Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
- झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरु की शक्ति थीं रूपी सोरेन
- सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही
- दुर्गा पूजा से पहले हेमंत सरकार का तोहफा, रांची की 3.94 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची सितंबर की मंईयां सम्मान राशि
- योगी से मिले विधायक संजय कुमार सिंह, सियासी हलकों में हलचल
Author: News Maati
रांची। अभाकाम के प्रदेश कार्यालय में वार्ड – 25 की नव निर्वाचित पार्षद के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। महिला समाज कल्याण व कला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा राज को माला पहना कर पुष्पगुच्छ प्रदान किये गए। मौक़े पर श्रीमती राज ने वार्ड – 25 के वाशिंदों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि लोग अपनी समस्याओं को लेकर उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। अभिनंदन समारोह में उमा सिन्हा, प्रीति सिन्हा, स्मिता, रेणुबाला धर, सत्या सिन्हा समेत कई सदस्य मौज़ूद थे।
नई दिल्ली। इजरायल के साथ युद्ध के बीच ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई की मौत को लेकर कहा कि ईरान में अब शांति आएगी। हालांकि, शुरुआत में ईरानी मीडिया ने पीएम नेतन्याहू के दावे को खारिज किया था, लेकिन बाद में उन्होंने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “आज हमने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में शामिल कई बड़े नेताओं को मार गिराया है और हम इस सरकार की कई जगहों को टारगेट करते रहेंगे। हमने उस जगह को…
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन । ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद, अमेरिका के भीतर एक नया राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। शनिवार रात वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर और दर्जनों अन्य शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। वे राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान पर किए गए हमलों को “अवैध और असंवैधानिक” बता रहे हैं। अमेरिका में ‘एंटी-वार’ प्रदर्शनों की लहर : प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कांग्रेस की अनुमति के बिना ईरान पर हमला करके अमेरिकी संविधान का उल्लंघन किया है। “ईरान पर युद्ध रोको” और “हमे एक और अंतहीन युद्ध…
तेहरान ।अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर इसकी घोषणा की है। इसके पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अधिकारियों ने भी खामेनेई की मौत का दावा किया था। रविवार सुबह ईरान के सरकारी मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। ईरान के सरकारी टीवी ने कहा कि सुप्रीम लीडर खामेनेई शहीद हो गए हैं। ईरान के मौलवी राज वाले सिस्टम ने चार दशक से ज्यादा समय तक देश पर राज किया है। ऐसे में खामेनेई…
रांची। राजधानी रांची के नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर मिली शानदार जीत से उत्साहित रोशनी खलखो ने शनिवार को ओटीसी ग्राउंड, पिस्कामोड़ से भव्य विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान बाईक रैली और आतिशबाजी के बीच समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जोरदगार स्वागत किया। जुलूस में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और पूर्व खिजरी विधायक रामकुमार पाहन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। वहीं मौके पर रोशनी खलखो ने कहा कि यह मेरी नहीं, रांची की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि…
कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। इस प्रक्रिया में करीब 63 लाख 66 हजार अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट नाम हटा दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि ड्राफ्ट सूची में दर्ज सात करोड़ 66 लाख मतदाताओं की संख्या अब सात करोड़ चार लाख रह गई है। अग्रवाल ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण में ड्राफ्ट सूची से तीन लाख 75 हजार मतदाता हटाए गए, जबकि एक लाख 82 हजार…
पटना। बिहार के बांका जिले के मछली शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें ताजी और जिंदा मछली खरीदने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं होगा। सुधा बूथ की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘फ्रेश कैच कियोस्क’ खोले जाएंगे। मत्स्य निदेशालय ने योजना को हरी झंडी दे दी है। जिले को फिलहाल दो कियोस्क खोलने का लक्ष्य मिला है। बांका नगर परिषद के अलावा नगर पंचायत बौंसी, अमरपुर और कटोरिया में जमीन की तलाश की जा रही है। कियोस्क ऐसी जगहों पर खोले जाएंगे, जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा हो। मत्स्य विभाग के पदाधिकारी के अनुसार, फ्रेश कैच कियोस्क…
तेहरान। यूएस-इजरायल के संयुक्त आॅपरेशन लायन्स रोर के तहत ईरान पर किए गए हमले में 40 लोगों की मौत हो गई। ये हमला मिनाब शहर के एक स्कूल पर हुआ। ईरान की मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया है कि दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत के मिनाब में लड़कियों के एक प्राथमिक विद्यालय पर इजरायली हमले में 40 लोग मारे गए जबकि 45 घायल हो गए। वहीं न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक हमले में 40 छात्राएं मारी गईं। बता दें कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का बेस मिनाब में स्थित है। तेहरान ने…
अमरावती । आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार दोपहर एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। हादसा सामर्लकोटा मंडल के वेटलापालेम गांव में गोदावरी नहर के पास स्थित ‘सूर्याश्री फायरवर्क्स’ यूनिट में दोपहर करीब 2 बजे हुआ। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने जिला अधिकारियों से बात कर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री, जो इस समय विजयनगरम जिले के दौरे पर हैं, ने गृह मंत्री वी. अनिता को तत्काल घटनास्थल…
रांची।एचईसी के कर्मचारियों को होली के अवसर पर 2 मार्च को एक माह का वेतन भुगतान किया जाएगा। यह जानकारी हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महामंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय संकट के बावजूद यूनियन के आग्रह तथा होली और रमजान पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने कर्मचारियों को एक माह का वेतन देने का निर्णय लिया है। भारत सरकार से आर्थिक सहयोग और बैंक गारंटी नहीं मिलने के बावजूद लिया गया यह फैसला सराहनीय है। लीलाधर सिंह ने कहा कि पिछले…