Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है बालासाहेब और भाऊराव देवरस का संपूर्ण जीवनः भागवत
- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान
- भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के दिन भारी मालवाहक वाहनों की शहर में नहीं होगी एंट्री
- सासाराम-पटना एनएच पर 2 महीने में शुरू होगा काम, 2029 से पहले बिहार में बनेंगे 10 एयरपोर्ट : सम्राट चौधरी
- एसआइआर प्रोटेस्ट भारत विरोधी साजिश का हिस्सा, रिजिजू ने विपक्ष पर बोला बड़ा हमला
- चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मान के कैंप कार्यालय पर सीबीआई की दबिश
- छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष
- विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया
Author: News Maati
नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाते कहा कि किसी महिला के गर्भ (कोख) से पैदा हुए बच्चे और गोद लिए गए बच्चे में कोई अंतर नहीं है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा कि तीन महीने से अधिक उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं को मातृत्व अवकाश से वंचित करना असंवैधानिक है। अदालत ने यह स्पष्ट किया कि ऐसी महिलाओं को भी 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश मिलना चाहिए।जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कहा कि मातृत्व संरक्षण का उद्देश्य इस बात पर निर्भर नहीं करता कि बच्चा…
रांची। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में टेली आईसीयू, और सुपर स्पेएशलिटी की शुरूआत होगी। मरीजों को जल्द, अपने घर के पास ही चिकित्सीय सुविधाएं मिलेगी। अजय सिंह मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में टेली आईसीयू के संदर्भ में सभी सदर अस्पतालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने राज्य के सभी सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में टेली आईसीयू की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य के पांच जिले गुमला, सिमडेगा, चतरा…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से आज माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रोजेदारों सहित विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। मौके पर श्री सोरेन ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रमज़ान का पाक माह आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है।
जमशेदपुर। टाटा स्टील ने सतत और पर्यावरण अनुकूल स्टील उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए यूनिवर्सिटी आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी बीजिंग (यूएसटीबी) के साथ लो-कार्बन स्टील मेकिंग तकनीकों के विकास के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते में टाटा स्टील की ओर से वाइस प्रेसिडेंट सुबोध पांडेय और यूएसटीबी की ओर से वाइस प्रेसिडेंट प्रोफेसर शुकियांग जियाओ की अहम भूमिका रही। कंपनी की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इस साझेदारी के तहत टाटा स्टील, टाटा स्टील रिसर्च एंड इनोवेशन लिमिटेड और यूएसटीबी की शोध टीमें मिलकर चार प्रमुख क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान…
रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा में पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में उजागर हजारों करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी पर प्रतिक्रिया दी है। आदित्य साहू ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हेमंत सरकार लगातार पैसे की कमी का रोना रोती है और गरीब कल्याण योजनाओं, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करती है। लेकिन वास्तविक स्थिति सीएजी की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से सामने आई है। उन्होंने कहा कि…
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्ष 2033 तक देश के सभी नागरिकों को बीमा कवर के दायरे में लाया जाएगा। मंगलवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय बीमा क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। यह एक मजबूत और समावेशी इकोसिस्टम के रूप में उभर रहा है, जहां सरकार की नीतियों के कारण समाज के सबसे निचले तबके को भी सुरक्षा कवच मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में बीमा क्षेत्र का आकार 1,17,505 करोड़ रुपये हो…
भागलपुर। राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद की पहली समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने उत्तराधिकारी के बारे में संकेत दे दिया। नीतीश ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। केंद्र सरकार के सहयोग का बखान किया।लोगों को भरोसा दिया कि राज्य में आगे भी सबकुछ अच्छा रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने भीड़ से हाथ उठाने का आग्रह किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संसदीय कार्य मंत्री मंच पर अगल-बगल में खड़े थे। अन्य नेता भी खड़े थे।मुख्यमंत्री मंच पर तेज कदम बढ़ाते हुए बढ़े। कई नेताओं को किनारे करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास पहुंचे।…
रामगढ़। रामगढ़ नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद का चुनाव काफी रोमांचक रहा। राजनीतिक दांव-पेंच के बीच वार्ड 17 के पार्षद रणधीर गुप्ता ने जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद हासिल किया। रणधीर गुप्ता को 32 में से 17 वार्ड पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी वार्ड 24 की पार्षद प्रतिभा शरण को 15 मत प्राप्त हुए। इस तरह मुकाबला बेहद करीबी रहा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला उपायुक्त (डीसी) फैज अक अहमद मुमताज ने रणधीर गुप्ता को विजयी घोषित किया। इसके बाद डीसी और एसपी की मौजूदगी में नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी तथा उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता को…
पटना। बिहार में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू होने जा रही है। पटना-गया-डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को ग्रीन कॉरिडोरके रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत सड़क के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2028-29 के बीच गया वन प्रमंडल क्षेत्र में लगभग 65 किलोमीटर लंबाई में 21 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य न केवल हरित…
रामगढ़। पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (चरण-I) की दूसरी 800 मेगावाट इकाई का मंगलवार को सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन किया गया। यह परियोजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस माैके पर सीईओ ए.के. सहगल ने पीवीयूएनएल एवं बीएचईएल की टीमों द्वारा चुनौतियों का सामना करते हुए इस उपलब्धि को हासिल करने में किए गए अथक प्रयासों और समर्पण की सराहना की। यूनिट-2 का सफल सिंक्रोनाइजेशन पीवीयूएनएल, बीएचईएल एवं सभी संबद्ध हितधारकों के बीच उत्कृष्ट टीमवर्क, सूक्ष्म योजना एवं समन्वय का प्रमाण है। यह उपलब्धि प्रगति का प्रतीक है, जो एक उज्ज्वल एवं ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।…