Author: News Maati

रांची। झारखंड पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया अंतरराष्ट्रीय अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा की जेल शिफ्टिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही मयंक सिंह का नया ठिकाना जमशेदपुर की घाघीडीह जेल होगा। जेल आईजी सुर्दशन मंडल की ओर से इस संबंध में शनिवार को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विदेश से गिरफ्तार किए गए झारखंड के पहले अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपकारा से केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया जा रहा है। जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि अज़रबैजान से गिरफ्तार कर लाया गया…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के तीनों मुख्य बस टर्मिनलों का अब राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कायाकल्प किया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरी विकास कार्यों में तेजी लाते हुए इन सभी टर्मिनलों के आधुनिकीकरण, नवीनीकरण और जीर्णोद्धार का निर्देश दिया है, जिसपर नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से अनुपालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कुल 48.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें आइटीआई बस स्टैंड के लिए 24.77 करोड़, सरकारी बस डिपो के लिए 20.19 करोड़ और बिरसा मुंडा बस स्टैंड…

Read More

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 56 घाटों पर इस वर्ष 28 लाख दीप जलाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी चल रही है। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि अयोध्या इस वर्ष एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रकाश फैलाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में इस बार नौवां दीपोत्सव-2025 अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है। सरयू नदी के तट के 56 घाटों पर लगभग 28 लाख दीपों…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर के चर्चित एसपी रहे राकेश कुमार मिश्रा बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी की ओर से दरभंगा सदर से चुनाव लड़ेंगे। लंबे समय तक पुलिस सेवा में रहे आरके मिश्रा अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते है। मूल रूप से सहरसा जिले के बनगांव के रहने वाले है। जमशेदपुर में बिल्डर हरि सावा हत्याकांड का सफल उद्धभेदन कर मामले में कई सफेदपोश को जेल भेजा था। इस हत्याकांड की बड़ी चर्चा हुई थी क्योंकि उस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की साकची आम बागान में चुनावी सभा थी। विपक्ष ने काफी बवाल मचाया था। अविभाजित…

Read More

पटना। बिहार में सबसे पहले प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के बाद अब प्रशांत किशोर शनिवार को राघोपुर से जन सुराज पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। वहां निकलने से पहले पटना में उन्होंने मीडिया से कहा कि राघोपुर से मेरे चुनाव लड़ने की चर्चा मात्र से तेजस्वी यादव दूसरी सीट की तलाश करने लगे हैं। हार का ऐसा भय है। अगर मैं स्वयं राघोपुर में उतर गया तो फिर तेजस्वी को वहां से भागना ही पड़ेगा। प्रशांत किशोर ने अपने राघोपुर दौरे पर कहा, “मैं राघोपुर जा रहा हूं… अभी सीट पर फैसला करना है। कल…

Read More

पटना । बिहार की सियासत में एक बार फिर तेज प्रताप यादव ने अपने अलग तेवर दिखाए हैं। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने शनिवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी लगातार जनता के बीच सक्रिय है और लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, “हम लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं। नेता का काम है जनता के बीच जाना, न कि किसी कॉरपोरेट ऑफिस की तरह बैठकर बिजनेस चलाना। आप खुद देख लीजिए, बिना बुलाए मेरे लिए भीड़ उमड़ रही है।” तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी…

Read More

लातेहार । एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चंदवा थाना क्षेत्र के परसाही गांव के पास छापामारी कर पिस्तौल और बम के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में अवधेश यादव पलामू और उपेंद्र यादव लातेहार शामिल हैं। दोनों अपराधी कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गैंग के सदस्य हैं । शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार रात एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के अपराधी टोरी रेलवे साइडिंग के पास जमा हुए हैं और किसी…

Read More

लोहरदगा। पेशरार प्रखंड के केकरांग बरटोली गांव में अंधविश्वास के कारण हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। गत नौ अक्टूबर की रात केकरांग बरटोली गांव निवासी लक्ष्मण नगेशिया, उसकी पत्नी निफनी नगेशिया और पुत्र रामविलास (10) की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर के नेतृत्व में बनी एसआइटी ने जांच करते हुए तीन आरोपितों सुखनाथ नगेशिया, बिंदेश्वर नगेशिया और संचरवा नगेशिया को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे मृतका निफनी पर ओझागुनी करने…

Read More

नई दिल्ली। नोबेल शांति पुरस्कार के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगा, जब नोबेल कमेटी ने वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को इस पुरस्कार से नवाजा। मारिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति को इस रेस में पछाड़ दिया। वहीं, मारिया ने यह पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्पित किया। इसपर अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद मारिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सभी वेनेज़ुएला वासियों के संघर्ष को मिली यह मान्यता हमारे स्वतंत्रता प्राप्त प्राप्त करने के कार्य को पूरा करने के लिए एक प्रोत्साहन…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस पावर लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और उद्योगपति अनिल अंबानी के करीबी सहयोगी अशोक कुमार पाल को फर्जी बैंक गारंटी मामले में गिरफ्तार किया है। पाल की गिरफ्तारी एडीए समूह से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में हुई है। केंद्रीय जांच एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और एक न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाना था। एडीए मामले में यस बैंक और एडीए समूह की कंपनियों से जुड़े वित्तीय कदाचार के आरोप शामिल हैं, जिसका नेतृत्व पहले अनिल अंबानी करते थे।ईडी ने आरोप लगाया था…

Read More