Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष
- विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण, ‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान शुरू
- झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान छह हजार पुलिस जवान और पांच हजार होमगार्ड होंगे तैनात
- रांची समेत कई इलाकों में बारिश से गिरा तापमान, 9 अक्टूबर तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट
- हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी जारी रखेंगी सफर
- राज्यसभा की ‘तीन’ से ‘403’ तक पहुंची सपा की नजर, अखिलेश के पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल; राजभर ने कसा तंज
- रेजीनगर उपचुनाव में हंगामा: पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ने के बाद हुमायूं कबीर गिरफ्तार
Author: News Maati
लातेहार । झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनएच-39 पर स्थित ‘यम्मी होटल’ के पास छापेमारी कर एक ट्रक से करीब 190 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में धान के भूसे के नीचे गांजे की इस बड़ी खेप को छिपाकर रखा था। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से तस्करी के इस शातिर तरीके का भंडाफोड़ हो गया। लातेहार एसपी…
रांची:झारखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Yogendra Sao को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति द्वारा लिया गया है।अनुशासन समिति के अध्यक्ष Rameshwar Oraon ने पत्र जारी कर निष्कासन की जानकारी दी। पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी के अनुसार, योगेंद्र साव द्वारा लगातार सोशल मीडिया और फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य की गठबंधन सरकार एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं।समिति ने इसे पार्टी की छवि के प्रतिकूल और संगठनात्मक नियमों का…
औरंगाबाद:बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने समृद्धि यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने देव में मेडिकल कॉलेज और रिंग रोड निर्माण की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने बताया कि देव में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 429 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह कॉलेज 33.77 एकड़ भूमि पर बनेगा, जिसमें 100 सीटों के साथ 430 बेड का अस्पताल भी होगा। उन्होंने कहा कि इससे जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।इसके साथ ही देव में करीब 13 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाया जाएगा, जिसके लिए 142.24 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस परियोजना…
यरुशलम । इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता और पब्लिक रिलेशंस प्रमुख अली मोहम्मद नैनी की इजरायली हमले में मौत हो गई है। आईडीएफ द्वारा जारी बयान के मुताबिक, नैनी आईआरजीसी में प्रचार और जनसंपर्क से जुड़ी कई अहम भूमिकाओं में रहे थे। इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि नैनी पिछले दो वर्षों से आईआरजीसी के मुख्य प्रचारक के रूप में काम कर रहे थे और मध्य-पूर्व में उसके सहयोगी संगठनों के जरिए “आतंकी प्रोपेगैंडा” फैलाने में शामिल थे। वहीं,…
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में अवैध कॉल सेंटर केस में बड़ी कार्रवाई की है। कोलकाता जोनल ऑफिस ने 16 मार्च 2026 को राज्य के विभिन्न शहरों, कोलकाता, हावड़ा, सिलीगुड़ी और दुर्गापुर, में कुल 16 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। ये छापेमारी टेक्नोसोलिस इन्फॉर्मेटिक्स लिमिटेड, सुराश्री कर, सुभाजीत चक्रवर्ती और उनके सहयोगियों से जुड़ी हैं। तलाशी के दौरान ईडी ने महत्वपूर्ण जब्तियां कीं। इनमें 2.5 करोड़ रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी), सोने के सिक्के, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े रिकॉर्ड, आपत्तिजनक दस्तावेज और कई डिजिटल डिवाइस शामिल हैं। इसके अलावा, जांच में कई अचल संपत्तियों की पहचान हुई,…
जमशेदपुर । झारखंड के जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) अस्पताल में इलाजरत एक मरीज ने शुक्रवार को चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय युवक अरशद आलम के रूप में हुई है। अरशद आलम वार्ड पार्ट-1 के बेड नंबर 419 पर भर्ती था। परिजनों के अनुसार, वह नशे का अत्यधिक आदी था और इसी कारण बिगड़ी तबीयत के इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में तीमारदार के रूप में उसकी मां मौजूद थी। अरशद ने अपनी मां से शौच जाने की बात कही और बेड से उठकर…
पटना । बिहार के नवादा जिले में एक कार दुर्घटना में जनता दल (यूनाइटेड) की विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई, जब उनकी कार कथित तौर पर बेकाबू हो गई और तेज रफ्तार से एक बरगद के पेड़ से जा टकराई। अखिलेश कुमार पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव के छोटे बेटे भी थे। मुफस्सिल थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल को शुरू में बेहतर इलाज के…
हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को जिला प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। बड़कागांव के चट्टी बरियातू कोल माइंस के सामने जोरदाग झुमरी टांड़ स्थित इस मकान को दंडाधिकारियों और भारी तादाद में पुलिस बल की मौजूदगी में गिरा दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिस जमीन पर यह आवास बना था, वह खनन क्षेत्र के लिए अधिग्रहित और आवंटित भूमि है। कोयला उत्पादन कार्य में अवरोध न हो, इसके लिए इस…
नई दिल्ली । केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। जयंत चौधरी को एक अनजान नंबर से कॉल आया था। आरोपी ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। बताया गया है कि धमकी देने वाला व्यक्ति पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। फिलहाल, जयंत चौधरी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, “दो दिन पहले मंत्री जयंती चौधरी अपने आवास से संसद के लिए…
रांची। रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के चुनाव में बीजेपी समर्थित वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 38 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी वार्ड 44 के पार्षद परमजीत सिंह को 15 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस परिणाम को जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।इससे पहले नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह समाहरणालय भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई और उन्होंने निष्पक्षता व जनसेवा के साथ अपने दायित्व…