Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- खूंटी के अभिषेक को टाइम्स आॅफ इंटरप्रीनर्स मैगजीन में मिली जगह
- झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन का दीपावली मेला शुरू
- शहनवाज हुसैन की बहू अफशां अकरम खान पटना पहुंचीं, भाजपा-कांग्रेस नेता बने समधी
- सिंधिया राजपरिवार के संपत्ति बंटवारा विवाद मामले की सुनवाई टली, अब 04 नवंबर दर्ज होंगे प्रतिमा देवी के बयान
- सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी ने बुलाया युवाओं का मॉक पार्लियामेंट, लोकतंत्र बनाम अराजकता विषय पर होगी चर्चा
- चुटुपालू-चरही घाटी में सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश, 239 करोड़ से बनेगी पांच किमी सड़क
- रांची में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 5 लाख की ठगी, थाने में शिकायत
- झारखंड में कर चोरी रोकने और राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए सरकार लेगी एआई की मदद
Author: News Maati
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। फिल्म 14 जून को रिलीज होनी थी। शीर्ष अदालत ने फिल्म पर इस्लामी आस्था और विवाहित मुस्लिम महिलाओं का अपमान करने के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए इसके रिलीज पर रोक लगा दी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की अवकाशकालीन पीठ ने याचिकाकर्ता अजहर बाशा तंबोली की ओर से पेश हुईं वकील फौजिया शकील की दलीलों पर संज्ञान लेते हुए बम्बई उच्च न्यायालय से याचिका पर शीघ्र निर्णय लेने को कहा। पीठ ने फिल्म को रिलीज करने पर रोक…
नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक’ (नीट-यूजी) में प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसका कोई प्रमाण नहीं है। प्रधान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नीट-यूजी में प्रश्नपत्र लीक होने का कोई प्रमाण नहीं है. एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) में भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद हैं। यह बहुत ही प्रामाणिक संस्था है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय मामले में सुनवाई कर रहा है और हम उसके फैसले का पालन करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि किसी छात्र को नुकसान नहीं उठाना पड़े।’’ केंद्र ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय से…
सुशोभित यह चिड़िया कैसे मरी थी? साल १९७४ की बात है। गुजरात में नवनिर्माण आन्दोलन चल रहा था। अहमदाबाद में आन्दोलन उग्र हो उठा, पुलिस को गोलीबारी करने पर मजबूर होना पड़ा। एक आवारा और बेपरवाह गोली एक मासूम चिड़िया को जा लगी। उसका काग़ज़ सरीखा हलका शरीर किसी टूटे पत्ते की तरह धरती पर जा गिरा! कुछ भलेमानुष बाद में वहाँ से गुज़रे तो उन्होंने चिड़िया के उस शव को पाया। उनके भीतर रौशनी की तरह, इलहाम की तरह यह गूँजा कि प्रकृति की यह सुन्दर सन्तान पूर्णतया निर्दोष थी, उसका कोई भी दोष नहीं था, तब भी उसे…
नयी दिल्ली: भारत ने एक भीषण भूस्खलन से प्रभावित हुए पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत के लिए बृहस्पतिवार को 19 टन मानवीय और आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री भेजी। पिछले महीने के आखिर में भारत ने भूस्खलन के मद्देनजर इस द्वीपीय राष्ट्र को दस लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की थी। पापुआ न्यू गिनी से आई खबरों के अनुसार, भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में विनाशकारी भूस्खलन के मद्देनजर भारत ने अपने करीबी भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच (एफआईपीआईसी)…
नई दिल्ली । हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसके जरिए लोगों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक बार फिर योग को अपने जीवन में शामिल करने का आग्रह करते हुए ‘आसन’ का एक वीडियो शेयर किया। पीएम मोदी ने एक्स पर आसन करते हुए अपना एआई-जनरेटेड वीडियो शेयर किया और कहा, “ताड़ासन शरीर के लिए बहुत अच्छा है। इससे बॉडी को ज्यादा ताकत मिलती है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले, पीएम मोदी योग के अलग-अलग…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी मतदाताओं की नाराजगी की वजहें ढूंढी जाने लगी हैं। भले ही कम सीटों के साथ एनडीए सरकार वापस आ गई है तो उसने अपनी नीतियों की समीक्षा शुरू कर दी है। जिन इलाकों से बड़ी संख्या में युवा सेना में जाते हैं, वहां भी बीजेपी को चुनावी नुकसान उठाना पड़ा है। इस कारण अग्निपथ स्कीम की पड़ताल भी शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3.0 सरकार ने 10 प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के एक समूह को अग्निपथ योजना की समीक्षा करने और सशस्त्र बलों की भर्ती योजना को अधिक आकर्षक…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज NEET को लेकर दूसरी याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें एनटीए ने कोर्ट से कहा वो नीट का एग्जाम दोबारा लेगा। यह सुनवाई छात्रों को मिले ग्रेस मार्क को लेकर की गई। NTA की तरफ से कहा गया कि 12 जून को हुई बैठक में छात्रों का डर दूर करने के लिए कुछ निर्णय किए गए हैं। आगे एनटीए ने स्पष्ट करते हुए कहा कि 1563 छात्रों के लिए 23 जून को दोबारा एग्जाम होगा यानी 1563 ग्रेस मार्क वाले छात्रों को ही दोबारा एग्जाम देना होगा। केंद्र सरकार ने कोर्ट में कहा है कि…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मिलने की संभावना है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए एयर फोर्स वन के विमान में इटली प्रस्थान के दौरान सुलिवन ने संवाददाताओं से कहा, ह्वउन्हें (बाइडन को) उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी वहां आएंगे। भारत ने फिलहाल औपचारिक रूप से उनकी (मोदी) उपस्थिति की पुष्टि नहीं की है लेकिन हमें उम्मीद है कि दोनों नेता एक-दूसरे से मिल सकते हैं। मुलाकात…
मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार को महंगाई के आंकड़ों में गिरावट के कारण नए रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत की। खुलते ही बेंचमार्क BSE सेंसेक्स और निफ्टी ने नए शिखर छुए, BSE सेंसेक्स 77,102 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,481 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स ने अपनी बढ़त को कुछ हद तक गंवा दी थी। सेंसेक्स 373 अंकों की बढ़त के साथ 76,979 के स्तर पर था, जबकि निफ्टी50 0.50 प्रतिशत बढ़कर 23,439 के स्तर पर पहुंच गया। नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, टाइटन और एनटीपीसी सेंसेक्स पर…
पटना। लोकसभा चुनाव में हार के बाद लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य वापस सिंगापुर लौटीं। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि बच्चों से मिलने सिंगापुर जा रही हैं, 10-15 दिनों में लौट आएंगी। रोहिणी ने कहा था कि वो अब सारण (छपरा) में ही रहेंगी। लोगों के बीच रहकर उनके सुख-दुख की भागीदार बनेंगी। पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो रोहिणी ने कहा कि नीतीश चाचा हमारे बड़े हैं और हम उनसे आशीर्वाद लेते रहते हैं। चाचा अब हम लोग के पास कब आएंगे, ये तो चाचा ही बताएंगे। इंडिया गठबंधन में वापस…