ने कई मार्गदर्शन वाली बाते हम सभी के सामने रखी थी। सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति जी ने सांसदों से अपेक्षाएं व्यक्त की हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सांसदों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया होगा। यह सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण सत्र होता है। यह बजट सत्र है। 21वीं सदी का 1/4 हिस्सा बीत चुका है और यह 2/4 का प्रारंभ हो रहा है। 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह दौर…
बोगोटा । कोलंबिया के पूर्वोत्तर में नॉर्टे डी सैंटेंडर प्रांत के ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक सांसद समेत सभी 15 लोगों की मौत हो गई। इस उड़ान का संचालन करने वाली सरकारी विमानन कंपनी ‘सटेना’ ने कहा कि कुरासिका इलाके के स्थानीय अधिकारियों ने घटनास्थल के बारे में प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद ”यात्रियों की स्थिति का पता” लगाने के लिए एक बचाव दल भेजा गया। विमानन कंपनी ने बताया कि इस विमान में चालक दल के दो सदस्य और सांसद डायोजेनेस किंतेरो समेत 13 यात्री सवार थे। कोलंबिया…
मुंबई । वायदा कारोबार में चांदी की कीमत आज चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई जबकि सोने का भाव 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों की मजबूत मांग तेजी की प्रमुख वजह रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों का वायदा भाव 22,090 रुपये या 5.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,07,456 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सोने के वायदा भाव में भी तेजी रही। एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 14,586…
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मु ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत के सशस्त्र बलों के शौर्य को देखा है और सरकार देश की सुरक्षा सुदृढ करने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को स्थगित किया जाना भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा है। श्रीमती मुर्मु ने बुधवार को संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत न किसी को डराता है और न ही किसी से डरता है।…
रांची। पड़हा राजा और अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा हत्याकांड में संलिप्त दो शूटरों सुमित दगल सांड (20 ) एवं मारकुस संगा (20) सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इस बहुचर्चित हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों शूटर दिवंगत सोमा मुंडा के गांव मुंडा चलागी के निवासी हैं और उनके पड़ोसी भी। इसके अलावा पुलिस ने शूटरों को हत्या के लिए बाइक और हथियार उपलब्ध कराने वाले मुंडा चलागी गांव के ही दानियल सांगा (44) सहित बिरहु सरई टिकरा गांव के रोशन मिचयाड़ी (25), कपरिया गांव के संदीप खलखो (35 ) एवं…
रांची। झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव को लेकर सभी जिलों में बुधवार को अधिसूचना जारी हो गई। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने पूर्वाह्न 11 बजे अपने-अपने जिले के निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव की अधिसूचना जारी की। अब सभी निकायों में गुरुवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि चार फरवरी निर्धारित की गई है। सभी निकायों में नामांकन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक संपन्न होगा। उम्मीदवार निवार्ची या सहायक निवार्ची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। आयोग ने नामांकन प्रक्रिया को भी लेकर पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके…
रांची। राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन के पास स्थित करियप्पा एन्क्लेव में एक महिला मेजर के घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने न केवल महिला सैन्य अधिकारी के साथ मारपीट की, बल्कि उनके चार माह के मासूम बच्चे को भी निशाना बनाया। घटना के वक्त भारतीय सेना में मेजर पद पर तैनात अविलेष भारती अपने आवास पर मौजूद थीं, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में जबरन प्रवेश किया। आरोप है कि अपराधियों ने मेजर के साथ हाथापाई की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान…
रांची। गणतंत्र दिवस पर थाना परिसर में वर्दी पहनकर पत्नी संग डांस करते हुए रील बनाना हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद थाना प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद के एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में वर्दी की गरिमा और अनुशासन भंग होने की पुष्टि के बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को सख्त कदम उठाते हुए इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। इधर, प्रशासनिक स्तर…
नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने बुधवार को कहा कि सवर्ण वर्ग के हिन्दू व्यक्ति का बौद्ध धर्म अपनाने के बाद अल्पसंख्यक कोटे से मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने की कोशिश करना एक नए तरह की धोखाधड़ी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ निखिल कुमार पुनिया नाम के व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। निखिल ने बौद्ध धर्म अपनाने के बाद खुद को अल्पसंख्यक समुदाय का व्यक्ति बताते हुए स्नातकोत्तर मेडिकल कोर्स में दाखिला लेना चाहा था। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता की जाति के बारे में पूछा, आप पूनिया हैं? आप किस…