Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राघव चड्ढा का एक और वीडियो जारी, नए बयान से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की बढ़ सकती है टेंशन
- कार और बाइक में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल, देवघर-सुल्तानगंज पथ पर हादसा
- नासा ने आर्टेमिस II मिशन से जारी की पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें
- असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी
- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग
- ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
Author: News Maati
रांची : छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर में चाईबासा से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सभा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गरीब के बेटे हैं, एक चायवाले के बेटे हैं। इसके बाद भी वे दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। वे ऐसे नेता हैं जो प्रतिदिन अठारह घंटे काम करते हैं। समाज के हर वर्ग की फिक्र उनको रहती है और सबके उत्थान के लिए वे काम करते हैं। ऐसे में यह आप सबका कर्तव्य है कि उन्हें तीसरी बार जिताकर…
मंगलुरु (कर्नाटक): एअर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल की शिकायत के बाद दुबई और मंगलुरु के बीच उड़ान के दौरान अभद्र व्यवहार करने को लेकर एक यात्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उड़ान के सुरक्षा समन्वयक सिद्धार्थदास ने बाजपे पुलिस थाने में मोहम्मद बी सी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।
लुधियाना: प्रख्यात पंजाबी कवि एवं लेखक सुरजीत सिंह पातर का शनिवार सुबह उनके आवास में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। पातर के परिजन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पातर नींद से जागे ही नहीं। प्रख्यात कवि पातर को 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह पंजाब कला परिषद के अध्यक्ष भी थे। पातर की प्रख्यात काव्य रचनाओं में ‘हवा विच लिखे हर्फ’, ‘हनेरे विच सुलगदी वरनमाला’, ‘पतझड़ दी पाजेब’, ‘लफ्जां दी दरगाह‘ और ‘सुरजमीन’ शामिल हैं
नयी दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगाह किया है कि संघर्षों, सत्ता केंद्रों में बदलाव और तेज होती प्रतिस्पर्धा के कारण इस दशक में दुनिया में ‘बहुत अधिक उथल-पुथल’ होगी और ऐसे में बहुत जरूरी है कि देश की कमान मजबूत और परिपक्व हाथों में हो। जयशंकर ने बृहस्पतिवार शाम को ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए विशेष साक्षात्कार में 2020 के दशक के अंत तक एक ऐसी दुनिया की तस्वीर चित्रित की जो हमारे आज के संसार से बिल्कुल अलग होगी। वैश्विक शक्ति संतुलन के इस आकलन में उन्होंने कूटनीति और राजनीति में अपने लगभग 50 वर्ष के अनुभव के आधार…
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में अपने दो रोड शो और चुनावी जनसभाओं के जरिए ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। संदेशखाली की घटना को हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि इसके एक-एक गुनहगारों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा करेगी। शाह ने लोगों से आह्वान किया कि बंगाल को सोनार बांग्ला बनाना है तो कमल पर बटन दबाकर राज्य से 30 से ज्यादा लोकसभा सीट भाजपा को जिताएं। शाह ने कहा कि ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए कि एक महिला मुख्यमंत्री के रहते हुए सालों तक संदेशखाली में धर्म…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत पीडिया के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबल जवानों ने अब तक 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गये नक्सलियों में डीकेएसजेड, डीव्हीसीएम एवं एसीएम कैडर के बड़े कैडर्स के नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। मारे गये नक्सिलयों की पहचान की जा रही है। वहीं एसटीएफ और डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर है। पीडिया के जंगल में नक्सलियों के साथ आज शुक्रवार सुबह 06 बजे शुरू हुई मुठभेड़ 12…
नंदुरबार । महाराष्ट्र के नंदुरबार में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासी समाज को सम्मान नहीं दिया और न देने दिया। आदिवासी क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई में इतने बलिदान दिए, लेकिन यह बलिदान की बात मानने को तैयार नहीं है। आजादी की पूरी लड़ाई का श्रेय कांग्रेस केवल एक परिवार को ही देती है। ये भाजपा है जो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों पर म्यूजियम बनवा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पता चल सके कि हमारे पूर्वज आदिवासियों ने देश के लिए कितना बड़ा बलिदान दिया था। राष्ट्रपति चुनाव में…
रांची। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि घोटाले करने के लिए झामुमो और कांग्रेस के बीच होड़ मची है लेकिन झारखंड की गरीब जनता का जो पैसा इन लोगों ने खाया है, उसके पाई-पाई का हिसाब लेंगे और उल्टा लटकाएंगे। वे खूंटी में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की महाविजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये कैश पकड़ा गया। ये सारा पैसा आपका है, जो राहुल बाबा की पार्टी लूट कर ले गई है। अभी…
नयी दिल्ली। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राम मंदिर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। नाना पटोले ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो राम मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा, चारों शंकराचार्यों को बुलाकर राम मंदिर में विधिवत पूजा कराई जाएगी। मंदिर परिसर में भगवान राम का दरबार भी बनेगा। दरअसल, नाना पटोले ने कहा कि उनकी सरकार आएगी तो राम मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा। राम मंदिर को लेकर देश के सनातन धर्म के हमारे मुखिया चारों शंकराचार्य ने बार-बार कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो मंदिर…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में चुनावी रैली को संबोधित किया। एक तरफ जहां उन्होंने कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी पर जमकर हमला बोला। वहीं, पीएम मोदी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के उन्हें जमीन में गाड़ देने वाली धमकी पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ये लोग मोदी को जीते हुए भी और मरने के बाद भी जिंदा नहीं गाड़ पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “एक तरफ कांग्रेस है, जो कहती है ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ और दूसरी तरफ ये नकली शिवसेना है, जो मुझे जिंदा गाड़ने की बात करती है। मुझे…