Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राघव चड्ढा का एक और वीडियो जारी, नए बयान से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की बढ़ सकती है टेंशन
- कार और बाइक में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल, देवघर-सुल्तानगंज पथ पर हादसा
- नासा ने आर्टेमिस II मिशन से जारी की पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें
- असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी
- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग
- ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
Author: News Maati
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी। उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है।केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में 40 दिन से तिहाड़ जेल में बंद हैं। आज शाम तक वे जेल से बाहर आ सकते हैं। अदालत ने दोपहर 2 बजे एक लाइन में फैसला सुनाया।हालांकि, उनके वकील ने 4 जून तक की रिहाई का अनुरोध किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया एक जून को खत्म हो जाएगी। कोर्ट…
गोड्डा : गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को नामांकन किया। सांसद ने देवघर से गोड्डा के ट्रेन की यात्रा की। पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करके सांसद गोड्डा पहुंचे। गोड्डा निकलने से पहले सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर में भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मैंने वादा किया था ट्रेन पर आऊंगा और वादा पूरा हुआ है। गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। निशिकांत के नामांकन में उनके साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मौजूद रहें। नामांकन के बाद सांसद निशिकांत दुबे जनता को संबोधित…
खूंटी : खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के समर्थन में वोट की अपील करने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं तमाम आदिवासी क्रांतिकारियों को सलाम करता हूं। इस भूमि पर भगवान बिरसा मुंडा ने पूरे भारत में सबसे पहले अंग्रेजों को निकालने का आंदोलन शुरू किया था। उस आंदोलन ने यहां से लेकर नागपुर तक, और पूरे देश के अंदर एक क्रांति की ज्योति जलाई थी। बिरसा मुंडा ने इसी आंदोलन के माध्यम से देशभर में अंग्रेजों के खिलाफ जनचेतना जगाई। 2025 में भगवान बिरसा मिुंडा का 150वीं जयंती आएगी। उस…
नई दिल्ली। देशभर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। तीन चरणों के लिए मतदान पूरा हो चुका है। बीजेपी इस चुनाव में 400 पार का दावा कर रही है। इतना ही नहीं मोदी सरकार ने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों का एजेंडा भी तैयार कर लिया है। मोदी सरकार 3.0 के शुरूआती 100 दिनों में नई सरकार के स्वरूप और इरादे को स्थापित करने के लिए 50 से 70 जरूरी गोल और सिफारिशें शामिल होने की उम्मीद है। इन सभी फैसलों को जरूरत के हिसाब से प्राथमिकता दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि हालांकि अभी लिस्ट में 75-80 प्लान…
नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक जमानत दी। केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा। दिल्ली में 25 मई को वोटिंग होना है। वहीं पंजाब चुनाव पर भी केजरीवाल के प्रचार का असर पड़ सकता है। कोर्ट ने केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर कोई पाबंदी या शर्त नहीं लगाई है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के…
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष और सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच इस यात्रा वर्ष शुक्रवार को ठीक 7 बजे विधि-विधान से खुल गए हैं। इस मौके पर दस हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी कपाट खुलने के अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी और देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। सीएम ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनाएगी। प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सभी सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध…
रतलाम। मध्य प्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया नदावा किया कि जिन पुरुषों की दो पत्नियां हैं उन्हें पार्टी की महालक्ष्मी योजना के तहत दो लाख रुपये मिलेंगे। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। मध्य प्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने गुरूवार को दावा किया कि जिन पुरुषों की दो पत्नियां हैं उन्हें पार्टी की महालक्ष्मी योजना के तहत दो लाख रुपये मिलेंगे। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस ने घोषणा की…
नयी दिल्ली। गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड की हत्या में वांटेड बदमाश को मार गिराया। बदमाश अक्की उर्फ दक्ष के सीने में गोली लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में शुक्रवार को पुलिस और दो बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। चार मई को हुई टाटा स्टील के…
दुमका। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के दुमका में चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा कि कोई माई का लाल नहीं है, जो देश से आरक्षण हटा सके। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो वे आरक्षण को लेकर झूठा प्रचार कर रहे हैं। दुमका सीट से भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन के नामांकन के बाद यज्ञ मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने ईडी-आयकर के छापों में करोड़ों रुपए की बरामदगी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने यह रकम गरीब जनता का खून पीकर इकट्ठा किया है।…
नंदुरबार। महाराष्ट्र के नंदुरबार में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सैम पित्रोदा के नस्लीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा कितना खतरनाक है। यह शहजादे के गुरु ने इसका खुलासा किया है। शहजादे के गुरु ने अमेरिका से कहा है कि राम मंदिर का निर्माण और रामनवमी का उत्सव भारत के विचार के खिलाफ है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मेरा मंदिर जाना भारत विरोधी है। कांग्रेस राम के देश में राम मंदिर को देश विरोधी बता रही है। रैली में पीएम मोदी…