Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Jharkhand का टूअर गीदर पहले बना विधायक ,अब पीएचडी धारी
- रामगढ़ में चैंबर की पहल पर अतिक्रमण अभियान पर छठ तक रोक
- जेपीएससी अनियमितता मामले में सीआइडी ने हजारीबाग से दो भाइयों को पकड़ा
- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फुटपाथ विक्रेताओं को बांटे 400 कैनोपी छाते
- बिहार के सीमांचल में गुलाबी क्रांति, 20 हजार महिलाओं ने बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार
- बीएनएस में बदलाव से अपराध के मामलों में सुप्रीम कोर्ट तक तीन साल में होगा फैसला, अमित शाह ने किया ऐलान
- महिला के बाद पुरुष हॉकी टीम ने भी जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में भारत का डबल धमाका
- गैंगस्टर फहीम खान हमले मामले में पटना के शूटर सहित तीन को उम्रकैद
Author: News Maati
तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक अहम कूटनीतिक मोड़ सामने आया है। ईरान ने बुधवार को संकेत दिया कि वह अपनी सैन्य कार्रवाई रोकने को तैयार है, बशर्ते उसके खिलाफ होने वाले हमले बंद कर दिए जाएं। इसके साथ ही ईरान ने रणनीतिक रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दो हफ्तों के लिए अस्थायी रूप से खोलने का भी ऐलान किया है। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने एक बयान में कहा कि यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है और हालात में नरमी के संकेत…
वॉशिंगटन। तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे ऊर्जा-समृद्ध खाड़ी क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंकाएं कम हो गईं। अमेरिकी कच्चे तेल के वायदा भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर गए, जिससे हालिया बढ़त उलट गई। यह बढ़त होरमुज़ जलडमरूमध्य के आसपास कई हफ्तों से जारी तनाव के कारण हुई थी, जो वैश्विक तेल परिवहन का एक प्रमुख मार्ग है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने को यह जानकारी दी। जर्नल के अनुसार, यह गिरावट ट्रंप की उस…
वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि वे दो हफ्तों के लिए ईरान पर बमबारी रोकने पर सहमत हो गए हैं। यह सहमति उनकी डेडलाइन की रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे) की समय सीमा से दो घंटे से भी कम समय पहले बनी। ट्रंप ने डेडलाइन पूरी होने पर पूरी सभ्यता को तबाह करने की धमकी दी थी। वाइट हाउस ने कहा है कि इजरायल ने भी इस अस्थायी युद्धविराम पर सहमति जताई है। ट्रंप ने ईरान के सामने रखी शर्त : ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर दो…
जमशेदपुर । झारखंड के जमशेदपुर के आदित्यपुर सबटाउन में मंगलवार को भाजपा नेता सपन दास के आवास पर स्कूटी सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सपन दास का घर सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत सालडीह बस्ती में स्थित है। चश्मदीदों के मुताबिक अपराधी स्कूटी से पहुंचे थे और भाजपा नेता के घर की खिड़की को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान हमलावरों ने गाली-गलौज भी की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। स्थानीय स्तर पर हमलावरों की पहचान कुख्यात राजू उर्फ…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को नेस्तनाबूद करने की धमकी दी है। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दावा किया कि आज (मंगलवार) रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में लिखा कि “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। इसके साथ ही विश्वास दिलाने की कोशिश की वो इसकी ख्वाहिश नहीं रखते। उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद हो जाए।फिर दावा किया कि अब पूर्ण सत्ता परिवर्तन की गुंजाइश है। उनके मुताबिक, इस बदलाव…
तेहरान/वाशिंगटन। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच पिछले 38 दिन से जारी युद्ध के बीच ईरान ने स्वीकार किया है कि अमेरिका-इजराइल ने उसके परमाणु ईंधन चक्रण केंद्र पर हमला किया है। इस बीच अमेरिका की उस चेतावनी को लेकर ईरान में घबराहट का माहौल व्याप्त है जिसमें उसने कहा है कि अगर ईरान ने मंगलवार को तय समय सीमा पर होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला तो तबाही मचा दी जाएगी। ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन ने मध्य ईरान में स्थित इस केंद्र (येलोकेक उत्पादन सुविधा) पर हमले की निंदा की है और इसे शांतिपूर्ण परमाणु स्थलों की सुरक्षा का उल्लंघन बताया…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक दूसरे दिन भी चल रही है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने सोमवार को इस बैठक की शुरूआत की। इस बैठक के फैसले की घोषणा बुधवार को रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा सुबह 10 बजे करेंगे।आरबीआई ने मंगलवार को एक्स पोस्ट पर जारी कहा कि मौद्रिक नीति की घोषणा 8 अप्रैल को निर्धारित है। केंद्रीय बैंक ने बताया कि गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार को सुबह 10 बजे बैठक के नतीजों की घोषणा करेंगे।आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है। देश की प्रमुख एयरलाइन एयर इंडिया ने लागत के बढ़ते दबाव को देखते हुए अपने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव का फैसला लिया है। नई दरें 8 अप्रैल से प्रभावी होंगी। एयर इंडिया समूह ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर संशोधित ईंधन अधिभार बढ़ाने की घोषणा की है। एयरलाइन के इस कदम के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों की कीमतों में अब इजाफा होना तय है, जिससे आने वाले दिनों…
रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में जल्द ही स्वास्थ्य गारंटी कार्ड लागू किया जाएगा, जिससे हर व्यक्ति को बेहतर और सुलभ इलाज सुनिश्चित होगा। झारखंड के हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है। यही कारण है कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूनएएस) रैंकिंग में झारखंड ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है, यह राज्य के लिए गर्व की बात है। मंत्री इरफान अंसारी बतौर मुख्य अतिथि मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नामकुम स्थित एनएचएम सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे।मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं…
रांची। रिम्स की जमीन को अवैध तरीके से बेचने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में रांची के बांधगाड़ी निवासी राजकिशोर बड़ाईक, कार्तिक बड़ाईक, कोकर चौक आदर्श नगर राजेश कुमार झा और चेतन कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार, आरोपितों ने गलत वंशावली तैयार कर व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से रिम्स की अधिग्रहित भूमि की धोखाधड़ी कर खरीद-बिक्री की। जांच के दौरान दस्तावेजों में हेरफेर और अवैध लेन-देन से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय के आदेश पर एसीबी ने मामले में (कांड…