Author: News Maati

नई दिल्ली । वैश्विक अस्थिरता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती बनी रहेगी और वित्त वर्ष 27 में जीडीपी ग्रोथ 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई। केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट में बताया गया कि पश्चिम एशिया में तनाव से कुछ चुनौतियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था का आधार लगातार मजबूत है और ग्रोथ को सपोर्ट कर रहा है। विश्लेषण में कहा गया कि पश्चिम एशिया संघर्ष का भारत पर प्रभाव मुख्य रूप से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के रूप में महसूस किया जाएगा, जो मुद्रास्फीति, राजकोषीय संतुलन…

Read More

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में हेसला स्थित ‘झारखंड इस्पात प्लांट प्राइवेट लिमिटेड’ में सोमवार तड़के फर्नेस फटने से भीषण विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आकर 9 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घायलों में से 7 की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 4 बजे जब प्लांट में काम चल रहा था, तभी अचानक फर्नेस में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। फर्नेस के पास काम कर रहे मजदूर गर्म पिघले लोहे और…

Read More

डिब्रूगढ़ । असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। जनसभा में भारी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें डिब्रूगढ़ आने का कई बार अवसर मिला है, लेकिन इस बार जो जोश और उत्साह देखने को मिला है, वह अभूतपूर्व है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह जनसमर्थन कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस पहले से ही हैरान-परेशान है और मतदान से ठीक पहले इस तरह की…

Read More

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 787.30 अंक या 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,106.85 और निफ्टी 255.15 अंक या 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,968.25 पर था। बाजार के ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (2.60 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (2.34 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (2.33 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (2.23 प्रतिशत), निफ्टी प्राइवेट बैंक (2.16 प्रतिशत) और निफ्टी सर्विसेज (1.66 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक समय 600 अंकों तक लुढ़क गया था।…

Read More

गुमला । झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। पीड़िताओं में से एक युवती को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने रविवार को घूमने के बहाने गुमला बुलाया था। वह अपनी एक सहेली के साथ पहुंची। युवती के ब्वॉयफ्रेंड ने अपने एक और दोस्त को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों लड़कियों को वे लोग सिसई थाना क्षेत्र में एक सुनसान इलाके में ले गए। शाम…

Read More

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की। ईरानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयानों के अनुसार, रविवार को हुई दो अलग-अलग फोन कॉल में अरागची ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ पश्चिम एशिया की ताज़ा स्थिति और अमेरिका व इजराइल के हमलों के सुरक्षा और आर्थिक असर पर चर्चा की। अरागची ने बताया कि पिछले 37 दिनों में अमेरिका और इजरायल ने ईरान के लोगों के खिलाफ कई हमले…

Read More

वाशिंगटन। ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जहाजरानी मार्गों में से एक पर व्यवधान की आशंकाएं बढ़ रही हैं। सीएनएन के अनुसार, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा न खोलने पर ईरानी ऊर्जा केंद्रों पर हमले की धमकी के बाद रविवार को तेल की कीमतों में तेजी आई।” रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ब्रेंट क्रूड 1.4 प्रतिशत बढ़कर 110.60 डॉलर हो गया, जबकि अमेरिकी क्रूड…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत देने का ऐलान किया था। इसके 24 घंटे पहले ही उन्होंने ईरान से गुस्से में कहा है कि होर्मुज खोलो नहीं तो मंगलवार को अंजाम भुगतने को तैयार रहो। इसके साथ ही ट्रंप ने दूसरी पोस्ट में घायल कर्नल को बताने की कहानी ब्रीफ की है। एक बार फिर सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि यूएस रविवार को ईरान के बिजली घरों और पुलों पर हमला करेगा। ट्रुथ पर एक छोटी और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए ट्रंप ने…

Read More

रांची । झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम ने ईरवा स्थित एक बिरयानी दुकान में छापेमारी की और वहां से एलपीजी सिलेंडर बरामद की। ओरमांझी के प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में एक गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई के दौरान “दिल्ली दरबार” नामक बिरयानी दुकान से कुल नौ व्यवसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनका कुल वजन लगभग 19.02 किलोग्राम था, जिनमें एचपी और इंडेन…

Read More

देवघर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। चिकित्सकों ने 55 वर्षीय एक मरीज के पेट से करीब 12 किलोग्राम वजन का कैंसर ट्यूमर निकालकर चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उप​लब्धि हासिल की है। लगभग 50 सेंटीमीटर लंबे इस रेट्रोपेरिटोनियल ट्यूमर के कारण मरीज गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहा था। जानकारी के अनुसार मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद में उत्तर प्रदेश से एम्स देवघर पहुंचे थे। पेट में तेजी से बढ़ रहे ट्यूमर के कारण उन्हें भोजन करने और सोने में काफी परेशानी हो रही थी। लगातार दर्द…

Read More