Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ
- वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल
- चुट्टूपालू घाटी में हर 100 मीटर पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा : संजय सेठ
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
- बिहार में तीन लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में बसेंगे आधुनिक शहर, 12 नए सैटेलाइट टाउनशिप के लिए हुडको से 1 लाख करोड़ का करार
- मुंगेर में मिला 700 साल पुराना बरगद का पेड़न
Author: News Maati
रामगढ़। रामगढ़ जिले में युवाओं को रोजगार के साथ खेल से भी जोड़ें। उन्हें विकास योजनाओं का लाभ दें, तभी समाज का उत्थान होगा। यह बातें बुधवार को समाहरणालय में आयोजित डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट को-आॅर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (दिशा) की बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने कही। सांसद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और विकास योजनाओं की समीक्षा हुई। पोटो हो खेल विकास योजना के तहत संचालित खेल मैदानों की सूची मांगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल की दिशा में आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। सांसद ने जेएसएलपीएस से संचालित सखी मंडलों को मजबूत…
लालू यादव के करीबी कारोबारी अमित कात्याल को ED ने किया गिरफ्तार, रियल एस्टेट में धोखाधड़ी का है आरोप
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में लालू प्रसाद के परिवार के कथित करीबी सहयोगी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है। यह मामला गुरुग्राम में घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ईडी ने गुरुग्राम में घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद परिवार के करीबी सहयोगी माने जाने वाले रियल एस्टेट कारोबारी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है। केंद्रीय…
पटना। बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक अटकलों पर अब विराम लग गया है। एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है, जिसके बाद उनके 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता औपचारिक रूप से साफ हो गया। वहीं, भाजपा ने भी अपनी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुनकर उपमुख्यमंत्री के नामों पर मुहर लगा दी है। नीतीश कुमार के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री कल शपथ लेंगे। नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल…
रांची। धनबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिया जाएगा। राज सिन्हा धनबाद विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। उनके जरिये किए गए उत्कृष्ट कार्यों और क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी समर्पण भावना को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है। झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट विधायक को 51 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। यह सम्मान राशि राज्यपाल प्रदान करेंगे। इसके अलावा प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो भी…
नई दिल्ली। देश की 272 हस्तियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस सांसद के खिलाफ खुला पत्र लिखने वाली हस्तियों में 16 रिटायर्ड जज, 14 पूर्व राजदूत और 123 सेवानिवृत्त नौकरशाह शामिल हैं। पत्र में चुनाव आयोग समेत देश की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बयानबाजी पर चिंता जताई गई है। इसमें कहा गया है, “भारत का लोकतंत्र आधारभूत संस्थाओं के विरुद्ध जहरीली बयानबाजी से हमले का शिकार हो रहा है। कुछ नेता, वास्तविक नीतिगत विकल्प पेश करने के बजाए अपनी राजनीतिक रणनीति के तहत भड़काऊ…
पटना: बिहार विधानसभा में कम से कम एक तस्वीर तो साफ हो गई है। वो ये कि सीएम नीतीश कुमार ही बिहार में फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। JDU विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुन लिया है। विधायक दल की बैठक के बाद JDU ने नीतीश कुमार को अपना नेता चुन लिया है। बीजेपी में इसको लेकर बैठक जारी है। JDU ने नीतीश को विधायक दल का नेता चुना JDU के विधायक दल का नेता चुनने के लिए सीएम नीतीश के आवास एक अणे मार्ग पर बैठक शुरू हुई। इस दौरान वहां जदयू के सारे 85 विधायक मौजूद थे। इन…
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन की कवायद तेज है। लगातार बैठकों का सिलसिला चल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पटना में भाजपा और जदयू की महत्वपूर्ण बैठकें हुई। JDU ने बुधवार को सीएम हाउस में हुई बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना। इसके साथ ही बीजेपी की ओर से बुधवार सुबह 11 बजे पटना स्थित पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता बनाया गया, जबकि विजय सिन्हा को विधानमंडल…
पटना। पटना स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने बहुचर्चित सृजन घोटाले के पहले मामले में मंगलवार को सजा सुनाई। कोर्ट ने भागलपुर जिलाधिकारी कार्यालय के तत्कालीन नाजिर और वहीं के इंडियन बैंक की शाखा के तत्कालीन सहायक प्रबंधक समेत तीन लोगों को सश्रम कारावास और जुर्माना की सजा दी है। सीबीआई की पटना स्थित विशेष अदालत के न्यायाधीश सुनील कुमार -2 ने सृजन घोटाला से जुड़े आरसी 11ए/2017 (स्पेशल केस नंम्बर 3/2018) में यह फैसला दिया। सीबीआई कोर्ट ने घोटाले के इस मामले में जिन लोगों को सजा सुनाई है, उनमें भागलपुर डीएम कार्यालय के तत्कालीन नाजिर अमरेन्द्र कुमार यादव,…
नई दिल्ली। जामिया नगर में स्थित अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट के दफ्तर में पिछले 12 घंटे से जारी ईडी की छापेमारी के बीच बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी और उसके भाई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जवाद की बहन को भी पूछताछ के लिए साथ ले जाने की तैयारी चल रही है। यह कार्रवाई मंगलवार को दिल्ली और फरीदाबाद में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद सामने आई है। दो FIR के आधार पर शुरू हुई थी जांचED ने अल-फलाह ग्रुप के खिलाफ जांच दिल्ली…
रांची। जम्मू के भगवती नगर के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15 से 19 नवम्बर, तक आयोजित हो रहे राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड की ताइक्वांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम वर्ग में झारखंड की सौम्या आयकत ने अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाया है। सौम्या ने फाइनल में केंद्रीय विद्यालय की खिलाड़ी को 2-0 से हराकर जीत अपने नाम दर्ज कि। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग के अंडर 40 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड की बबीता…