Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कुछ दिन पहले दीपिका-रणवीर ने फैंस को ये खुशखबरी दी थी। दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान खुद को ज्यादा से ज्यादा समय दे रही हैं। साथ ही वह बची हुई शूटिंग भी पूरी करती नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले दीपिका को सिंघम अगेन के सेट पर स्पॉट किया गया था। अब सेट से एक बार फिर उनकी फोटो सामने आई है। इस फिल्म में वह एक महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले उन्हें सिंघम के सेट पर…
मुंबई। संजय दत्त ने शुक्रवार को पुण्य तिथि पर अपनी मां नरगिस दत्त को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नरगिस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक खास पोस्ट लिखा है। लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज करने वाली नरगिस दत्त की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती की भी चर्चे थे। दर्शकों का मनोरंजन करने और सुपरहिट फिल्में देने के बाद 3 मई 1981 को नरगिस इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। उनकी मृत्यु कैंसर के कारण हुई। संजय दत्त मशहूर अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस के बेटे हैं। अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्होंने…
गुमला के सिसई में कल प्रधानमंत्री मोदी भरेंगे हुंकार, एसपी शंभू कुमार सिंह ने सुरक्षा की संभाली कमान
गुमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुमला के सिसई प्रखंड में भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के सिसई आगमन को लेकर छारदा रोड सिसई में तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। दोपहर में प्रधानमंत्री सिसई पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाली ली है। पूरे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा कई की व्यवस्था कई चक्र में होगी। गुमला के एसपी शंभू कुमार सिंह लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लाखों लोगों के जुटने के आसार है। जिसको लेकर भाजपा पार्टी…
रामगढ़। रामगढ़ और हजारीबाग की सीमा पर मांडू थाना के समीप बने चेकनाके पर पांच करोड रुपए के सोने और चांदी के जेवर जब्त किए गए हैं। इस मामले में रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने तक जेवर और वाहन को पुलिस कस्टडी में ही रखा गया है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसका प्रयोग चुनाव के दौरान होना था या नहीं। उसमें किसी प्रकार की इनकम टैक्स की चोरी तो नहीं की गई है। बताया जाता है…
रामगढ़। रामगढ़ शहर के राधा गोविंद स्कूल में शुक्रवार की सुबह व्यायाम के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पुलिस राधा गोविंद विद्यालय पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र आर्यन कुमार पांचवी कक्षा में पढ़ता था। वह बच्चा विद्यालय के हॉस्टल में रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। इस हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी की वजह से उस…
बोकारो। जिला प्रशासन ने झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार जयराम महतो को अब नोटिस भेजा है। नोटिस निर्वाचन शाखा ने जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि आपके नाम निर्देशन पत्र में प्रस्तावकों में से सभी का हस्ताक्षर संदेहास्पद लग रहा है, जिसका सत्यापन निर्वाचन पदाधिकारी को करना आवश्यक है। नोटिस में कहा है कि इस संबंध में आपको अवगत कराने के लिए बोकारो निर्वाचन शाखा ने आपको दो मई को दो बार फोन किया गया लेकिन आपने फोन नहीं रिसीव किया। आपको इस बात की सूचना देने के…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को जमीन घोटाले से जुड़े मामले में होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके चाचा के श्राद्ध कर्म में छह मई को पुलिस कस्टडी में शामिल होने की अनुमति दे दी। साथ ही हाई कोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने उनकी प्रोविजनल बेल की याचिका को खारिज कर दिया। पुलिस कस्टडी के दौरान कोर्ट ने मीडिया और गवाह से बात नहीं करने या कोई राजनीतिक बयान नहीं देने की बात भी कही है। हेमंत सोरेन के चाचा राजा राम सोरेन का शनिवार की सुबह निधन हो…
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कहा कि वह दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर दलीलें सुनने को लेकर विचार करेगा। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से कहा कि गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई में समय लगने की संभावना है और इसलिए, अदालत उन्हें अंतरिम जमानत देने पर जांच एजेंसी का पक्ष सुनने पर विचार कर रही है। राजू ने कहा कि…
लातेहार। पुलिस ने एक तस्कर को 81 लाख रुपये के अफीम और डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। बरियातू थाना क्षेत्र के श्रीसमाध गांव में छापेमारी कर लगभग 81 लाख 15 हजार 300 रुपये का अफीम और डोडा जब्त किया। जब्त अफीम और डोडा 18 बोरे में 541 किलोग्राम जब्त किया गया है। तस्कर भगत गंझू गिरफ्तार किया गया है। लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीसमाध गांव के बेलवाटीकर टोला का रहने वाला भगत गंझू और बघमरी गांव का महेन्द्र गंझू आसपास के गांव से कम दाम पर अफीम डोडा खरीदकर…
मेदिनीनगर। पुलिस ने शुक्रवार को माओवादियों का बंकर बरामद किया। मौके से विस्फोटक समेत कई सामान बरामद किए गए। इस सिलसिले में माओवादी नक्सलियों को पनाह देने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा हरही के इलाके में की गयी है। बुधवार की रात जिले के हुसैनाबाद-हैदरनगर, पांडू और मोहम्मदगंज में नक्सलियों के द्वारा लोस चुनाव का विरोध करते हुए पोस्टरबाजी की गयी थी। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की गयी। सर्च अभियान के दौरान घाघरा इलाके में पुलिस को एक बंकर मिला। बंकर से…