Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
- ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
- ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
- ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
Author: News Maati
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की समाप्ति के बाद अब प्रदेश में नई सरकार गठन की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राजभवन पहुंचे और 19 नवंबर को विधानसभा विघटित करने के लिए मंत्रिमंडल की अनुशंसा वाला पत्र सौंपा। राजभवन से बाहर निकलने के बाद बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्यपाल से मिले और उन्हें 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा को विघटित करने वाली अनुशंसा का पत्र सौंपा गया। मंत्री चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद की बुरी तरह से हार हुई। 18 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का दावा करने वाले तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की पार्टी राजद 25 सीटों पर ही सिमट गई। राजद के इस खराब प्रदर्शन के बाद अब मदन प्रसाद (Madan Prasad Madhuban) की चर्चा खूब हो रही है। ये वही मदन प्रसाद हैं, जिनका राजद ने टिकट काट दिया था और वह फूट-फूट कर रोने लगे थे। मदन प्रसाद पटना स्थित लालू यादव के घर के बाहर जमीन पर भी लेट गए थे और गुस्स-गुस्से में कह दिया था कि राजद को…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले तक राज्य की राजनीति में बड़ा परिवर्तन का दावा करने वाली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी औंधे मुंह गिर गई। 243 में से 238 सीटों पर जन सुराज पार्टी ने प्रत्याशी उतारे, जिनमें से 236 सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। इसे लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आंकड़े जारी किए हैं। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “उन सभी पत्रकारों और सर्वेक्षणकर्ताओं के लिए जिन्होंने सोचा था कि जन सुराज पार्टी बिहार में एनडीए का भाग्य तय करेगी, यहां कुछ आंकड़े…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान को 20 नवंबर तक जनता के लिए बंद कर दिया है। मैदान में बड़े स्तर पर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्थाओं और मेहमानों के स्वागत…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए कार बम विस्फोट मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। एनआईए ने इस मामले में कश्मीर के रहने वाले आमिर राशिद अली नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शख्स ने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस आतंकी हमले की साजिश रची थी। इस हमले में 10 लोगों की जान चली गई थी और 32 अन्य घायल हो गए थे। एनआईए ने आमिर राशिद अली को राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के…
हैदराबाद। सऊदी अरब में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उमरा के लिए गए 42 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब हैदराबाद से गए यात्रियों से भरी बस की टक्कर एक डीज़ल टैंकर से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस ने तत्काल आग पकड़ ली और कई लोगों की मौके पर ही जान चली गई। मरने वालों में अधिकांश लोग हैदराबाद के रहने वाले हैं। घटना के बाद तेलंगाना सरकार सक्रिय हो गई है। सरकार ने बताया कि वह लगातार रियाद स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का बेहद खराब प्रदर्शन रहा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को मिली करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में विवाद चल रहा है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ते हुए परिवार से नाता तोड़ दिया। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजद पर तंज कसा। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्य और रोहिणी आचार्य लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। भाजपा ने वीडियो के साथ लिखा, टबिहार की जनता ने आरजेडी को नहीं चुनकर जंगलराज से बचा…
चान्हो। पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने कहा है कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की शुरुआत अपने घर से ही होनी चाहिए ।श्री सिंह चान्हो के चोरेया गांव में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा चान्हो मांडर इकाई के वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास बलिदान और समाज और देश की रक्षा का रहा है जिसे गलत ढंग से इतिहास लेखकों ने चित्रित किया है । शराब और मांसाहार को क्षत्रिय खानपान के रूप में प्रचारित करने पर आपत्ति करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता तो राणा…
पटना। बिहार में नीतीश कुमार की नई पारी की कवायदों ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार को वर्तमान सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। 11.30 बजे से होने वाली बैठक में सरकार का इस्तीफे का प्रस्ताव पास किया जाएगा। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल से मिल पहले तो इस्तीफा देंगे। इसके बाद नई सरकार गठन का प्रस्ताव पेश करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। सबसे पहले शनिवार और रविवार को एनडीए के अनेक विधायक और वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। विधायक दल से लेकर पार्टी संगठन तक, सभी…
रांची। झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से लोग ठिठुर रहे है। राज्य के खूंटी में न्यूनतम तापमान गिरकर सामान्य से सात डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं बढ़ी ठंड के चलते राजधानी रांची में भी न्यूनतम तापमान गिरकर नौ डिग्री पहुंच गया है जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं पिछले 24 घंटों में रांची सहित पश्चिमी जिलों में शीतलहर चली, जबकि कहीं-कहीं भीषण शीत लहर (सर्व कोल्ड वेव) की स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा, जबकि सुबह और शाम…