Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
नयी दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से 2025-26 शैक्षणिक सत्र से साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने के संबंध में व्यवस्थागत तैयारी करने को कहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर प्रणाली शुरू करने की योजना को खारिज कर दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय और सीबीएसई साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए अगले महीने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ चर्चा करेंगे।
नयी दिल्ली: चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच, उच्चतम न्यायालय ने ‘ईवीएम’ के जरिये डाले गए वोट का ‘वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल’ (वीवीपैट) के साथ शत-प्रतिशत मिलान कराने संबंधी याचिकाएं शुक्रवार को खारिज कर दी और कहा कि तंत्र के किसी भी पहलू पर ‘‘आंख मूंद कर अविश्वास करना’’ अवांछित संशय पैदा कर सकता है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने मामले में सहमति वाले दो फैसले सुनाये और इस मामले से जुड़ी वे सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। इन याचिकाओं में मतपत्रों से चुनाव कराने की प्रकिया को फिर से उपयोग में…
नयी दिल्ली: वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में मजबूती रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। सोना 350 रुपये की मजबूती के साथ 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में यह 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 600 रुपये के उछाल के साथ 84,700 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 84,100 रुपये प्रति किलो था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशों में मजबूत…
मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों के एजेंट के रूप में काम करने वाले ऋण सेवा प्रदाताओं (एलएसपी) को अपने पास उपलब्ध सभी कर्ज प्रस्तावों की जानकारी उधारकर्ताओं को देने का प्रस्ताव शुक्रवार को रखा। आरबीआई ने कहा कि सभी कर्ज प्रस्तावों की जानकारी सामने होने पर संभावित कर्जदार के लिए फैसला करना आसान होगा। कई एलएसपी ऋण उत्पादों के ‘एग्रीगेटर’ के तौर पर भी काम करते हैं। इस तरह उनके पास कई ऋण उत्पादों के बारे में जानकारी होती है। एलएसपी विनियमित बैंकिंग इकाई (आरई) का एजेंट होता है जो ग्राहक जोड़ने, मूल्य-निर्धारण करने, निगरानी और विशिष्ट…
रांची : हर मतदाता का वोट बेशकीमती है और उसे सोच-समझकर मतदान करना चाहिए।शनिवार को ये बातें रांची के डीडीसी और स्वीप के नोडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने कहीं। वे रांची प्रेस क्लब में एडीआर और मंथन युवा संस्थान की ओर से आयोजित स्टेट कंसलटेशन वोटर्स अवेयरनेस प्रोग्राम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान वोटर्स का टर्नआउट बेहद कम है और शहरी क्षेत्र में यह और भी कम है। ऐसे में यह समाज और युवाओं का दायित्व है कि वे मतदान के प्रति जागरूक हों और बढ़चढ़कर मतदान करें। उन्होंने कहा कि नेता वही करते…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह राज्य सरकार द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों के उन 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन का भुगतान करेगी, जिनकी नियुक्तियों को कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक आदेश में रद्द कर दिया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है और वह शीर्ष अदालत का फैसला आने तक शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को वेतन देने पर विचार कर रही है।
पटना : पटना जंक्शन से सटे एक होटल में भीषण आग लग गयी है। सुबह करीब 10 बजे आग लगी। जिसके बाद देखते-देखते पूरे बिल्डिंग में आग का धुएं भर गया। आग की लपटे इतनी भयावह थी कि उसने अपने लपटे में बगल की इमारत को भी ले लिया। गुरुवार को हुई घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम सक्रिय हुई और आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। सूत्रों के अनुसार आग में जलकर दो व्यक्ति की…
गुमला : झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत ने बृहस्पतिवार को लोहरदगा लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन करने के बाद उन्होंने दावा किया कि वह एक लाख वोटों के अंतर से यह चुनाव जीतेंगे। झारखंड में चार सीट के लिए नामांकन की आखिरी तिथि 25 अप्रैल थी, लेकिन 29 अप्रैल तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। लोहरदगा, सिंहभूम, खूंटी और पलामू लोकसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होगा।
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हेमलाल मुर्मू को पार्टी का केन्द्रीय प्रवक्ता बनाया है। झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन के आदेशानुसार हेमलाल मुर्मू को केन्द्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया है। इस संबंध में पार्टी ने अधिसूचना जारी कर दी है। पार्टी ने उनसे उम्मीद जताई है कि वह संगठन के क्रियाकलापों को बेहतर ढंग से प्रचारित और प्रसारित करेंगे। बता दें कि झामुमो में पहले से ही दो प्रवक्ता हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय। दोनों ही प्रवक्ता पद के साथ-साथ केंद्रीय महासचिव के पद की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आशा है कि आप अपने…
नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया है। कंपनी के पास ऐसे ही 70 और विमानों को खरीदने का विकल्प होगा। लगभग 17 साल से सक्रिय इंडिगो में फिलहाल 350 पतले आकार के विमानों का परिचालन होता है। हालांकि, कंपनी ने दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल के लिए तुर्किश एयरलाइंस से दो बोइंग 777 विमान पट्टे पर लिए हैं।