Author: News Maati

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के करीब पहुंचकर रेमल चक्रवात बंगाल की खाड़ी में और ताकतवर हो गया है। समुद्र में बना दबाव क्षेत्र और ज्यादा सघन होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके 26 मई की मध्यरात्रि के आसपास पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप व बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच टकराने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार कहा कि इस चक्रवाती तूफान के टकराने से 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कैनिंग से करीब 810 किलोमीटर दक्षिण…

Read More

नई दिल्ली। एक टीवी चैनल में साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शीला दीक्षित की तारीफ की, जिसके बाद शीला दीक्षित के पुत्र और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा की है। शनिवार को दिल्ली के सातों सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान है, ऐसे में मतदान के एक दिन पूर्व शुक्रवार को कांग्रेस के इस दिग्गज नेता द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शीला दीक्षित की तारीफ करते हुए कहा है कि वे व्यक्तिगत रूप…

Read More

मंडी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा में कहा कि देश लगातार तीसरी बार कांग्रेस को रिजेक्ट करने जा रहा है। पांच चरणों के चुनाव में भाजपा-नीत एनडीए बहुमत से ज्यादा सीटें जीत चुका है। अब हिमाचल की चारों सीटें जीत कर सोने पे सुहागा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चार शून्य की हैट्रिक लगने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करना मेरा संकल्प है। देश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून होना चाहिए। कांग्रेस मुस्लिम पर्सन लॉ के…

Read More

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री लैला खान और उनके परिवार के पांच अन्य लोगों की हत्या मामले में शुक्रवार को मुंबई की सत्र अदालत ने दोषी परवेज टाक को फांसी की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सचिन पवार ने नौ मई को परवेज टाक को हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी करार किया था। अभिनेत्री लैला, उनकी मां और उनके चार भाई-बहनों की फरवरी, 2011 में नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। परवेज टाक लैला की मां सेलिना का तीसरा पति था। लैला और उसके परिवार की गुमशुदगी की शिकायत मुंबई के…

Read More

पटना। बिहार में छठे चरण के चुनाव में शनिवार को आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें सीवान, महाराजगंज, बाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली और गोपालगंज सीटें हैं। आठ लोकसभा क्षेत्रों में कुल 86 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। इनमें 35 उम्मीदवार करोड़पति हैं। चुनाव में 34 निर्दलीय भी मैदान में हैं। इनमें नौ करोड़पति हैं। इन उम्मीदवारों में 24 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 22 पर गंभीर केस दर्ज हैं। चार पर हत्या और तीन पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वॉच के मुताबिक…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को रांची के बहुमंजिला इमारतो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच के लिए छह अधिवक्ताओं की कमेटी बनाई है। इस कमेटी में अधिवक्ता कुमार हर्ष, तरुण कुमार महतो, राहुल आनंद, आसिफ खान, बजरंग कुमार एवं अभिजीत शामिल हैं। यह कमेटी औचक निरीक्षण कर रांची शहर के 648 मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग(जी प्लस 5) में रेन वाटर हार्वेस्टिंग चालू स्थिति में है या नहीं इसकी जांच करेगी। अधिवक्ताओं की छह सदस्य वाली इस कमेटी का नेतृत्व अधिवक्ता पीएएस पति एवं विभाष सिन्हा करेंगे। अधिवक्ताओं की कमेटी के साथ रांची नगर निगम के तीन अभियंता भी…

Read More

रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर के लिए 25 मई को मतदान होगा। चारों सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली है। इन सीटों पर कुल 82,16,506 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगें। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। कुल बूथों की संख्या 8963 है। इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें 02 लाख 44 हजार फर्स्ट टाइम वोटर हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। इनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738…

Read More

नयी दिल्ली :  कम से कम 21 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर उच्चतम न्यायालय से राजस्व आसूचना निदेशालय द्वारा लंबे अरसे से दाखिल मुकदमे के शीघ्र समाधान का अनुरोध किया है। आसूचना निदेशालय इंडोनेशियाई कोयला आयात मामले में अडाणी समूह की कंपनियों द्वारा कथित अधि-मूल्यांकन की जांच कर रहा है। लंदन के फाइनेंशियल टाइम्स ने जॉर्ज सोरोस समर्थित ‘ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट’ (ओसीसीआरपी) के दस्तावेज के हवाले से एक खबर जारी की है, जिसके बाद संगठनों ने यह पत्र लिखा है। खबर में अडाणी समूह द्वारा 2013 में खराब गुणवत्ता वाले कोयले को…

Read More

नई दिल्ली : धार्मिक नगरी अयोध्या और उत्तरी एशियाई देश दक्षिण कोरिया के बीच एक गहरा नाता जोड़ा जाता है। कोरियाई किवदंतियों के मुताबिक करीब दो हजार साल पहले अयोध्या की एक किशोरवय राजकुमारी सूरीरत्ना नौका से 4500 किलोमीटर का सफर तय करके कोरिया पहुंची थीं और वहां गया साम्राज्य की स्थापना करने वाले राजा किम सूरो के साथ विवाह किया था। इसके बाद वह राजकुमारी रानी हेओ ह्वांग ओक के नाम से प्रसिद्ध हुई थीं। भारत में इस किवदंती से शायद ही कोई वाकिफ हो और न ही इस तथ्य से कि दक्षिण कोरिया में खुद को सूरीरत्ना का…

Read More

नयी दिल्ली:  दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार को शुक्रवार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल के निजी सहायक कुमार ने 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी।

Read More