Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
- ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
- ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
- ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
Author: News Maati
रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रांची में श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित बूथ पर सुबह सात बजे पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह बूथ राजभवन से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। राज्यपाल जब बूथ पर पहुंचे तो उनसे पहले पांच मतदाता खड़े थे। राज्यपाल ने करीब पांच मिनट लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी को अपना पहचान पत्र दिखाया और इसके बाद ईवीएम पर अपना वोट रिकॉर्ड किया। वोट डालने के बाद राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि आज मैंने श्री…
मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने पति व आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने भगवान की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद भी लिया। मंदिर जाने के लिए सेलिब्रेटी कपल ने ट्रेडिशनल लुक को चुना। परिणीति ऑफ व्हाइट कलर के अनारकली सूट में नजर आईं, वहीं राघव व्हाइट कुर्ते में दिखाई दिए। मंदिर की ओर जाते हुए कपल ने फोटोग्राफरों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। बता दें कि राघव प्रिवेंटिव आई सर्जरी के बाद लंदन से भारत लौटे हैं। विदेश से लौटने के बाद वह गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने…
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 20 साल पुराने एक आपराधिक अवमानना मामले में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता और कार्यकर्ता मेधा पाटकर को दोषी ठहराया है। साकेत कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने पाटकर को आईपीसी की धारा 500 के तहत दोषी ठहराया है और सजा के बिंदु पर सुनवाई 30 मई के लिए स्थगित कर दी है। पाटकर के खिलाफ दिल्ली के वर्तमान उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने वर्ष 2001 में आपराधिक मानहानि की शिकायत की थी। उस समय वे अहमदाबाद स्थित एनजीओ नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज के प्रमुख थे। सक्सेना ने पाटकर के खिलाफ…
मुंबई। इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय, नैन्सी त्यागी, जैकलीन फर्नांडीज, कियारा आडवाणी जैसी भारतीय सुंदरियों ने ध्यान आकर्षित किया। अदिति राव हैदरी ने भी कान्स में अपने जबरदस्त लुक से धमाल मचा दिया है। अब 49 साल की प्रीति जिंटा ने भी इस साल कान्स में शामिल होकर व्हाइट आउटफिट में फोटोशूट करवाया है। सफेद आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रीति जिंटा का कान्स फिल्म महोत्सव में भाग लेने का तीसरा वर्ष है। इससे पहले उन्होंने 2006 में कान्स में डेब्यू किया था। बाद में 2007 में भी वह नजर आईं। अब 17 साल…
पटना। अंतिम चरण जंग जितने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर बिहार दौरे आयेंगे। पीएम मोदी शनिवार को राज्य में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनकी काराकाट में भी सभा होगी, यहां वे एनडीए प्रत्याशी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के लिए वोट मांगेंगे। काराकाट में बीजेपी के बागी पवन सिंह भी निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं, जिससे यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। काराकाट के बाद पीएम मोदी पटना और बक्सर जिले में भी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का इस चुनाव में यह 9वां बिहार दौरा होगा। जानकारी के…
नई दिल्ली। लोकसभा के छठे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। दिल्ली, हरियाणा समेत आठ राज्यों की 58 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। इसी के साथ ओडिशा मे 42 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने कल मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली थी। 58 सीटों के लिए कल 11.12 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए 11.4 लाख कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात सीटों के साथ सभी 58 सीटों पर…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर समेत आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 संसदीय सीटों पर शनिवार (25 मई) को मतदान होगा। चुनाव आयोग कल होने वाले मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों पर भी साथ-साथ मतदान होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, 58 संसदीय सीटों में 49 सामान्य, 2 एसटी और 7 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। राज्यवार उम्मीदवारों की बात करें तो इस चरण में बिहार की 8 सीटों…
जमशेदपुर। जमशेदपुर में शुक्रवार को सोनारी एयरोड्रम के पास दोपहर 01:45 बजे बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे एमबी ज्वेलर्स के शोरूम में हथियार के बल पर दो लाख नकदी और करीब 50 लाख रुपये के जेवर लूटकर फरार हो गए। सूचना पर सिंहभूम चैंबर आॅफ कॉमर्स के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। दुकान संचालक ऋषभ जैन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ऋषभ ने बताया कि वो दुकान में ही थे। दुकान में दो स्टाफ और एक ग्राहक भी मौजूद था। तभी दुकान में तीन युवक घुसे और गहने दिखाने को कहा। युवकों की गतिविधि देखकर उन्होंने गहने दिखाने…
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दुमका लोकसभा सीट के अंतर्गत जामताड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार पर करारा प्रहार किया।लूटने वालों को जेल एकमात्र जगह : केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए झारखंड भ्रष्टाचार का एटीएम बन गया है। कांग्रेस सांसद के घर से 350 करोड़ और उसके मंत्री आलमगीर आलम के यहां से 35 करोड़ रुपए मिले। इस तरह लूट मचाने वालों के लिए जेल एकमात्र सही जगह है। अमित शाह ने दुमका की भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को विजयी बनाने…
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर शनिवार को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव मतदान समाप्ति के बाद किया गया है। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने शुक्रवार को बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची, कांके, सिल्ली, हटिया, खिजरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है।मतदान समाप्ति के बाद मतदान पदाधिकारी और कर्मी ईवीएम को पंडरा स्थित ब्रजगृह में जमा किया जायेगा। इस दौरान काफी संख्या में वाहनों मूवमेंट होगा। इसे ध्यान में रखते हुए रांची शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ये होंगे बदलाव : 25 मई को शाम चार बजे…