Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड : शैक्षणिक भ्रमण से लौटे करीब 30 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
- गंडक बाढ़ के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, गोपालगंज-छपरा के सात इंजीनियर निलंबित
- भारत-वेस्टइंडीज मैच : टिकट खरीदने के लिए JSCA स्टेडियम के बाहर चादर बिछाकर रातभर जमे रहे फैंस
- भाजपा की नवनियुक्त सह प्रभारी निवेदिता सिंह का झारखंड प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत
- रांची सदर अस्पताल में बेहद जटिल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी, 46 वर्षीय मरीज भूषण सिंह को मिली नई जिंदगी
- दुर्गा पूजा समितियों के साथ डीसी और एसएसपी ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
- सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से रांची में टी20 के बिकेंगे टिकट
- लैंड और लव जिहाद पर बंगाल में बनेगा सख्त कानून, छह महीने में लागू होगा UCC; CM शुभेंदु का एलान
Author: News Maati
फ्लोरिडा। नासा का आर्टेमिस II चंद्र मिशन अमेरिका के फ्लोरिडा से प्रक्षेपित हुआ। इसमें चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर 50 से अधिक वर्षों में पहली बार चंद्रमा के चारों ओर मानवयुक्त उड़ान भरी गई। स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट जिसके शीर्ष पर ओरियन अंतरिक्ष यान लगा था, बुधवार को शाम 6:35 बजे (ईस्टर्न टाइम) नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया गया। यह आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत नासा का पहला मानवयुक्त मिशन है। चार सदस्यीय दल में नासा के अंतरिक्ष यात्री रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर और क्रिस्टीना कोच शामिल हैं। साथ ही कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन…
पटना। मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। गृह विभाग की विशेष शाखा ने इससे जुड़ा आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत सुरक्षा अनुमान्य है। नीतीश कुमार वर्तमान में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं तथा निकट भविष्य में मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उक्त आलोक में नीतीश कुमार की सुरक्षा की समीक्षा के उपरांत उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस…
वाशिंगटन | ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए युद्ध की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीति स्पष्ट की। ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध का सबसे कठिन चरण पूरा हो चुका है और अब अमेरिका इस संघर्ष को समेटने के करीब है।राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि ईरान की सैन्य शक्ति काफी हद तक ध्वस्त हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अगले दो से तीन सप्ताह तक अमेरिकी सेना ईरान पर “बेहद कड़ा” (Extremely Hard) प्रहार जारी रखेगी। ट्रंप के अनुसार, पिछले…
नई दिल्ली। बिहार विधान परिषद की सदस्यता छोड़ चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इसके बाद खरमास समाप्त होते ही उनका मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा संभव है। मुख्यमंत्री आवास से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। सीएम आवास से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ। वे 8 या 9 अप्रैल को पटना से दिल्ली जाएंगे। फिर मुख्यमंत्री पद से उनका इस्तीफा 13 अप्रैल के बाद कभी भी सकता है। 14 अप्रैल को खरमास खत्म हो रहा है। नीतीश कुमार…
रांची। पुलिस मुख्यालय ने झारखंड में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को 24 घंटे के भीतर अंगरक्षकों (बॉडीगार्ड) से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देश के अनुसार, सभी जिलों को यह जानकारी देनी होगी कि किन-किन विशिष्ट (वीआईपी), अति विशिष्ट (वीवीआईपी) और अन्य व्यक्तियों को सुरक्षा के तहत अंगरक्षक उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को तैनात अंगरक्षकों की संख्या, उनकी तैनाती की अवधि और उनके पास उपलब्ध हथियारों का पूरा विवरण भी देना अनिवार्य किया…
लीडिब्रूगढ़(असम) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार सुबह डिब्रूगढ़ के मनोहारी चाय बागान का दौरा किया, जहां उन्होंने चाय की पत्तियां तोड़कर असम के चाय उद्योग के महत्व को रेखांकित किया।अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने चाय बागान की महिला व अन्य श्रमिकों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ संवाद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। यह संवाद क्षेत्र के चाय बागान श्रमिकों के कल्याण और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, उनकी मजदूरी तथा उनके पास आयुष्मान कार्ड है या नहीं, इसकी जानकारी…
रांची। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में हुए गंभीर मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग की। प्रसाद ने ज्ञापन में कहा कि विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 42/2026 में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आम जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारीबाग पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में पूरी तरह विफल रही है, जो प्रशासनिक…
रांची। राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में महिला सिपाही रंजिता एक्का की मौत हो गई। वह झारखंड उच्च न्यायालय में तैनात थीं और ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हो गई।पुलिस के अनुसार, घटना रातु थाना क्षेत्र के फुटकल टोली स्थित राइस मिल के पास हुई। महिला सिपाही रंजिता एक्का अपनी ड्यूटी के लिए जा रही थीं, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से अमेरिकी सेना कुछ हफ्तों में बाहर आ सकती है। उनका दावा है कि अमेरिका ने अपना मुख्य लक्ष्य, यानी ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना, पहले ही हासिल कर लिया है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है दो या तीन हफ्ते लगेंगे। यह मिशन अब पूरा होने वाला है।” उन्होंने दावा किया कि लगातार हमलों से ईरान की ताकत काफी कमजोर हो गई है। ट्रंप ने कहा, “हमारा एक ही लक्ष्य था कि ईरान के पास…
मुंबई । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इस बयान के बाद कि अमेरिका-ईरान युद्ध दो या तीन सप्ताह में समाप्त हो सकता है, भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ हरे निशान में खुला। ट्रंप के इस बयान के चलते जोखिम भावना में सुधार होने से निफ्टी50 और सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1814.88 अंक या 2.52 प्रतिशत बढ़कर 73,762.43 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 567 अंक या 2.5 प्रतिशत उछलकर 22,899 पर खुलने में सफल रहा। खबर लिखे जाने तक (सुबह 9:30 बजे) सेंसेक्स…