Author: News Maati

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 100 से ज्यादा विमानों वाले एक बड़े अमेरिकी हवाई ऑपरेशन में ईरान में फंसे दो पायलट को बचाया गया। यह हाल के सालों में सबसे मुश्किल लड़ाकू खोज और रेस्क्यू मिशनों में से एक था। बता दें, ईरान के खिलाफ अमेरिका के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान गुरुवार देर रात एक एफ-15 फाइटर जेट गिर गया। एफ-15 ई के दोनों क्रू मेंबर ईरानी इलाके में इजेक्ट हो गए थे। एक पायलट को कुछ ही घंटों में ढूंढकर बचा लिया गया, लेकिन दूसरा पायलट लापता हो गया था। अमेरिकी पायलट लगभग…

Read More

नई दिल्ली । असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंच गई है। यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा द्वारा सोमवार को दर्ज कराई एफआईआर के बाद की गई। पवन खेड़ा ने हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर विदेशों में संपत्ति रखने, विदेशी पासपोर्ट रखने और वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। दरअसल, पवन खेड़ा ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि चुनावों के बाद हिमंता और उनकी पत्नी क्या फरार होने वाले हैं? उन्होंने आरोप लगाया था कि रिनिकी भुइयां सरमा…

Read More

मुजफ्फरपुर । बिहार में एक ओर जहां रसोई गैस के लिए लोग परेशान दिख रहे हैं, वहीं सोमवार की देर रात मुजफ्फरपुर जिले में एलपीजी गैस की अवैध रिफलिंग करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। इस क्रम में गैस से भरा एक कंटेनर भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि पुलिस ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार के पास एक बड़े अवैध रिफिलिंग का धंधा चल रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इस…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर समेत राज्‍य के तमाम निजी विद्यालयों में शिक्षा के नाम पर होने वाली व्यावसायिक मनमानी पर जिला प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। रांची समेत राज्‍य के तमाम जिलों में उपायुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को हुई जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति की पहली बैठक में कई निर्णय लिए गए। नए नियमों के तहत अब स्कूल प्रबंधन अपनी मर्जी से फीस में भारी वृद्धि नहीं कर सकेंगे और न ही अभिभावकों को खास दुकानों से किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर कर पाएंगे। फीस वृद्धि पर 10% की ‘लक्ष्मण रेखा’जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि…

Read More

नई दिल्ली। ईरान ने हालिया संघर्ष विराम प्रस्तावों पर अपनी स्थिति और मांगें स्पष्ट कर दी हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि तेहरान ने अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर शर्तें तैयार कर ली हैं। मीडिया ब्रीफिंग में बघाई ने स्पष्ट किया कि “अल्टीमेटम और युद्ध अपराधों की धमकियों के साथ बातचीत एक-दूसरे के साथ मेल नहीं खाती हैं।” उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी प्रकार के दबाव में आकर वार्ता नहीं करेगा और उसकी प्राथमिकता अपने रणनीतिक हितों की रक्षा करना है। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि अमेरिका की ओर से पहले पेश की…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को समझौता करने के लिए अंतिम समयसीमा दी है और चेतावनी दी है कि अगर बातचीत विफल होती है तो व्यापक सैन्य कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है, जिसका वैश्विक ऊर्जा और सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा, “उनके पास कल तक का समय है और जोड़ा कि कूटनीति की गुंजाइश तेजी से खत्म हो रही है। उन्होंने बताया कि बातचीत जारी है लेकिन अनिश्चित बनी हुई है। उन्होंने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा “हमें लगता है कि वे…

Read More

पटना। अगले पांच वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपए के निवेश की कार्ययोजना पर उद्योग विभाग ने काम आरंभ किया है। इसके केंद्र में एक करोड़ लोगों के लिए रोजगार का अवसर सृजित किया जाना है। उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सोमवार को आयाेजित संवाददाता सम्मेलन में इस आशय की जानकारी दी। उद्योग मंत्री ने कहा कि वर्ष 2025-26 में राज्य में निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई। इस अवधि के दौरान निवेश के 747 प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसके अंतर्गत 17, 217 करोड़ से अधिक के निवेश का प्रस्ताव है। वहीं, बियाडा के माध्यम से 317 निवेशकों को…

Read More

तेहरान/तेल अवीव । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत हो गई है। ईरानी स्टेट मीडिया ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। ईरान ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे देश को अस्थिर करने की साजिश करार दिया है। आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने सोमवार को घोषणा की। बयान के अनुसार, मेजर जनरल खादेमी ने खुफिया और सुरक्षा क्षेत्रों में क्रांति, शासन और इस्लामी मातृभूमि की लगभग आधी सदी तक ईमानदारी और साहस के साथ रक्षा करते हुए महत्वपूर्ण, स्थायी और अनुकरणीय योगदान दिया…

Read More

रांची । झारखंड के रामगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग का एक अपराधी घायल हो गया। रविवार देर रात रामगढ़ जिले के बासल चौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कोयला खदान के पास पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का एक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने बताया कि एक कोयला खदान के पास बदमाशों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया…

Read More

इस्लामाबाद । पेट्रोलियम की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ पाकिस्तानी अवाम सड़क पर उतर आई है। कराची, जैकबाबाद, हैदराबाद, सुक्कुर और सिंध प्रांत के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने प्रदर्शन किया और रैलियां निकालीं। सुक्कुर में सिंध यूनाइटेड पार्टी (एसयूपी) ने रविवार को स्थानीय प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के जाने-माने अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कफन पहनकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया और भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान एसयूपी के नेता ईदन जगिरानी ने पेट्रोल कीमत में बढ़ोतरी की आलोचना करते हुए कहा कि “महंगाई का…

Read More