Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जेपीएससी-जेएसएससी की कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों से मिले डॉ. अभिषेक सिंह, बढ़ाया हौसला
- योगी सरकार की नई पहल: जेन जी तक पहुंचेंगे युवा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी
- झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा मुठभेड़ में घायल, हजारीबाग के बड़कागांव में 13 माइल गोलीकांड का आरोपी है अंकित
- संसद के मानसून सत्र अंतिम सप्ताह में अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, जानें क्या है माजरा
- जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों और सरकार के बीच हुयी वार्ता, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
- ब्राह्मणों के नाम पर वोट चाहिए, सत्ता सिर्फ परिवार के लिए, ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला
- बिहार में डीपीओ अजीत अमर के मकान से 40 लाख के आभूषण बरामद
- युवाओं को बताइए 2005 से पहले कैसा था बिहार: निशांत
Author: News Maati
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रक्षा राजनाथ सिंह द्वारा ‘अग्निपथ’ योजना के बारे में दिए गए बयान को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के बाद अब चुनाव के चलते इस योजना में खामियां स्वीकारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इसके लिए युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को एक टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम में ‘अग्निपथ’ योजना का बचाव करते हुए कहा कि युवाओं की भर्ती से जोखिम लेने की भावना बढ़ेगी और प्रौद्योगिकी-कुशल सशस्त्र बल तैयार होंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि…
रांची : झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं सीता सोरेन ने गुरूवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इससे पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से सीता सोरेन का स्वागत किया। प्रेसवार्ता में सीता सोरेन ने कहा कि राज्य के विकास को लेकर दुर्गा सोरेन का सपना आज भी अधूरा है और उसे हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने कहा कि 14 साल मैंने पार्टी और परिवार में दर्द झेला। मेरे परिवार को अलग-थलग कर दिया गया। मेरी बातों की लगातार अनदेखी की गई। मुझे कभी सम्मान नहीं मिला और मैं लगातार संघर्ष…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की हिरासत बृहस्पतिवार को एक अप्रैल तक बढ़ा दी। दिल्ली सीएम की रिमांड मांगने के दौरान ईडी ने बताया कि एक मोबाइल फोन (अरविंद केजरीवाल की पत्नी) में डेटा निकाला गया है और फिलहाल उसका विश्लेषण किया जा रहा है। हालांकि, अन्य चार डिजिटल डिवाइस से मिला डेटा (सीएम केजरीवाल से जुड़ा) सीज कर दिया गया है, जो कि 21 मार्च, 2024 को दिल्ली सीएम के परिसर से तलाशी के दौरान पाया गया था। यह डेटा निकाला जाना बाकी…
रांची : रांची लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे पूर्व भाजपा नेता रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि वह रांची सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। नई दिल्ली में गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस के मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। रामटहल चौधरी ने वर्ष 2019 में भाजपा का टिकट न मिलने के बाद पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव…
कोलकाता, एजेंसियां : कोल इंडिया लि. की तापीय बिजलीघरों को कोयला आपूर्ति 61 करोड़ टन के लक्ष्य को पार कर गई है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 27 मार्च तक 61.01 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह बिजली क्षेत्र को अबतक की सबसे अधिक कोयला आपूर्ति है।’’ उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कोल इंडिया की कोयले की आपूर्ति पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.93 करोड़ टन अधिक है। कंपनी के बयान के अनुसार, कोयला आधारित संयंत्रों में वर्तमान औसत दैनिक आपूर्ति 17.6 लाख टन है। यह बिजली क्षेत्र…
कुआलालंपुर, एजेंसियां : विदेश मंत्री एस जयशंकर की मलेशिया यात्रा और देश के शीर्ष नेताओं के साथ उनकी मुलाकात उन्नत द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर प्रदान करने वाली थी। बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान में यह बात कही गयी। जयशंकर सिंगापुर, फिलीपीन और मलेशिया की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में 27 और 28 मार्च को कुआलालंपुर में थे। भारत के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर बिन इब्राहिम से मुलाकात की और भारत-मलेशिया उन्नत रणनीतिक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय संबंधों को और गहन करने में उनके समर्थन के…
रांची, एजेंसियां : झारखंड की लोहरदगा (एसटी) सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव संविधान की रक्षा की लड़ाई होगी। कांग्रेस ने बुधवार रात झारखंड की दो अन्य सीट के साथ इस संसदीय क्षेत्र से भगत की उम्मीदवारी की घोषणा की। कांग्रेस ने बुधवार रात झारखंड की दो अन्य सीट के साथ इस संसदीय क्षेत्र से भगत की उम्मीदवारी की घोषणा की। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा, ‘यह (लोकसभा चुनाव) हमारे संविधान की रक्षा की लड़ाई है। मैं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए लड़ूंगा, जो देश में व्याप्त नफरत…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और देश के लोगों को सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा होना चाहिए। ‘टाइम्स नाउ समिट’ के समापन दिवस पर बातचीत के दौरान अग्निवीर योजना की आलोचना को लेकर एक सवाल पर मंत्री ने कहा कि ऐसे सवालों का ‘‘कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कोई मानता है कि सशस्त्र बलों का युवा स्वरूप होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने लगभग 50 साल लंबे अपने राजनीतिक सफर के किस्से भी साझा किए। यह पूछे जाने पर…
नयी दिल्ली : दिल्ली की सरकार जेल से न चलने देने के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के बयान के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘‘राजनीतिक साजिश’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘लोग (इसका) जवाब देंगे।’’ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 21 मार्च को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और बाद में यहां एक अदालत ने मुख्यमंत्री को 28 मार्च (आज) तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था। आप नेताओं ने कई मौकों पर केजरीवाल के इस्तीफे से इनकार किया और…
रांची : दूरदर्शन की क्विज़ प्रतियोगिता “खुद को जाने, खुद को परखें” के तहत “भारत के स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड की भूमिका” विषय पर केन्द्रित प्रतियोगिता में टीआरएल संकाय के नागपुरी विभाग के शानदार प्रदर्शन के बल पर शीर्ष स्थान पर रहने वाले सफल छात्राओं प्रीति मुण्डा और श्वेता कुमारी को गुरूवार को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता टीआरएल संकाय के समन्वयक डॉ हरि उरांव ने की। वहीं, संचालन प्राध्यापक डॉ रीझू नायक व धन्यवाद प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने किया। गौरतलब हो कि ये छात्राएं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के एमएससी-आईटी, एमए राजनीति शास्त्र और…