Author: News Maati

पुणे । महाराष्ट्र कैडर की आईएएस पूजा खेडकर इन दिनों विवादों मे घिरी हैं। पूरे देश में उन्हें लेकर चर्चा हो रही है। ट्रेनी आईएएस अधिकारी पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे यूपीएससी परीक्षा पास करने का आरोप है। केंद्र ने आरोपों की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति का गठन किया। पूजा खेडकर पर दिव्यांगता और ओबीसी कोटा का दुरुपयोग करने का आरोप है। इसके अलावा पूजा खेडकर पर अनुचित व्यवहार के आरोप भी लगे हैं। उन्हें पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया गया है। पूजा खेडकर के मामले में एक और खुलासा हुआ है, उनके पास अकूत संपत्ति है।…

Read More

काठमांडू । नेपाल में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। भूस्खलन के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों बसों में लगभग 63 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। इस हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल दुख जताया है। चितवन के जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि हम घटना स्थल पर हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से रेस्क्यू में बाधा आ रही है। बता दें कि इन दिनों नेपाल में मूसलाधार बारिश हो रही है। पुलिस के अनुसार, काठमांडू जा रही एंजेल बस में 24 और गणपति डीलक्स बस…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है।प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बेंच को भेज दिया है। दिल्ली की अदालत ने एक्साइज़ पॉलिसी मामले से जुड़े एक सीबीआई मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सीबीआई ने 26 जून आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया…

Read More

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार की शुक्रवार को सपाट शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहने के बाद बाजार में तेजी लौटी। सुबह 9:33 तक सेंसेक्स 293 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,191 और निफ्टी 101 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,423 पर था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 173 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,321 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 108 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,028 पर है। बाजार में रुझान तेजी का बना…

Read More

काठमांडू: नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसों के उफनाई नदी में बहने से उनमें सवार कम से कम 65 यात्रियों के लापता होने की खबर है। लापता यात्रियों में सात भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जाते हैं। समाचार पोर्टल ‘माईरिपब्लिका’ की खबर के मुताबिक, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने इस हादसे की पुष्टि की।यादव ने बताया कि बचावकर्मियों ने भूस्खलन के मलबे को…

Read More

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद करने के परिणाम चीन को भुगतने होंगे। बाइडन ने साथ ही कहा कि कुछ यूरोपीय देश चीन में अपने निवेश में कटौती करने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि शी चिनफिंग (चीन के राष्ट्रपति) इस बात को समझें कि प्रशांत बेसिन के साथ-साथ यूरोप को नुकसान पहुंचाने की कीमत चुकानी पड़ेगी । यही बात रूस तथा यूक्रेन के मुद्दे पर भी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसे उदाहरण के लिए यदि आप चीन…

Read More

मुंबई: एयर इंडिया अपने चालक दल के कुछ सदस्यों के लिए आवास की ‘बुकिंग’ करने में विफल रही जिसकी वजह से उन्हें बुधवार रात हैदराबाद में उतरने के बाद लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। एयरलाइन ने कहा कि वह चूक के लिए उचित कार्रवाई करेगी। मामले से परिचित सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया के चालक दल के सदस्य बुधवार की रात होटल की तलाश करते रहे और बृहस्पतिवार तड़के जाकर उन्हें एयरलाइन की उड़ान प्रशिक्षण सुविधा सीटीई में आवास मिल पाया। हालांकि उस कमरे में भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। एक सूत्र ने कहा कि जब चालक…

Read More

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.53 पर स्थिर रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.53 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों में उसने 83.50 से 83.54 प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में कारोबार किया।

Read More

मुंबई: घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 226.11 अंक चढ़कर 80,123.45 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 82.1 अंक की बढ़त के साथ 24,398.05 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 78.2 अंक की बढ़त के साथ 24,402.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी आई। पावर ग्रिड, नेस्ले, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई…

Read More

पटना। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को नीट-यूजी पेपर लीक के कथित सरगनाओं में से एक राकेश रंजन उर्फ रॉकी को पटना के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर पटना स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। जहां से उसे 10 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। नालंदा निवासी राकेश रंजन उर्फ रॉकी कई दिनों से सीबीआई के रडार पर था । प्रवेश परीक्षा में अनियमितताओं पर कार्रवाई शुरू होने के बाद से फरार चल रहा था। वह बार-बार ठिकाने बदल रहा था। रॉकी मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का रिश्तेदार बताया जाता है। उसे सीबीआई ने पटना के…

Read More