Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती
- पाकिस्तान में BLA ने फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान के ग्वादर में 30 से अधिक सैनिकों को मार डाला
- बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ
- वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल
- चुट्टूपालू घाटी में हर 100 मीटर पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा : संजय सेठ
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
Author: News Maati
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा निशाना साधा है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को लिखा है कि झारखंड में कुछ पुलिस अधिकारी कानून को अपनी निजी रंजिशें निकालने का माध्यम बना चुके हैं। कोई अधिकारी बिहार में अपने पारिवारिक ज़मीन विवाद को लेकर विपक्ष पर झारखंड में झूठा मुकदमा दर्ज कर रहा है, तो कोई मुफ्त में मीट न देने पर दुकानदार पर फर्जी केस थोप रहा है। उन्होंने कहा कि पतरातू में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां मीट दुकान संचालित करने वाले…
पटना। बिहार में रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र के इटवाडिह मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पूर्व बिहार की क्या दुर्दशा थी यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार की शिक्षा स्वास्थ्य, नौकरी, रोजगार, सड़क साहित्य सभी विभागों के कार्यों में विकास हुआ। बिहार के लोग भय मुक्त जिंदगी जीने लगे। सभी विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली कर दी गई है। जहां-जहां रिक्त स्थान है वहां भी शिक्षकों की बहाली…
रांची। कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में तीन दिवसीय दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में रांची जिला पुलिस इस बार ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि खूंटी जिला दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में सिमडेगा टीम का फुटबॉल में जलवा देखने को मिला, फुटबॉल में सिमडेगा पहले स्थान पर रहा। वहीं हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल और वॉलीबॉल में रांची की टीम चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिले की पुलिस की टीमों ने भाग लिया था। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पुलिसकर्मियों ने खेल के क्षेत्र में…
धनबाद। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने रविवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपने जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा को सार्वजनिक रूप से साझा किया। उन्होंने कहा कि- “मेरे जीवन का सबसे बड़ा दुख यह रहा कि मेरे ही भाई नीरज सिंह की हत्या के मामले में मेरा नाम आ गया। हम दोनों ने बचपन साथ खेलते-कूदते बिताया, बड़े हुए, और एक-दूसरे के बेहद करीब थे। ऐसे में यह मेरे सोच से परे था कि उस दुखद घटना में मेरा नाम जोड़ा जाएगा।” संजीव सिंह ने बताया कि नीरज सिंह की हत्या एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना थी।…
पटना। बिहार चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीमपुर में एनएच 27 किनारे हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने शुरूआत से ही तेज हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी अब बुल्डोजर से डरते हैं, इसलिए आज बेटियां और व्यापारी बेखौफ जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जो अपराध करेगा, उसका टिकट यमलोक तक पक्का है। योगी ने राजद शासनकाल को याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर में 30 हजार से ज्यादा अपहरण के मामले हुए थे। न इंजीनियर सुरक्षित थे, न…
पटना। मोदी-नीतीश की जोड़ी ही बिहार को विकसित बनाएगी। यही जोड़ी बिहार को देश के नंबर वन राज्य बनाएगी। जब केंद्र में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और लालू की सरकार थी, तब आतंकवादी हमारी धरती पर अपनी मर्ज़ी से हमला करते थे। इसके उलट, अब हम आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मार रहे हैं। यह बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कही। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने राजग उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के अंतिम दिन सासाराम, न्यू स्टेडियम में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थें। केंद्रीय गृह मंत्री ने जाेर देकर कहा कि “भविष्य में…
अररिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नरपतगंज हाईस्कूल स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी पर सीधा प्रहार किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन की अररिया जनपद में आयोजित इस जनसभा के जरिए यूपी के मुख्यमंत्री ने खुलकर कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज लाने की कोशिश करने वालों को रोकना जरूरी है। योगी ने कहा कि पंचर बनाने वाले यहां आकर विकास को पंचर करने का काम करना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेताया कि नरपतगंज को किसी भी तरह से घुसपैठियों का लांचिंग पैड…
सासाराम/औरंगाबाद। केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि बिहार में लालू यादव का आलू वाला समोसा अब बेस्वाद हो गया है और लोगों को एनडीए का आलू के साथ पनीर वाला समोसा पसंद आ रहा है।श्री सिंह ने सासाराम के एनडीए प्रत्याशियोंऔर उसके बाद औरंगाबाद जिले के गोह विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी डॉ रणविजय सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह समय खत्म हो गया जब कहा जाता था कि जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक रहेगा बिहार में लालू। उन्होने कहा…
जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्रा सोरेन के समर्थन में भव्य रोड शो किया। उनके आगमन पर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रोड शो के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और झामुमो जिÞंदाबाद के नारे लगाते हुए माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया। कल्पना सोरेन के काफिले के गुजरने पर सड़कों के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कल्पना सोरेन ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता,…
हजारीबाग । मुफ्फसिल थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग 42.5 लाख रुपये की अफीम बरामद की है। इस दौरान चार अफीम तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। रविवार को प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमित आंनद ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कत्था फैक्ट्री के पास टॉयोटा शो रूम के सामने कुछ तस्कर अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले थे। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम मौके…