Author: News Maati

रांची। बीआईटी मेसरा का 70वां स्थापना दिवस 14-15 जुलाई को है। प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। समारोह में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि शिकरत करेंगे। वहीं, उद्घाटन सत्र के सम्मानित अतिथि आईआईटी(आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो डॉ सुकुमार मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। बोर्ड आॅफ गवर्नर्स के अध्यक्ष सीके बिड़ला, बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रोफेसर डॉ इंद्रनील मन्ना, रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ संदीप दत्ता व डीन प्रोफेसर डॉ श्रद्धाशिवानी शामिल होंगी। वे संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे। आज बीआईटी लालपुर एक्सटेंशन में पत्रकारों से प्रो डॉ शारदा शिवानी, डॉ विशाल…

Read More

रांची : झारखंड के जाने-माने पर्यावरणविद् डॉ नीतीश प्रियदर्शी ने शुक्रवार को एक्सआइएसएस में व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान में उन्होंने धरती के अस्तित्व में आने से लेकर अब तक हुए पर्यावरणीय बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि धरती बचेगी, तभी मनुष्य का अस्तित्व बचेगा, इसलिए पर्यावरण की रक्षा जरूरी है। कार्यक्रम में उन्हें संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।

Read More

नयी दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा के कारण 150 मुख्य जलाशयों में जलस्तर बढ़कर इनकी कुल क्षमता का 26 फीसदी हो गया है, लेकिन यह पिछले साल की समान अवधि के जलस्तर के मुकाबले कम है। आधिकारिक आंकड़े से यह जानकारी मिली। पिछले हफ्ते इन जलाशयों में जलस्तर कुल क्षमता के मुकाबले 22 फीसदी था। इनकी वर्तमान जल संचय क्षमता 46.311 अरब घन मीटर (बिलियन क्यूबिक मीटर) है, जो इन जलाशयों की कुल संचय क्षमता का 26 प्रतिशत है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि…

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाती मालीवाल से मारपीट करने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को शुक्रवार को जमानत देने से मना कर दिया। न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने कुमार की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा कि वह ‘काफी प्रभावी’ व्यक्ति हैं और उन्हें राहत देने के लिए कोई उचित आधार नहीं बनता। बता दें, 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के मामले में बिभव को दिल्ली पुलिस ने 18 मई को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से वह फरार हो गए थे।…

Read More

नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर शुक्रवार को करीब सात प्रतिशत चढ़ा। इससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 94,866.26 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।। टीसीएस ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 8.7 प्रतिशत बढ़कर 12,040 करोड़ रुपये रहा। आलोच्य अवधि में राजस्व 5.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 62,613 करोड़ रुपये हो गया। उसके बाद आज उसके शेयर में उछाल आया।

Read More

मुंबई। टीसीएस के अच्छे नतीजों से उत्साहित होकर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और प्रौद्योगिकी शेयरों में तगड़ी लिवाली आने से शुक्रवार को दोनों मानक सूचकांक अपने नए शिखर पर पहुंच गए। सेंसेक्स में 622 अंक और निफ्टी में 186 अंकों की बड़ी उछाल दर्ज की गई। कारोबारियों ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस में तेजी ने भी निवेशकों की धारणा को मजबूती दी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 622 अंक यानी 0.78 प्रतिशत उछलकर 80,519.34 के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।  कारोबार के दौरान एक समय यह 996.17 अंक तक उछलकर 80,893.51 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर…

Read More

कोलकाता: कोलकाता के दमदम इलाके में बृहस्पतिवार देर रात बनियान बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जेसोर रोड पर सरोजनी नाइडू कॉलेज के समीप नागेरबाजार में देर रात तीन बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, बनियान बनाने की फैक्टरी में आग बगल में स्थित आइस्क्रीम फैक्टरी से लगने का संदेह है और लपटों को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 30 गाड़ियों को लगाया गया है। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों…

Read More

रांची। टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की चार्जशीट पर धन-शोधन निवारण अधियनियम (पीएमएलए) कोर्ट ने शुक्रवार को संज्ञान लिया। ईडी ने गत चार जुलाई को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके पीएस संजीव कुमार लाल और नौकर जहांगीर आलम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा ने सही ठहराया है। संज्ञान लेने के साथ ही तीनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब मामले में आरोपितों को पुलिस पेपर सौंपा जाएगा। ईडी ने चार्जशीट में लिखा है कि संजीव लाल के नौकर के ठिकानों पर हुई…

Read More

नई दिल्ली। सरकार ने देश में आपातकाल का विरोध करने वाले लोगों के संघर्ष तथा योगदान को याद करने के लिए हर वर्ष 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने का निर्णय लिया है।केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि तत्कालीन सरकार ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू कर सत्ता का घोर दुरूपयोग किया था और लोगों पर ज्यादतियां तथा अत्याचार किये गये थे। अब सरकार ने आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले लोगों के योगदान को याद करने के लिए तथा उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हर वर्ष 25 जून को…

Read More

रांची। झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के खिलाफ एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल में बंद अमन साहू गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने कहा है कि जेल से ही अमन साहू बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। सूचना मिलने पर एटीएस की टीम शुक्रवार को राजधानी रांची और उससे सटे जिले रामगढ़ एवं पतरातू में छापेमारी करके गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने कहा है कि अमन साहू जेल में बंद है। वह जेल से ही अपराध की घटनाओं को अंजाम…

Read More