Author: News Maati

नयी दिल्ली। जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट द्वारा जमानत याचिका पर सुनवाई में देरी करने पर सुप्रीम कोर्ट का रूख किया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रिहाई पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उस याचिका का निस्तारण कर दिया जिसमें उन्होंने उच्च न्यायालय को यह निर्देश देने का अनुरोध किया था कि धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका पर वह फैसला सुनाए। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सैम पित्रौदा के बाद अब मणिशंकर अय्यर का एक विवादित बयान आया है। मणिशंकर अय्यर के इस बयान को लेकर नया सियासी विवाद शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर से कांग्रेस पर हमलवार हो गई है। इस बयान में मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि पाकिस्तान एक संप्रभु राष्ट्र है और उसका सम्मान करना चाहिए, उसके पास भी परमाणु बम है। इस बयान से संबधित मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक साक्षात्कार के दौरान विवादित बयान देते हुए कहा…

Read More

अयोध्या। अक्षय तृतीया के अवसर पर रामलला को विभिन्न प्रकार के एक हजार फलों का भोग लगाया गया। रामलला का शृंगार भी बहुत ही आकर्षक ढंग से किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केंद्र के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को अक्षय तृतीया के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया। गर्भगृह के द्वार को फलों की लड़ी से सुसज्जित किया गया। रामलला का शृंगार भी आकर्षक ढंग से किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही।

Read More

दुमका। बसंत सोरेन के बयान के बाद सीता सोरेन ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि वह हाल ही में झामुमो छोड़ कर भाजपा में शामिल हुई हैं। उनकी मुलाकात परिवार के लोगों के साथ हुई है। इस मुलाकात में पार्टी और राजनीति से संबंधित कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने फिर दोहराया कि वह परिवार के साथ हैं लेकिन राजनीतिक पिच पर अलग जरूर हैं। सीता ने कहा कि जहां तक परिवार की बात है तो परिवार को कोई भी छोड़ नहीं सकता है। साथ ही कहा कि मुझे नहीं पता कि झामुमो पार्टी के लोग इस तरह का…

Read More

रांची। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव और झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के अधिकारी संजीव लाल को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की सहमति के बाद कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। संजीव लाल को सात मई की तिथि से निलंबित किया गया है। झाप्रसे के अधिकारी संजीव लाल के खिलाफ ईडी के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने सात मई को पत्र लिखकर झारखंड सरकार को यह सूचित किया था कि संजीव लाल को पीएमएलए 2002 की धारा तीन के तहत परिभाषित एवं धारा चार के तहत दंडनीय धनशोधन के…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शिकायत पर ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज एफआईआर को सीबीआई या अन्य स्वतंत्र एजेंसी को देने का आग्रह करने वाली ईडी की याचिका की सुनवाई शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने प्रतिवादी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई हाई कोर्ट के ग्रीष्म अवकाश के बाद होगी। ईडी की ओर से अधिवक्ता एके दास एवं सौरभ कुमार ने पैरवी की। ईडी के सहायक निदेशक देवव्रत झा की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर आग्रह किया…

Read More

रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल को खोलने का आदेश जारी किया है। कहा गया है कि वर्तमान में मौसम में परिवर्तन को देखते हुए राज्य में संचालित सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय में कक्षा केजी से ऊपर की कक्षाएं 13 मई से पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची के आदेश ज्ञापांक-58/स.को 29 अप्रैल की ओर से राज्य में अत्यधिक गर्मी एवं लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत…

Read More

रांची। जेल में बंद झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ( जेबीकेएसएस )के रांची लोकसभा के उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो को शुक्रवार को कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। याचिका पर शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने याचिका स्वीकार कर लिया। देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर पुलिस ने चार मई को समाहरणालय परिसर से नामांकन भरने से पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसकी गिरफ्तारी लालपुर थाना कांड संख्या 251/2021 के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद छह मई को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की…

Read More

दुमका। नामांकन से पहले लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन अपने दोनों बेटियां जयश्री एवं भाग्यश्री संग शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। नामांकन चुनावी सभा में केंद्रीय रक्षामत्री राजनाथ सिंह दुमका पहुंच भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। रक्षामंत्री हेलीकॉप्टर से दुमका पहुंचेंगे। चुनावी सभा नामांकन स्थल समाहरणालय कार्यालय से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर यज्ञ मैदान में लोगो को संबोधित करेंगे रक्षामंत्री।गौरतलब हो कि झामुमो प्रत्याशी नलीन सोरेन भी नामांकन करेंगे। झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में सीएम चम्पाई सोरेन एवं पथ निर्माण विभाग बसंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाले मामले में गुरुवार देररात हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो अन्य आरोपितों में द रजिस्ट्रार आॅफ इश्योरेंस कोलकाता के दो कर्मी संजीत कुमार और तापस घोष शामिल हैं। तीनों को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। ईडी आज तीनों को रांची स्थित पीएमएलए की अदालत में प्रस्तुत करेगी, जहां उन्हें रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन देकर अनुमति मांगेगी। जमीन घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार को तीनों को समन भेजकर रांची स्थित जोनल कार्यालय…

Read More