Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
पटना : सारण लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पूरा लालू परिवार मौजूद रहा। राजद सुप्रीमो और पिता लालू यादव, मां और पूर्व सीएम राबड़ी देवी, दोनों भाई तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव तथा बहन मीसा भारती साथ रहें। नामांकन दाखिल करने के बाद रोहिणी एक जनसभा को संबोधित करेंगी। बता दें कि रोहिणी बीते कुछ दिनों से लगातार सारण में प्रचार-प्रसार कर रही हैं। इस दौरान लालू यादव ने छपरा पहुंचकर बेटी के लिए कैंपेन किया था। इस लोकसभा चुनाव में लालू यादव के परिवार से दो बेटियां…
नई दिल्ली : हेमंत सोरेन की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने ईडी को शपथ पत्र दायर कर जवाब दाखिल करने को निर्देश दिया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाईकोर्ट द्वारा उनकी याचिका पर फैसला सुनाने में देरी को चुनौती दी गई है। साथ ही इसमें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई है। हेमंत सोरेन की ओर से उनके वकील कपिल सिब्बल और…
रांची : केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने तमाड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में रविवार को जनसंपर्क कर जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की दस साल की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देशभर में रहने वाले किसान हो, महिला हो, युवा हो, चाहे गरीब हो सबके लिए नीति बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है। आज भारत सरकार जनता की भलाई के लिए नीतियां बनाकर राज्य सरकार को पैसा भेजती है लेकिन राज्य सरकार इन योजनाओं को लागू करने में विफल है।…
रांची : कांग्रेस की रांची लोकसभा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को रांची सिविल कोर्ट पहुंची। यहां उन्होंने वकीलों से मुलाकात की। फिर अधिवक्ताओं से आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि रांची लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की पुत्री हैं। उन्होंने सोमवार को रांची सिविल कोर्ट परिसर जाकर वहां उपस्थित अधिवक्ताओं से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर सुश्री सहाय के साथ उनके पिता सुबोध कांत सहाय भी उपस्थित थे। मौके पर यशस्विनी सहाय ने वकीलों से बातचीत के दौरान अपनी प्राथमिकताएं भी बताई। इस अवसर पर कई कांग्रेसी…
चंडीगढ़/नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों को एएन-32 विमान के जरिए लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया। वायुसेना ने रविवार को यह जानकारी दी। इन मरीजों में से एक को हृदय संबंधी समस्या है। वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए कहा कि भारतीय वायुसेना और स्थानीय नागरिक प्रशासन की योजना एवं त्वरित कार्यान्वयन ने दो लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसने कहा, ‘‘मरीजों को निकालने का अनुरोध मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए एक एएन-32 परिवहन विमान से, गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों को इलाज के लिए लेह…
पटना : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने वायरल गानों के लिए जाने जाने वाले राकेश मिश्रा और भोजपुरी की न्यू सेंसेशन शिवानी सिंह ने किया धमाका। यह धमाका उन्होंने अपने नये गाने से किया है। गाना है – “सावत के दीवाना”, जिसे राकेश मिश्रा ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में दोनों की प्ले बैक सिंगिंग लाजवाब है। गाने की मेकिंग शानदार है। गाने लोगों को झुमने पर मजबूर कर देने वाला है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और यह अब तेजी से वायरल हो रहा है। गाना “सावत के दीवाना”…
नयी दिल्ली : अडाणी समूह की मीडिया कंपनी एनडीटीवी लिमिटेड को वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 8.74 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 1.35 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालांकि कंपनी का राजस्व मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में 59 प्रतिशत बढ़ गया। डिजिटल मौजूदगी बढ़ने से कंपनी को राजस्व बढ़ाने में मदद मिली।
पिंगला: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह “नौकरी खाने वाली” पार्टी है और करीब 26,000 शिक्षकों की आजीविका “छीनने की साजिश” के लिए राज्य के लोग उसके नेताओं को माफ नहीं करेंगे। ममता घाटल में पार्टी उम्मीदवार देव के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने भाजपा के साथ माकपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला तथा दोनों दलों को राज्य में भाजपा की “आंख और कान” बताया।
भोपाल : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए मतदाताओं से उन्हें “राजनीतिक विदाई” देने की अपील की। उन्होंने राजगढ़ लोकसभा सीट के तहत आने वाले खिलचीपुर में शुक्रवार को चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि श्रीमान बंटाधार से कहिए कि हम आपको राजगढ़ को बीमारु जिला नहीं बनाने देंगे। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय को राजनीति से “भव्य विदाई” देने की अपील करते हुए शायराना अंदाज में कहा, “अब समय आ गया है। इनको परमानेंट विदाई देने का। दिग्विजय की विदाई…
रांची : रांची में शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस मांडर में सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर पलट गयी। बस में 30 बच्चे सवार थे। मांडर पुलिस थाने के प्रभारी राहुल ने से कहा, ‘‘स्कूल के करीब 15 बच्चे घायल हो गए। उन्हें नजदीकी मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि एक बच्चे के सिर में चोट आयी है, उसका ‘सीटी स्कैन’ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाकी सभी बच्चे ठीक हैं। राहुल ने बताया कि हादसे की…