Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती
- पाकिस्तान में BLA ने फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान के ग्वादर में 30 से अधिक सैनिकों को मार डाला
- बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ
- वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल
- चुट्टूपालू घाटी में हर 100 मीटर पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा : संजय सेठ
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
Author: News Maati
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर आए रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि महागठबंधन को झटका लगने जा रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 85 सीटों और जेडीयू 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राजद 36 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी ने बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की थी, जो शुक्रवार को रुझान आने के साथ ही सच साबित होते…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे थोड़ी देर में प्रदेश की राजनीति की पूरी तस्वीर साफ करने वाले हैं। इससे पहले रुझानों में एनडीए को बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है। लोकसभा चुनाव की तरह इस बार बिहार में जनता महागठबंधन की बात से इत्तेफाक रखती नजर नहीं आ रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पिछले 63 सालों का रिकॉर्ड ब्रेक हुआ और प्रदेश में 67 प्रतिशत मतदाता सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचे। इसे स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे बड़ा जनमत कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि इसमें…
पटना। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक बिहार में एनडीए 201 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा सर्वाधिक 90 सीटों पर आगे है। नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) है, जो 81 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 28 सीटों पर आगे चल रही है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 21 सीटों पर आगे चल रही है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी एवं बिहार में विपक्षी महागठबंधन का प्रमुख दल कांग्रेस मात्र 4 सीटों पर आगे है। इनके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी 5 सीट,…
हजारीबाग। उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को पुलिस केंद्र में किया गया। प्रतियोगिता में हजारीबाग ने 23 अंकों के साथ ओवरआॅल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि रामगढ़ 11 अंकों के साथ दूसरे और गिरिडीह 9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा और गिरिडीह जिलों की पुलिस टीमों ने भाग लिया। कुल 242 पुलिसकर्मियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और खेल भावना देखने योग्य रही फुटबॉल में हजारीबाग विजेता…
पटना। राजद के विधान पार्षद सुनिल सिंह भड़काऊ भाषण देने के मामले में फंस गए हैं। राजद एमएलसी ने गुरुवार को कहा कि बिहार की जनता मतगणना में बेईमानी को लेकर आशंकित है। अगर इस बार कहीं बेईमानी होगी तो सड़कों पर नेपाल जैसा दृश्य दिखेगा। पूरी तरह जनता सड़क पर आकर विरोध करेगी, जैसा नेपाल में विरोध किया था। सुनिल सिंह के इस बयान के बाद पुलिस मुख्यालय व डीजीपी के निर्देश पर उनके विरुद्ध पटना के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर थाने की दारोगा खुशबू कुमारी के आवेदन में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने राज्य के 46 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती कराने को लेकर तैयारियां सुनिश्चित कर ली हैं। बिहार में बीते 6 और 11 नवम्बर को संपन्न 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए 67.13 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग ने राज्य के 38 जिलों में कुल 46 मतगणना केंद्र बनाए हैं। कुल 7.45 करोड़ मतदाता 2,616 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला कर चुके हैं। शुक्रवार को सुबह आठ बजे सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके उपरांत 8.30 बजे से ईवीएम की गिनती…
कानपुर। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम हुए कार विस्फोट मामले में यूपी एटीएस ने कानपुर के हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) के प्रथम वर्ष के छात्र डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया है। यह डॉक्टर फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन और उसके भाई परवेज के संपर्क में था। इस मामले में अब नई नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इस पूरे मामले को लेकर गुरुवार को कार्डियोलॉजी के मीडिया प्रभारी डॉक्टर अवधेश शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता कर कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि मोहम्मद आरिफ ने नीट सुपर स्पेशलिटी परीक्षा में आॅल इंडिया रैंक 1008 हासिल की…
पटना । बिहार चुनाव की काउंटिंग 14 नवम्बर(शुक्रवार) को होने वाली है। कई एग्जिट पोल में में नीतीश कुमार की सरकार की वापसी दिखाई गई है तो एक पोल में तेजस्वी की नेतृत्व वाली महागठबंधन को आगे दिखाया गया है। काउंटिंग के नतीजों से पहले पटना में पोस्टर वॉर छिड़ गया है। जदयू ने नीतीश कुमार के पक्ष में टाइगर अभी जिंदा है का पोस्टर लगाया है तो आरजेडी ने तेजस्वी सरकार का दावा करते हुए अलविदा चाचा का। इस बीच बीजेपी की ऑफिस पर नरेंद्र, नीतीश भाई भाई के पोस्टर लगे हैं। आरजेडी के कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों…
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता MLC सुनील सिंह अपने विवादित बयान के कारण मुश्किलों में घिर गए हैं। सुनील सिंह ने मीडिया से बात करते हुए चेतावनी दी थी कि अगर मतगणना में धांधली या गड़बड़ी हुई, तो बिहार की सड़कों पर ‘नेपाल जैसा नजारा’ देखने को मिलेगा। इस बयान को गैरजिम्मेदाराना और उकसाने वाला मानते हुए, बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने इस पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। DGP ने कहा कि RJD नेता के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी। RJD नेता सुनील…
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को अंतिम चरण के मतदान के बाद सभी लोगों की नजर 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है। इससे पहले तमाम एजेंसियों के जारी एग्जिट पोल में फिर से एनडीए सरकार आने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल में फिर से एनडीए की सरकार बनने की संभावना को लेकर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अधिकांश एग्जिट पोल में एक बार फिर जदयू के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना व्यक्त की गई है। इससे जदयू नेताओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। इस…