नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दिन अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की है।

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर के अनुसार, जनसुनवाई में शामिल एक युवक कागज लेकर पहुंचा था। उसने सीएम से ऊंची आवाज में अपशब्द बोलते हुए हमला किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मामले की जांच चल रही है। कपूर ने कहा हताश पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि रेखा गुप्ता पर लगभग 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने “हमला” किया। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान उसने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version