Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महिला आरक्षण की राह में ब्रेक, लोकसभा में गिरा संविधान संशोधन बिल

    April 17, 2026

    रांची में रविवार को 96 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, सख्त होगी सुरक्षा व्यवस्था

    April 17, 2026

    होर्मुज को पूरी तरह खोला गया, ईरानी विदेश मंत्री ने किया ऐलान

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला आरक्षण की राह में ब्रेक, लोकसभा में गिरा संविधान संशोधन बिल
    • रांची में रविवार को 96 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, सख्त होगी सुरक्षा व्यवस्था
    • होर्मुज को पूरी तरह खोला गया, ईरानी विदेश मंत्री ने किया ऐलान
    • अब रामगढ़ पहुंची ट्रेजरी घोटाले की आंच, पशुपालन विभाग के पूर्व लेखापाल मुनिंद्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    • जमशेदपुर में बनेगा झारखंड का पहला अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, जानें इसकी खासियत
    • दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश
    • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाबा हरिहर नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
    • चाईबासा में नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को उपायुक्त ने दिया नियुक्ति पत्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ट्रंप ने ईरान डील और सीजफायर पर आगे बढ़ने के संकेत दिए
    Blog

    ट्रंप ने ईरान डील और सीजफायर पर आगे बढ़ने के संकेत दिए

    News MaatiBy News MaatiApril 17, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान अब समझौता होने के काफी करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि परमाणु समझौते पर प्रगति हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो संघर्ष विराम (सीजफायर) को आगे बढ़ाया जा सकता है। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “ईरान समझौता करना चाहता है और हम उनसे बहुत अच्छे तरीके से बातचीत कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि ईरान अब वे कदम उठाने को तैयार है, जिनके लिए वह दो महीने पहले तैयार नहीं था। उन्होंने साफ किया कि मुख्य उद्देश्य वही है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर ईरान के पास परमाणु हथियार हुआ तो दुनिया के लिए बड़ा खतरा होगा।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी समझौते में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सके।ट्रंप ने कहा कि बातचीत तेजी से आगे बढ़ सकती है और अगली आमने-सामने की बैठक शायद वीकेंड में हो सकती है। सीजफायर को लेकर उन्होंने कहा कि इसे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन यह तय नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर हम समझौते के करीब होंगे तो मैं इसे बढ़ा सकता हूं, लेकिन हम पहले ही काफी करीब हैं।”साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो फिर से लड़ाई शुरू हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य और आर्थिक दबाव के कारण ही ईरान बातचीत की मेज पर आया है। उन्होंने प्रतिबंधों को बहुत प्रभावी बताया और कहा कि इनके कारण ईरान कोई खास व्यापार नहीं कर पा रहा है और उसकी ताकत भी काफी कम हो गई है।उन्होंने यह भी कहा कि बाजार और तेल की कीमतों पर इसका अच्छा असर दिख रहा है। उन्होंने कहा, “शेयर बाजार अच्छा चल रहा है। तेल की कीमतें नीचे आ रही हैं… ऐसा लग रहा है कि हम ईरान के साथ एक डील करने जा रहे हैं।”मध्य पूर्व के बारे में ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच चल रही अलग बातचीत को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के लिए संघर्ष विराम का एक अच्छा प्रस्ताव बन रहा है, जिसमें हिजबुल्लाह भी शामिल हो सकता है।ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी हाल की बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मेरी उनसे बहुत अच्छी बात हुई, वे अच्छा काम कर रहे हैं।” उन्होंने इस बातचीत को सकारात्मक बताया। यूक्रेन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वहां हालात बदल रहे हैं, लेकिन फिलहाल उनका ज्यादा ध्यान ईरान पर है। उन्होंने कहा, “यूक्रेन में बहुत लोग मर रहे हैं, लेकिन अभी हमारा मुख्य ध्यान ईरान पर है।”ट्रंप ने ईरान पर अपने रुख को लेकर पोप की आलोचना को खारिज कर दिया और जोर देकर कहा कि उन्हें असहमत होने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा, “पोप जो चाहें कह सकते हैं… लेकिन मैं उनसे असहमत हो सकता हूं।” उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि ईरान को परमाणु क्षमता हासिल करने देना वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर देगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    महिला आरक्षण की राह में ब्रेक, लोकसभा में गिरा संविधान संशोधन बिल

    April 17, 2026

    रांची में रविवार को 96 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, सख्त होगी सुरक्षा व्यवस्था

    April 17, 2026

    होर्मुज को पूरी तरह खोला गया, ईरानी विदेश मंत्री ने किया ऐलान

    April 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,368

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,037

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026785
    Don't Miss
    Blog

    महिला आरक्षण की राह में ब्रेक, लोकसभा में गिरा संविधान संशोधन बिल

    By News MaatiApril 17, 20263

    नई दिल्ली। महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा में शुक्रवार…

    रांची में रविवार को 96 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, सख्त होगी सुरक्षा व्यवस्था

    April 17, 2026

    होर्मुज को पूरी तरह खोला गया, ईरानी विदेश मंत्री ने किया ऐलान

    April 17, 2026

    अब रामगढ़ पहुंची ट्रेजरी घोटाले की आंच, पशुपालन विभाग के पूर्व लेखापाल मुनिंद्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    April 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    महिला आरक्षण की राह में ब्रेक, लोकसभा में गिरा संविधान संशोधन बिल

    April 17, 2026

    रांची में रविवार को 96 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, सख्त होगी सुरक्षा व्यवस्था

    April 17, 2026

    होर्मुज को पूरी तरह खोला गया, ईरानी विदेश मंत्री ने किया ऐलान

    April 17, 2026

    अब रामगढ़ पहुंची ट्रेजरी घोटाले की आंच, पशुपालन विभाग के पूर्व लेखापाल मुनिंद्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    April 17, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.