Author: News Maati

पटना। बिहार में पीएम सूर्य घर योजना (प्रधानमंत्री सौर घर योजना) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की।समीक्षा बैठक में जिलों के डीएम और एसपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। इनके अलावा ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह और जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) हिमांशु समेत प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि प्रदेश के हर जिले में एक मॉडल सौर गांव विकसित किया जाएगा, जिसे एक करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता मिलेगी। योजना की वर्तमान स्थिति, कुटीर ज्योति…

Read More

रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार स्वास्थ्य में सभी रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में जेपीएससी से 1,200 चिकित्सकों एवं जेएसएससी से 7,500 एएनएम व जीएनएम की शीघ्र नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने राज्य में बनकर तैयार 1,200 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों में भी लगभग 10 हजार पदों पर बहाली की बात कही। मंत्री ने विश्व यक्ष्मा दिवस पर मंगलवार को नामकुम स्थित आइपीएच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2030 तक राज्य में टीबी (यक्ष्मा) उन्मूलन की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि बीमारी को…

Read More

रांची। रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 30 मार्च तक कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग ने 24, 27 और 28 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 29 और 30 मार्च को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यवर्ती मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र से होते हुए विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही उपोष्णकटिबंधीय…

Read More

रांची । पिठौरिया थाना क्षेत्र में स्थित कांन्दू इलाके के बिजली ग्रिड को चोरों ने निशाना बनाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे अज्ञात चोर ग्रिड परिसर में घुस गए और वहां से लगभग एक हजार किलोग्राम कॉपर कॉइल चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमर कुमार पांडे, इंस्पेक्टर असित मोदी और थाना प्रभारी सतीश पांडे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी…

Read More

रांची । सिरमटोली ब्रिज पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान क्लाजिस केरकेट्टा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी चलाना सीख रहा था। इसी दौरान उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स…

Read More

पटना। जदयू के विधायक अनंत सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब 50 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए। रोड शो के दौरान मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने दावा किया कि घटना के दिन वह घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर थे। इससे पहले रिहाई के बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के काफिले के साथ मोकामा से बड़हिया के लिए रवाना हुए।…

Read More

रांची । कांके के एक व्यवसाई को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक बार फिर एक करोड़ रंगदारी की मांग की है। वहीं रंगदारी नहीं देने पर एयरपोर्ट हत्याकांड जैसी वारदात भुगतने की धमकी दी गई है। इस मामले को लेकर कांके थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बिजनेसमैन के मोबाइल पर एक कॉल आया और उसने खुद को प्रिंस खान बताया। कहा कि एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी।इस घटना के बाद से कारोबारी काफी डरा हुआ है।इस संबंध में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर…

Read More

मुंबई । सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली और घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। आॅटो और बैंक शेयरों ने बाजार को समर्थन दिया, जिससे दोनों प्रमुख बेंचमार्क अपने दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुए। दोनों पक्षों के विरोधाभासी बयानों के बीच अमेरिका-ईरान युद्ध में तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों में जोखिम भावना में सुधार हुआ। बाजार बंद होने के समय एनएसई निफ्टी50 399.75 अंक या 1.78 प्रतिशत बढ़कर 22,912.40 पर था, तो वहीं बीएसई सेंसेक्स 1.89…

Read More

नई दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल) ने मंगलवार को भीम पेमेंट्स ऐप में यूपीआई पेमेंट के लिए नया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है। इस नए फीचर के जरिए अब यूजर्स 5,000 रुपए तक के ट्रांजैक्शन को अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से मंजूरी दे सकेंगे, जिससे पेमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा। इस फीचर के साथ यूजर्स को छोटे ट्रांजैक्शन के लिए हर बार यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे गलत पिन डालने या पिन भूलने की वजह…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय रेलवे ने कन्फर्म टिकट कैंसिल करने के नियमों में बदलाव किया है ताकि दलालों द्वारा टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। नए नियमों के तहत यात्रियों को कुछ मामलों में ज्यादा सुविधा भी दी गई है, खासकर आखिरी समय में बोर्डिंग स्टेशन बदलने को लेकर। संशोधित नियमों के अनुसार, टिकट कैंसिल करने पर मिलने वाला रिफंड अब ट्रेन के चलने से पहले बचे समय के आधार पर तय होगा। साथ ही, यात्रियों को बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा भी दी गई है, जिससे उन्हें अधिक लचीलापन मिलेगा। ये नए नियम 1 अप्रैल से 15…

Read More