Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ
- वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल
- चुट्टूपालू घाटी में हर 100 मीटर पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा : संजय सेठ
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
- बिहार में तीन लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में बसेंगे आधुनिक शहर, 12 नए सैटेलाइट टाउनशिप के लिए हुडको से 1 लाख करोड़ का करार
- मुंगेर में मिला 700 साल पुराना बरगद का पेड़न
Author: News Maati
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली विदेशी शराब की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की। बुधवार देर रात की गई इस छापेमारी में चार लोगों को हिरासत में लिया गया तथा 3 लग्जरी वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार मानी जा रही है। कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हैप्पी लकी ढाबा के पीछे, केसर के बगल में स्थित एक घर पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। तलाशी…
रांची। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्टेडियम को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है और पुलिस टीमें पूरी सतर्कता के साथ अपनी तैयारी कर रही हैं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने गुरुवार को बताया कि मैच को यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। दोनों टीमें 27 नवंबर को चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचेगी। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को सीधे होटल ले जाया जाएगा। सुरक्षा के लिए विशेष रूट…
पटना । नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना के गांधी मैदान में अपना खास गमछा लहराकर बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया। दंडवत होकर बिहार की जनता को नमस्कार किया। राष्ट्रगान के साथ गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद राज्यपाल के प्रधान सचिव…
पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र…
नीतीश के शपथ ग्रहण में NDA के दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा, आज 19 चार्टर्ड प्लेन से पटना पहुंचेंगे नेता
पटना। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना एयरपोर्ट पर वीवीआईपी आवाजाही तेज हो गई है। बुधवार रात से चार्टर्ड विमानों का पटना में लैंडिंग सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार देर रात तक कुल चार चार्टर्ड प्लेन पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जिनसे कई बड़े मुख्यमंत्री और मंत्री उतरे। चार्टर्ड विमान से गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और अलग-अलग विमानों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा मंत्री एकनाथ शिंदे पटना पहुंचे। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, गुरुवार का दिन और…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को बिहार के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय जोड़ेंगे। मोदी गांधी मैदान में किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आज गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, गुुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। समारोह में पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार के गठन को लेकर जहां पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है, वहीं…
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य कर्मियों को हेमंत सोरेन सरकार से बड़ा तोहफा दिया। सरकार ने राज्य सरकार के सहिया, सहिया साथी, प्रखंड प्रशिक्षक दल और राज्य प्रशिक्षक दल के मानदेय और प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। यह फैसला स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में लिया गया, जिसे जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले हजारों कर्मियों के सम्मान और अधिकार से जुड़ा ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की 39,964 और शहरी क्षेत्रों की 3,000 सहियाओं को नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) से मिलने वाले 2,000 रुपये मासिक मानदेय के…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर विकास विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग शहर की विकास योजनाओं को कब्रगाह में बदल रहा है। बुधवार को उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च से बनीं महत्वपूर्ण परियोजनाएं विभागीय उदासीनता और फैसलों में देरी के कारण या तो जर्जर हो रही हैं या शुरू ही नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि आठ महीनों से कई परियोजनाएं सिर्फ प्रशासनिक स्वीकृति के इंतजार में फाइलों में धूल खा रही हैं, जबकि इसके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है। विधायक राय ने विशेष तौर पर कदमा स्थित कंवेंशन सेंटर…
जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खास बात यह है कि चोरी की ये घटना थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई हैं। जानकारी के अनुसार, शंकोसाई रोड नंबर 2 स्थित बजंती देवी अपने परिवार के साथ आदित्यपुर में भांजे के तिलक समारोह में गई थीं। रात करीब 9 बजे घर का ताला बंद कर वे लोग कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। रात करीब 2 बजे…
जमशेदपुर । महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह बुधवार को एक्सएलआरआई आॅडिटोरियम में आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह में 25 मेधावी छात्राओं को स्वर्ण पदक और 17 छात्राओं को रैंक प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जबकि 1068 छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मौके पर उन्होंने कहा कि यह उपाधि केवल एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि वर्षों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का सम्मान है। कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय ने कोल्हान क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक पहचान स्थापित की है और हजारों छात्राओं को शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता…