Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
- झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरु की शक्ति थीं रूपी सोरेन
- सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही
- दुर्गा पूजा से पहले हेमंत सरकार का तोहफा, रांची की 3.94 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची सितंबर की मंईयां सम्मान राशि
- योगी से मिले विधायक संजय कुमार सिंह, सियासी हलकों में हलचल
Author: News Maati
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि जिस तरह मुस्लिम लीग की भारत के प्रति नफरत ने देश का विभाजन कराया था, उसी तरह आज कांग्रेस देश को बदनाम करने और कमजोर करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के ‘शर्टलेस प्रदर्शन’ को देश की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया। प्रधानमंत्री प्रदेश को 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।…
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी )में शनिवार को मोक्षतीर्थ मणिकर्णिका घाट पर परंपरागत चिता-भस्म की होली धधकती चिताओं के बीच श्रद्धा और पूरे उल्लास के साथ खेली गई। हजारों काशीवासियों ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष और विशाल डमरुओं की निनाद के बीच बाबा महाश्मशाननाथ के विग्रह पर चिता-भस्म, अबीर और गुलाल अर्पित कर उत्सव में भागीदारी की। घाट पर ‘खेलें मसाने में होरी दिगंबर’ गीत की स्वर-लहरियों पर युवा देर तक जलती चिताओं के मध्य सामूहिक रूप से थिरकते रहे। काशी में मृत्यु को भी उत्सव के रूप में स्वीकार करने की परंपरा का जीवंत दृश्य महाश्मशान…
रांची। रांची नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर रौशनी खलखो को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने जीत की बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। शनिवार को संजय सर्राफ ने कहा कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन के प्रति विश्वास जताते हुए नए नेतृत्व का चयन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, जल निकासी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी और आवश्यकताओं को ध्यान…
भुरकुंडा (रामगढ़)। क्षत्रिय गौरव एकता मंच (पतरातू प्रखंड) के तत्वावधान में शनिवार को भुरकुंडा के मतकमा चौक स्थित हवेली रेस्टोरेंट एंड मैरेज हॉल में पतरातू प्रखंड क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य क्षत्रिय महासमागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पूर्व सांसद सुनील सिंह (चतरा) एवं पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, जेएसपीएल के प्लांट हेड बी.के. सिंह एवं झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय नाथ शाहदेव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर आरएसएस के सिद्धेश्वर नाथ…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को विधायक जनार्दन पासवान के सुपुत्र कुमार विवेक रंजन के विवाह के अवसर पर चतरा में आयोजित वर-वधू आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नव दंपति को सुखद, सफल एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जनार्दन पासवान सहित उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।
इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया है कि ईरान पर किए गए हमले अमेरिका और इजराइल की जॉइंट सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है। इसके तहत ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के दफ्तर के पास हमला किया गया। हमले के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह हुए इस हमले के बाद शहरों में धुएं का गुबार नजर आ रहा है।इज़राइल में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात…
रांची । झारखंड के 48 शहरी निकायों में हुए चुनाव के 47 परिणाम घोषित हो चुके हैं और तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। घोषित नतीजों के अनुसार, अब तक भाजपा-समर्थित प्रत्याशियों ने 13 नगर निकायों में जीत दर्ज की है, झामुमो-समर्थित उम्मीदवार 11 निकायों में विजयी रहे हैं, कांग्रेस-समर्थित प्रत्याशी तीन स्थानों पर जीते हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने सर्वाधिक 18 निकायों पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा एक सीट सीपीआई(एमएल) समर्थित प्रत्याशी के खाते में गई है। नौ नगर निगमों में से आठ में मेयर पद के परिणाम घोषित हो चुके हैं। रांची नगर निगम में…
अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर यूरोपीय देशों का अलर्ट जारी, अपने नागरिकों से की मिडिल ईस्ट छोड़ने की अपील
ब्रुसेल्स । कुछ यूरोपीय देशों ने अपने नागरिकों से ईरान और मिडिल ईस्ट के कई दूसरे इलाकों में बढ़ते तनाव के कारण वहां से चले जाने या वहां की यात्रा से बचने की अपील की है। ब्रिटिश सरकार ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि उसने ईरान से अपने स्टाफ को कुछ समय के लिए वापस बुला लिया है और उसका दूतावास रिमोटली काम करता रहेगा और देश की किसी भी यात्रा के खिलाफ सलाह दी है। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने फ्रांसीसी नागरिकों के लिए इजरायल, यरुशलम और वेस्ट बैंक की यात्रा के खिलाफ एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की,…
जैसलमेर। भारतीय वायु सेना ने राजस्थान के जैसलमेर जिले में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘वायु शक्ति’ अभ्यास के दौरान शुक्रवार को अपनी मारक क्षमता, सटीक प्रहार और एकीकृत युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। राफेल लड़ाकू विमान ने सुपरसोनिक बूम के साथ शुरूआत की, जिससे पूरी रेंज थर्रा उठी। सुखोई-30 एमकेआई ने दुश्मन के रनवे और ठिकानों पर 44 बम गिराए। मिग-29 ने टैंक काफिले को नष्ट किया, जबकि जगुआर ने सुदर्शन फॉर्मेशन में लक्ष्य पर सटीक हमला किया। वायु सेना ने आॅपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद अपने पहले शक्ति प्रदर्शन में मिराज-2000, हॉक और अन्य विमानों से रॉकेट, लेजर…
रांची। राजधानी रांची में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो ने निर्णायक जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14363 वोटों से हराया। रोशनी को 1,57,669 मत मिले, जबकि रमा को 1,43,306 वोट मिले। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने उन्हें बधाई दी। झारखंड में 9 नगर निगमों के मेयर चुनावों के परिणाम शुक्रवार देर रात तक घोषित हो चुके हैं या निर्णायक बढ़त की ओर है। भाजपा समर्थित या बागी उम्मीदवारों पांच सीटों पर कब्जा जमाते दिख रहे हैं, जबकि झामुमो ने 2 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। गिरिडीह में प्रमिला मेहरा बनीं मेयर…