Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
- बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू
Author: News Maati
पटना। विधानसभा चुनाव प्रचार के क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ताबड़तोड़ तीन जिले में चुनावी जनसभाएं कीं। इस दौरान एनडीए के कोर वोट बैंक आधी आबादी को आस्था एवं आध्यात्मक की डोर से साधने का हर संभव प्रयास किया। शाह ने सभा की शुरूआत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान के गृह जिले खगड़िया से की। दूसरी जनसभा में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के जिले मुंगेर को भगवान राम से जोड़ा एवं अंतिम जनसभा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में करते हुए मतदाताओं को भक्ति भाव से विभोर करने…
हाजीपुर। महुआ से चुनाव जीतने के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण कराएंगे और यहां भारत-पाकिस्तान का मैच कराएंगे। महुआ से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने शनिवार को महुआ में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि महुआ में उनका कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव जीतने के बाद यहां मेडिकल कालेज की स्थापना कराई। चुनाव बाद किसी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अपने पिता की पार्टी में वापस नहीं लौटेंगे और ना ही किसी दूसरे राजनीतिक दल में जाएंगे। मरना कबूल करेंगे…
गोपालगंज। बैकुंठपुर के रामगढ़ में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में शनिवार को विजय संकल्प सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। चौधरी ने कहा कि बिहार में जंगलराज के प्रणेता लालू प्रसाद यादव के पुत्र आजकल हर घर में नौकरी देने का वादा कर रहे हैं, लेकिन कोई यह नहीं बता रहा कि डेढ़ साल की उम्र में करोड़पति कैसे बने। नौकरी देने के बदले जमीन कैसे ली जाती थी? और उनकी बहनों की शादी में दूसरे के घर कैसे लुटे जाते थे? इसका हिसाब भी जनता मांग रही है।…
खगड़िया। केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 1990 से 2005 तक 15 साल चलने वाली रालू-राबड़ी की राजद) सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि वर्तमान में बिहार विधानसभा का चुनाव विकास बनाम विनाश के बीच लड़ा जा रहा है । शाह ने खगड़िया में आयोजित एनडीए की चुनाव सभा को संबोधित करते हुये कहा कि राजद नेताओं के चुनावी बोल से लग रहा है कि सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज करने । उन्होंने कहा कि 20 साल के नीतीश सरकार में बिहार में हत्या के मामले 20 प्रतिशत कम हुए हैं,…
रांची। जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के जुड़े पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस अपराधियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में भरत बैठा, शाजिद अंसारी, रोहित कुमार उरांव, पिंटू गंझु और महेश्वर गंझु शामिल है। आरोपितों की निशानदेही पर जगन्नाथपुर, धुर्वा और तुपुदाना ओपी क्षेत्र से 15 चोरी की बाइक बरामद की गयी है। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि जगरनाथपुर थाना एवं धुर्वा थाना अन्तर्गत सप्ताहिक शहीद…
जमशेदपुर। मानगो बस स्टैंड के पास स्थित पलंग मार्केट में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से फैलकर कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। लकड़ी, गद्दे, कपड़े और फर्नीचर की दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू…
मुंबई। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी बेहतरीन टाइमिंग और अद्भुत हास्य से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर को दोपहर करीब ढ़ाई बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके चले जाने की खबर ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। सतीश शाह का ज़िक्र होते ही दर्शकों की आंखों के सामने सबसे पहले उभर आता है ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ का वह चतुर, हाजिरजवाब और बेहद मजाकिया किरदार इंद्रवदन साराभाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग ऐसी थी…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के स्टार प्रचारक और सांसद रवि किशन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि बिहार से लालटेन का दौर जा चुका है अब बिहार में एलईडी का जमाना है।पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राजद के शासनकाल को ‘भ्रष्टाचार का दौर’ करार देते हुए कहा कि अब बिहार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। भाजपा सांसद ने दावा किया कि 14 नवंबर को मतगणना के बाद बिहार नया मुकाम हासिल करेगा। लालटेन का दौर गया, अब एलईडी का जमाना है। उन्होंने कहा कि 20 साल…
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के तहत 06 नवंबर को होने वाले चुनाव में शेखपुरा जिले की बरबीघा विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रहे सुदर्शन कुमार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) से बेटिकट होने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी ही पूर्ववर्ती पार्टी जदयू के प्रत्याशी पर निशाना लगा रहे हैं,वहीं शेखपुरा विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।बिहार विधानसभा चुनाव में बरबीघा सीट पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इस बार के चुनाव में जदयू ने वर्तमान विधायक सुदर्शन कुमार को बेटिकट…
जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डेन में तलाकशुदा पति ने शुक्रवार को अपनी पूर्व पत्नी पर जानलेवा हमला किया। पीड़िता ने इस संबंध में शनिवार को बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, जब डॉ. पूर्णिमा विजया गार्डेन स्थित अपने प्लॉट की गड्ढे भरवा रही थी, इसी दौरान पूर्व पति डॉ. विकास सिंह देव वहां पहुंचे और उन्होंने डॉ पूर्णिमा को जमीन पर पटककर बुरी तरह घायल कर दिया। डॉ. पूर्णिमा ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि हमले के दौरान विकास ने ईंट से वार किया, जिससे उनके…