Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- एसआइआर प्रोटेस्ट भारत विरोधी साजिश का हिस्सा, रिजिजू ने विपक्ष पर बोला बड़ा हमला
- चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मान के कैंप कार्यालय पर सीबीआई की दबिश
- छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष
- विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण, ‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान शुरू
- झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान छह हजार पुलिस जवान और पांच हजार होमगार्ड होंगे तैनात
- रांची समेत कई इलाकों में बारिश से गिरा तापमान, 9 अक्टूबर तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट
- हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी जारी रखेंगी सफर
Author: News Maati
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का निर्माण हो रहा है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लिखे गए आर्टिकल को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने पाठकों से आग्रह किया कि वे इस लेख को पढ़ें ताकि उन्हें भारत की ऊर्जा नीतियों की सटीक जानकारी मिल सके, जो एक विकसित भारत का वादा करती हैं। पीएम मोदी ने कहा,”केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर इस बात पर विचार कर रहे हैं कि भारत किस प्रकार एक…
पटना । बिहार सरकार ने बुधवार की सुबह पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत चार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा, दो बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। बिहार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इन अधिकारियों के तबादले को लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को पुलिस उप-महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना से स्थानांतरित कर पुलिस उप-महानिरीक्षक, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, बिहार पटना की जिम्मेदारी…
चतरा । झारखंड के चतरा जिले में एक एसएसबी जवान ने कथित तौर पर सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सुरक्षा कैंप में हड़कंप मच गया। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी पिकेट की है। यहां एसएसबी की 35वीं बटालियन में जवान की तैनाती थी। बीती रात करीब 10 बजे जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक जवान की पहचान देवघर जिले…
मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में चोरनिया गांव उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब पुलिस यहां एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस भिड़ंत में एक ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया गया कि मंगलवार की रात पास्को एक्ट एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले के आरोपी भिखारी राय और अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम चोरनिया…
नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि मंगलवार को हमारी कार्रवाई में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स प्रमुख और बासिज के सीनियर कमांडर अली लारिजानी की मौत हो गई है। नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इस कदम का उद्देश्य ईरानी शासन को कमजोर करना और जनता को अपने भविष्य को तय करने का अवसर देना है। उन्होंने अमेरिकी प्रशासन के साथ रणनीतिक सहयोग का हवाला देते हुए बताया कि यह कार्रवाई वैश्विक सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अहम है। नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि दृढ़ संकल्प, रणनीति और भगवान की मदद से इजरायल अब एक मजबूत…
तेहरान/तेल अवीव। ईरान ने मंगलवार को अपनी सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) के सचिव और वरिष्ठ नेता अली लारिजानी की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। लारिजानी इसराइली हवाई हमले में मारे गए। इस घटना के बाद ईरान के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व ने इसराइल और अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की कड़ी चेतावनी दी है। “सही समय और सही जगह पर” देंगे जवाब: अमीर हातामीईरान के सेना प्रमुख अमीर हातामी ने लारिजानी की हत्या का “निर्णायक” बदला लेने की कसम खाई है। एक आधिकारिक बयान जारी कर हातामी ने कहा:”सही समय और सही जगह पर, अपराधी अमेरिका और खून…
नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाते कहा कि किसी महिला के गर्भ (कोख) से पैदा हुए बच्चे और गोद लिए गए बच्चे में कोई अंतर नहीं है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा कि तीन महीने से अधिक उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं को मातृत्व अवकाश से वंचित करना असंवैधानिक है। अदालत ने यह स्पष्ट किया कि ऐसी महिलाओं को भी 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश मिलना चाहिए।जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कहा कि मातृत्व संरक्षण का उद्देश्य इस बात पर निर्भर नहीं करता कि बच्चा…
रांची। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में टेली आईसीयू, और सुपर स्पेएशलिटी की शुरूआत होगी। मरीजों को जल्द, अपने घर के पास ही चिकित्सीय सुविधाएं मिलेगी। अजय सिंह मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में टेली आईसीयू के संदर्भ में सभी सदर अस्पतालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने राज्य के सभी सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में टेली आईसीयू की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य के पांच जिले गुमला, सिमडेगा, चतरा…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से आज माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रोजेदारों सहित विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। मौके पर श्री सोरेन ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रमज़ान का पाक माह आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है।
जमशेदपुर। टाटा स्टील ने सतत और पर्यावरण अनुकूल स्टील उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए यूनिवर्सिटी आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी बीजिंग (यूएसटीबी) के साथ लो-कार्बन स्टील मेकिंग तकनीकों के विकास के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते में टाटा स्टील की ओर से वाइस प्रेसिडेंट सुबोध पांडेय और यूएसटीबी की ओर से वाइस प्रेसिडेंट प्रोफेसर शुकियांग जियाओ की अहम भूमिका रही। कंपनी की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इस साझेदारी के तहत टाटा स्टील, टाटा स्टील रिसर्च एंड इनोवेशन लिमिटेड और यूएसटीबी की शोध टीमें मिलकर चार प्रमुख क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान…