Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
- झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरु की शक्ति थीं रूपी सोरेन
- सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही
Author: News Maati
रांची। रविवार को हरमू मैदान में निःशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर की ओर से लगाये गये शिविर में कुल 60 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई। जिसमें शुगर (फास्टिंग / रैंडम), कैल्शियम, यूरिक एसिड समेत अन्य रोगों की जाँच शामिल थे। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष श्रवण बर्णवाल, सचिव अमित साहू, वरीय पदाधिकारी सुजीत कुमार, गणेश साहू, देव जैन, सुनील अग्रवाल, अनिता साहू, सत्या सिन्हा समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
नई दिल्ली । भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मूल प्रस्ताव लाने के फैसले के साथ 1978 की ऐतिहासिक संसदीय कार्रवाई का हवाला देकर राजनीतिक बहस तेज कर दी है। निशिकांत दुबे ने दिसंबर 1978 की उस घटना से तुलना की, जब इसी तरह के प्रस्ताव के आधार पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी और उन्हें जेल भी भेजा गया था। संसदीय प्रक्रिया में मूल प्रस्ताव एक स्वतंत्र और स्पष्ट प्रस्ताव होता है, जिसे सदन के सामने निर्णय या राय व्यक्त करने के लिए रखा…
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले को सात साल हो गए हैं। यह भारत के इतिहास का एक दुखद अध्याय था जब देश ने आतंकी हमले में 40 बहादुर जवानों को खो दिया। पूरा देश उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है। पुलवामा हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा अमिट रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “2019 में आज के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर नायकों को याद कर रहा हूं। उनकी…
पटना। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी), पटना जोनल ऑफिस ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), पटना के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर और रीजनल ऑफिसर सदरे आलम से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 17.35 लाख रुपए की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया है। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, अटैच की गई प्रॉपर्टी सद्रे आलम के नाम पर रजिस्टर्ड खेती की जमीन है। यह प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर कथित तौर पर आय से ज्यादा संपत्ति खरीदने और अपराध से मिले पैसे की लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में जारी किया…
रांची। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) में अवैध खनन से कोयला घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने शुक्रवार को कोयला मफिया अनूप माजी उर्फ लाला व उसके सहयोगियों से जुड़े 100.44 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थाई रूप से जब्त की है। ईडी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से अधीकृत बयान जारी कर इसकी जानकारी साझा की है। ईडी की ओर से बताया गया है कि कोयला घोटाला के इस केस में अब तक ईडी आरोपितों से जुड़े 322.71 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इससे पहले ईडी ने आठ जनवरी को आरोपितों…
रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव और चंद्रप्रकाश शामिल थे। आदित्य साहू ने ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी ने राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने निर्वाचन आयोग…
धनबाद। धनबाद पुलिस ने बरवाअड्डा थाने में दर्ज मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधकर्मी किशन खान उर्फ तसलीम खान को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपित कुमीर्डीह, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र का निवासी है और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रांची में छापेमारी कर आरोपित को धर दबोचा और बरवाअड्डा थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान…
पटना। अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को पुलिस ने किया। उनके खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 44 / 2026 दर्ज किया गया है। जहानाबाद की नाबालिग छात्रा को लेकर इन्होंने टिप्पणी की थी। पुलिस उनका मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है। शुक्रवार को उनके आवास पर गिरफ्तारी के लिए बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची थी। अमिताभ दास ने मीडिया में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बयान दिया था। उन्होंने निशांत कुमार का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी। उन्होंने…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 7 निश्चय पार्ट- 3 के तहत समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की बंद पड़ी सभी चीनी मिल को अविलंब चालू किया जाए। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जो भी बंद चीनी मिले हैं, उनकी जल्द से जल्द शुरूआत करायें। राज्य में पश्चिम चम्पारण जिले के चनपटिया, पूर्वी चम्पारण जिले के बाराचकिया एवं मोतिहारी, गोपालगंज जिले के सासामूसा, सारण जिले के मढ़ौरा, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर, समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर एवं दरभंगा…
पटना। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 127 किलोमीटर लंबे पटना-डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। पहले चरण में पंचायतों के मुखिया और जिला पार्षद के सहयोग दोनों तरफ 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसमें बड़ी संख्या में फलदार पौधे भी होंगे। यह एक सामुदायिक कृषि को भी बढ़ावा देने का सरकार का प्रयास होगा। योजना की खास बात यह है कि हर करीब पांच किलोमीटर तक एक ही तरह के फलदार पेड़ लगाए जाएंगे। रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित : इनमें आम, अमरूद,…