Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
रांची। झारखंड के लोहरदगा जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। कोयल नदी पर बने क्षतिग्रस्त रेलवे पुल से राजधानी एक्सप्रेस, सासाराम एक्सप्रेस और लोहरदगा–रांची मेमू पैसेंजर सुरक्षित गुजर गईं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने बाद में तत्काल पुल से ट्रेन परिचालन पर रोक लगा दी। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा–रांची–टोरी रेलखंड पर कोयल नदी स्थित रेलवे पुल संख्या 115 के पिलर संख्या 5 में पहले से दरार थी, जिसकी मरम्मत चल रही थी। इसके बावजूद ट्रेनों का संचालन जारी…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को अधिसूचित पेसा नियमावली को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने पेसा एक्ट की आत्मा पर ही कुठाराघात कर दिया। झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने की मांग लंबे समय से चल रही थी। कई लोग अदालत में भी गए। सरकार को बाध्य किया। कई दिनों के उधेड़बुंद के बाद कैबिनेट से पारित नियमावली सतह पर आई। श्री मुंडा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी जनजाति समाज का स्वशासन उसकी पारंपरिक रूढ़िवादी व्यवस्था का…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड की उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने शिष्टाचार भेंट की। रविवार को हुई इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने अनुष्का को नव वर्ष और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाऐं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया साल आपके लिए एक बेहतरीन वर्ष साबित हो। आप अपने खेल से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में एक नया मुकाम हासिल करें। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा से देश और राज्य का नाम रोशन करें, इसके लिए उन्होंने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फुटबॉलर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, उद्योग निदेशक विशाल सागर, झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, गव्य विकास निदेशालय के निदेशक जीशान कमर, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, रांची के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं, पुलिस पदाधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर, कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, पश्चिमी सिंहभूम के…
जबलपुर। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भारत की संस्कृति वेदों, उपनिषदों, गीता और रामचरित मानस पर आधारित है, जहां यह सिखाया गया है कि हर शरीर मंदिर है और परमात्मा हर व्यक्ति के हृदय में निवास करता है। प्रभु श्रीराम भारत की एकात्मता के सबसे बड़े प्रतीक हैं। जब हम हर व्यक्ति में दिव्यता देखेंगे, तभी वास्तविक एकता संभव होगी। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद रविवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित तीन दिवसीय वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले राज्यपाल खान के आगमन पर मानस भवन में…
रांची। झारखंड के 13 जिलों में 6 जनवरी तक सुबह में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर पश्चिम और मध्यवर्ती जिले शामिल हैं। इनमें उत्तर पश्चिम जिले गढ़वा पलामू छात्र लातेहार के अलावा मध्यवर्ती जिले रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, लोहरदगा कोडरमा और धनबाद शामिल है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की…
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत का खेल मॉडल एथलीट-केंद्रित हुआ है। टैलेंट की वैज्ञानिक पहचान, आधुनिक प्रशिक्षण, पोषण और पारदर्शी चयन प्रक्रिया से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। आज देश का हर सेक्टर रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है और स्पोर्ट्स सेक्टर में भी बड़े रिफॉर्म्स हो रहे हैं। नेशनल स्पोर्ट गवर्नेंस एक्ट और खेलो भारत नीति 2025 जैसे प्रावधानों से सही टैलेंट को अवसर मिलेगा। मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का वर्चुअली उद्घाटन करने के बादसंबाेधित कर रह थे। स्थानीय डॉ. संपूर्णानंद…
पटना। बिहार में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों को वितरित किए गए अनाज के प्रत्येक दाने का हिसाब रखने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग किया जाएगा। इससे न केवल अनाज वितरण में अनियमितताओं को रोका जा सकेगा, बल्कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पास यह रिकॉर्ड भी रहेगा कि दुकानों से कितना अनाज सही ढंग से वितरित किया गया है। इसके लिए विभाग ने सभी 55,111 पीडीएस राशन दुकानों पर ई-पीओएस मशीनों को डिजिटल तराजू से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यही प्रणाली 5,000 नई राशन दुकानों में भी लागू की जाएगी। सभी…
रांची । मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के विशेष बुलेटिन के द्वारा झारखण्ड में अगले आदेश तक के लिए भारी ठंड एवं शीतलहरी से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है। येलो जोन की श्रेणी में राँची जिला को चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की संभावना व्यक्त की गयी है। इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत् राँची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी / गैर-सरकारी / निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 05 से 06 जनवरी तक स्थगित किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन को निदेश दिया जाता…
पटना। पटना के बेऊर जेल में बंद बाहुबली विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती किया गया है। मुन्ना शुक्ला बृजबिहारी हत्याकांड मामले में फिलहाल जेल में बंद है। जेल अधीक्षक के अनुसार, मुन्ना शुक्ला को आंख के रेटिना से जुड़ी परेशानी हुई थी। इसी कारण उन्हें भागलपुर जेल से पहले बेऊर जेल शिफ्ट किया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाना है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। करीब 15…