Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राघव चड्ढा का एक और वीडियो जारी, नए बयान से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की बढ़ सकती है टेंशन
- कार और बाइक में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल, देवघर-सुल्तानगंज पथ पर हादसा
- नासा ने आर्टेमिस II मिशन से जारी की पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें
- असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी
- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग
- ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
Author: News Maati
रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के सात जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे शनिवार को रांची समेत गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कुहासे में कुछ कमी आई। मौसम विभाग ने राज्य के मध्यवर्ती नौ जिलों में रविवार को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में रविवार को घना कोहरा पड़ने की संभावना है, उनमें रांची, बोकारो, गुमला,…
रांची। टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात करीब 9.30 बजे आर्मी के एक जवान द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों की सतर्कता से 21 वर्षीया युवती को छुड़ाया जा सका। गुवाहाटी से चलकर टाटीसिलवे पहुंची आर्मी की स्पेशल ट्रेन लूप लाइन में खड़ी थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ट्रेन के प्रत्येक कोच में एक-एक आर्मी जवान की तैनाती की गई थी। इसी दौरान अनगड़ा क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती अपने एक रिश्तेदार को लेने टाटीसिलवे स्टेशन के डाउन लाइन स्थित प्लेटफार्म पर पहुंची थी। आरोप है कि…
रांची। झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू की अध्यक्षता में शुक्रवार को सिख समुदाय के साथ आयोग कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में सिख समुदाय के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। मौके पर अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष ने किया और सिख समुदाय के प्रतिनिधियों से समाज की समस्याओं से अवगत कराने का अनुरोध किया। प्रोफेसर हरविंदर सिंह ने उपाध्यक्ष के इस प्रयास की सराहना की और इस तरह के बैठकों का आयोजन राज्य के सभी जिलों में करने का अनुरोध किया। बैठक में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल रांची के सचिव सरदार परमजीत सिंह टिंकू ने सरकार की…
रांची। झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नेक्सजेन शोरूम के मालिक एवं ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। एसीबी ने कांड संख्या 20/2025 के तहत यह कार्रवाई की है, जिससे विनय सिंह की कानूनी परेशानियां और बढ़ गई हैं। दरअसल, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी विनय चौबे के हजारीबाग में उपायुक्त पद पर रहने के दौरान हुए कथित वन भूमि घोटाले से जुड़े आरोपों में विनय सिंह पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फिलहाल विनय सिंह कुल चार मामलों में…
नई दिल्ली। नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने की दिशा में पहल कहते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग रांची में “शी सर्व” नामक कार्यक्रम की शुरूआत करने जा रहा है। इसका उद्घाटन 22 दिसंबर को रांची विश्वविद्यालय में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर करेंगे। “शी सर्व ” कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षा बलों में करियर बनाने की आकांक्षा रखने वाली युवा महिलाओं को उपलब्ध अवसरों, चयन प्रक्रियाओं, प्रशिक्षण आवश्यकताओं और करियर संभावनाओं के संबंध में प्रामाणिक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना है। यह पहल युवतियों को रक्षा सेवाओं में भागीदारी के लिए तैयार करने के…
नई दिल्ली । सट्टेबाजी मंच ‘1एक्सबेट’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ा ऐक्शन लिया है। उसने कई क्रिकेटर्स और एक्टर्स की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। एजेंसी ने क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, अभिनेता सोनू सूद, नेहा शर्मा और अन्य की संपत्तियां अटैच की हैं। इस मामले में एजेंसी कई क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से पूछताछ कर चुकी हैं, जिसके बाद संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई। संघीय जांच एजेंसी ने इससे पहले इसी मामले में पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना से इसी तरह पूछताछ के बाद उनकी…
धनबाद। धनबाद जिले में अवैध बालू तस्करी और ढुलाई में लगे ट्रैक्टर चालकों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शुक्रवार को कतरास थाना क्षेत्र का है, जहां मामूली विवाद के बाद एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पुत्री बाल-बाल बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कंको मूसा पहाड़ी पुल के पास राजगंज–महुदा राष्ट्रीय राजमार्ग-32 (एनएच-32) पर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार पिता-पुत्री से उसकी बहस हो…
लातेहार। पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया) के एरिया कमांडर और एक लाख रुपये के इनामी नक्सली आलोक यादव ने शुक्रवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान उसने एक देसी कार्बाइन और चार गोलियां भी पुलिस को सौंपीं। आलोक यादव लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र का निवासी है। लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आलोक यादव ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस मौके पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों के वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नक्सलियों…
रांची। मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) से जुड़े एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान सलमान खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि सलमान पर आरोप है कि उसने इसी माह 16 दिसंबर को खलारी थाना क्षेत्र में लेवी…
मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी निवेशकों की लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार चार दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को उछाल के साथ बंद हुए। मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स में 447 अंक की तेजी रही जबकि एनएसई निफ्टी 151 अंक चढ़ गया। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका में नवंबर के खुदरा मुद्रास्फीति आंकड़े उम्मीद से कम रहने से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आगे और कटौती की उम्मीद मजबूत हुई है जिससे निवेशकों का रुझान शेयरों की ओर बढ़ा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 447.55 अंक यानी 0.53 प्रतिशत चढ़कर 84,929.36 अंक…