Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
- झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरु की शक्ति थीं रूपी सोरेन
- सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही
Author: News Maati
रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिकी दावों पर एस जयशंकर बोले- भारत रणनीतिक स्वायत्तता के लिए प्रतिबद्ध है
म्यूनिख। अमेरिका बार-बार इस बात के दावे कर रहा है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। इस बीच भारत ने अपनी स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी सुनिश्चित करते हुए, वैश्विक स्तर पर यह साफ संदेश दिया है कि उसके ऊर्जा से जुड़े फैसले उपलब्धता, कीमत और जोखिम को ध्यान में रखकर तय किए जाएंगे। बता दें, भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में अंतरिम व्यापार समझौता हुआ है। तब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो दावा कर रहे हैं कि भारत रूसी क्रूड के एक्स्ट्रा इम्पोर्ट को रोकने पर सहमत हो गया है।…
कोलकाता। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल सरकार के लिए उन चुनाव अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की डेडलाइन तय की है, जिनके खिलाफ आयोग को राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान वोटर लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल करने में शामिल होने के सही सबूत मिले हैं। पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (सीईओ) के ऑफिस के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि इस बारे में कमीशन ने शनिवार शाम को राज्य सेक्रेटेरिएट को एक नया कम्युनिकेशन भेजा, जिसमें इन गलत इलेक्टोरल अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की डेडलाइन 17…
रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में जल्द अंग प्रत्यारोपण सुविधा शुरू होगी। ताकि राज्यभर के मरीजों को ईलाज की बेहतर सुविधा मिल सके। इसपर राज्य सरकार काम कर रही है। मंत्री ने यह बातें शनिवार को रांची पुरूलिया रोड में आयोजित 23वें झासकोन ऑपथलमॉलोजिकल कांफ्रेंस (नेत्र विज्ञान सम्मेलन)का उद्धटान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि झारखंड में जल्द ही ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सेवा शुरू करने की घोषणा की जाएगी। साथ ही मेडिसिटी और अत्याधुनिक आई हॉस्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैै। मौके पर मंत्री ने बच्चों में बढ़ते मायोपिया, रिफ्रैक्टिव…
रांची। हरमू बाईपास रोड स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में युवा राजद अध्यक्ष ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर यह घोषणा की है कि नगर निकाय चुनाव में राजद रांची के मेयर पद की प्रत्याशी सुजाता कच्छप का समर्थन करेगा। राजद झारखंड में महागठबंधन दल का सदस्य है। महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस की समर्थित प्रत्याशी रमा खलखो मेयर पद पर चुनाव मैदान में हैं। ऐसी स्थिति में दोनों दलों के बीच इसे खटास के तौर पर देखा जा सकता है। युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के शहरों को विकसित भारत के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा और महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। साउथ ब्लाक की आखिरी कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक लाख करोड़ रुपये के अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) को मंजूरी दी है। इससे पांच वर्षों में शहरी क्षेत्रों में चार लाख करोड़ रुपये निवेश का रास्ता खुलेगा। महत्वपूर्ण यह कि शहरी विकास अब सिर्फ सरकारी अनुदान पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि बाजार से धन जुटाकर, निजी भागीदारी बढ़ाकर और सुधारों के आधार पर कायाकल्प किया जाएगा। यह पहल…
मोतिहारी। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को अपराधियों को सख्त चेतावनी दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध करने वाले या तो सुधर जाएं, नहीं तो पड़ोसी देश नेपाल की राह पकड़ लें।सरकार अपराध के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी बरतने नही जा रही, अगर कोई नहीं मानेंगा तो, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें समाप्त कर दिया जाएगा।उप मुख्यमंत्री पीपराकोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अटल सभागार में आयोजित तीन दिवसीय लघु एवं सीमांत कृषक कार्यशाला सह मात्स्यिकी, यांत्रिकी, बागवानी एवं पशु मेला के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा…
नयी दिल्ली। रेलवे माल ढुलाई और लॉजिस्टिक सुविधाओं के विस्तार के लिए अगले पांच साल में देश के विभिन्न हिस्सों में 500 कार्गो टर्मिनल बनाएगी। इनका नियोजन और निर्माण पीएम गतिशक्ति प्लेटफॉर्म के तहत सभी संबंधित राज्य सरकारों और विभागों के समन्वय से किया जाएगा।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को संवाददाताओं को रेलवे की ओर से किये गये दो सुधारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी के तहत इस साल के 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू किए जाएंगे।…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में बढ़ते जंगली हाथियों के हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को हर हाल में इन घटनाओं पर रोक लगाने और आम जनमानस की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हाथियों के हमले से एक भी व्यक्ति की मृत्यु न हो, यह वन विभाग सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री शनिवार को रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों…
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बताया कि साउथ ब्लॉक में केंद्रीय मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक संपन्न हो चुकी है और अब सभी कैबिनेट बैठकें ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को ‘युगे युगेन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय’ का हिस्सा बनाया जाएगा। वैष्णव ने यहां पत्रकार वार्ता में केंद्रीय कैबिनेट और सीसीए बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संकल्प लिया है कि नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को ‘युगे युगेन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जो…
रांची। झारखंड में पछुआ हवाओं के प्रभाव से फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को इसकी संभावना जताते हुए बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण राजधानी रांची सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से बढ़कर शनिवार को 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया…