Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राघव चड्ढा का एक और वीडियो जारी, नए बयान से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की बढ़ सकती है टेंशन
- कार और बाइक में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल, देवघर-सुल्तानगंज पथ पर हादसा
- नासा ने आर्टेमिस II मिशन से जारी की पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें
- असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी
- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग
- ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
Author: News Maati
नयी दिल्ली: भारतीय निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेश बीते वर्ष करीब 35 प्रतिशत घटकर लगभग 39 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले 2022 में यह 62 अरब डॉलर था। बेन एंड कंपनी और आईवीसीए की बृहस्पतिवार को जारी एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार देश में निजी इक्विटी (पीई) निवेश 2023 में 18 प्रतिशत घटकर 29.6 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले 2022 में यह 36 अरब डॉलर था।
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की कानूनी टीम ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में उनकी अंतरिम जमानत के विरोध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल हलफनामे पर आपत्ति जताई। टीम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि इस संबंध में एक औपचारिक शिकायत उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री में दर्ज कराई गई है। ईडी के हलफनामे को कानूनी प्रक्रियाओं की घोर अवहेलना बताते हुए विज्ञप्ति में कहा गया है कि हलफनामा उच्चतम न्यायालय की अनुमति के बिना दाखिल किया गया और ऐसे समय में जारी किया गया जब विषय…
मुंबई: एक्सिस बैंक से कथित तौर पर 22.29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक फाइनेंस कंपनी के सात निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अदालत के निर्देश पर कफ परेड पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी एक्सिस बैंक के 43 वर्षीय सहायक वाइस प्रेसीडेंट की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज की गई। प्राथमिकी के मुताबिक, ‘‘बेटर वैल्यू लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड…
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को तेलंगाना में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। राज्य में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। मोदी महबूबनगर लोकसभा उम्मीदवार और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा के समर्थन में दोपहर लगभग दो बजे नारायणपेट में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में, प्रधानमंत्री शाम करीब साढ़े चार बजे हैदराबाद संसदीय उम्मीदवार डॉ. माधवी लता के समर्थन में शहर के एलबी स्टेडियम में चुनाव अभियान के अंतिम चरण में भाग लेंगे। जनसभा में सिकंदराबाद लोकसभा उम्मीदवार और केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्डी, मल्काजगिरी से उम्मीदवार और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एटाला…
केदारनाथ धाम। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली गुरुवार को पौने चार बजे केदारनाथ धाम पहुंच गई है। इस दौरान बाबा के जयघोष से धाम गूंज उठा। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने पर अगवानी की। केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को प्रात: 7 बजे खुल रहे हैं। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इसी के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए देश विदेश के श्रद्धालुओं का धाम पहुंचना शुरू हो गया है। अब तक पांच हजार से अधिक भक्त धाम पहुंच गए हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा…
रांची। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि झारखंड पलायन, अराजकता, भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा है। इसलिए राज्य से पलायन को रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। इस पर रोक तभी संभव होगी, जब हम यहां की कानून व्यवस्था को ठीक करेंगे। हमें अपनी बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान देने की जरुरत है। बिजली व पानी तो हमारी जरुरत है ही। इसके अलावा बेहतर अस्पताल पर भी ध्यान देना होगा। इसलिए इस बार देश की हित व भलाई को ध्यान में रखकर वोट करें। केन्द्रीय मंत्री सीतारमण गुरुवार को रांची के एक होटल में बेहतर इस्टर्न इंडिया के लिए…
पटना। लालू प्रसाद यादव को पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव में हराने वाले रंजन यादव आरजेडी में शामिल हो गए हैं। चुनावी माहौल के बीच रंजन ने गुरुवार को पटना स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता मनोज झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। आरजेडी ज्वाइन करने के बाद रंजन यादव ने कहा कि आज लालटेन की लहर है। रंजन यादव ने आरजेडी सुप्रीमो लाल प्रसाद यादव की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लालू की हर चुनाव में देशभर में मांग होती थी। कई प्रधानमंत्रियों के साथ वे काम कर चुके…
रांची। रांची जिले के निवार्ची पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 33 उम्मीदवारों ने नामाकंन पत्र प्राप्त हुए। संवीक्षा में छह उम्मीदवारों का नामांकन त्रुटि होने के कारण अस्वीकृत किया गया। नाम वापसी के निर्धारित समय तक किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया, जिसके बाद 27 उम्मीदवारों के बीच भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेर्शों का अनुपालन करते हुए चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये। उपायुक्त और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा गुरुवार को संयुक्त रुप से संवाददाता सम्मेलन में रांची संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन की कार्यवाही पूर्ण होने पर उम्मीदवारों…
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा और सपा मुखिया के परिवार की पांचों सीटों पर हार सुनिश्चित है। गोला में खीरी लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये श्री योगी ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। देश में एक ही स्वर गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग कह रहे हैं कि राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ है। चुनाव जैसे जैसे आगे…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में राजधानी रांची में लचर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई गुरुवार को हुई। मामले में कोर्ट ने मौखिक कहा कि रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मेन रोड में सुजाता चौक से अल्बर्ट चौक तक ट्रैफिक नियमों का रोज उल्लंघन होता है। कोर्ट को बताया गया कि महात्मा गांधी मार्ग ( मेन रोड ) में सुजाता चौक से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक दो पहिया वाहन वाले बिना हेलमेट के चलते हैं एवं ट्रिपल राइडिंग भी करते हैं। इस पर कोर्ट ने सरकार को बताने…